Sarvodaya Vidyalaya Pitampura STEM Innovation Lab Inauguration

]

Whatsappvideo2026 08 06At53125Pm Ezgifcom Resize 1786021100

लैब का उद्घाटन करती हुई दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर्वोदय विद्यालय, पीतमपुरा में नई STEM इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस लैब का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित के प्रति रुचि बढ़ाने का है।

.

इसी के साथ प्रयोगात्मक शिक्षा, रचनात्मक सोच और नवाचार की क्षमता विकसित करना है। लैब के माध्यम से छात्रों को किताबों में पढ़ी अवधारणाओं को प्रयोग और प्रोजेक्ट के जरिए समझने का अवसर मिलेगा।

इस मौके पर सीएम ने कहा दिल्ली का हर विद्यार्थी बड़े सपने देखे और उन्हें साकार करने के लिए आधुनिक अवसर प्राप्त करे, यही दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा सरकारी विद्यालयों में विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

आधुनिक तकनीक और प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार किया जा सकता है।

सीएम ने कहा STEM शिक्षा बच्चों में समस्या समाधान, तार्किक सोच, टीमवर्क और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसी प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों को केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं रखतीं, बल्कि उन्हें नई चीजें बनाने, प्रयोग करने और अपने विचारों को वास्तविक रूप देने का मंच देते हैं।

पीतमपुरा के सर्वोदय विद्यालय में स्थापित यह STEM इनोवेशन लैब भारत के प्रख्यात क्रिकेटर और Da One Group के चेयरमैन शिखर धवन की पहल पर स्थापित की गई है। इसमें शिखर धवन फाउंडेशन की संचालिका सोफी धवन और एचएमडी ग्लोबल के सीईओ एवं साउथ एशिया हैड रवि कुंवर और का सहयोग रहा है।

सरकार का मानना है कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी से स्थापित इस तरह की आधुनिक सुविधाओं से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नई तकनीक और नवाचार से जुड़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

  • Related Posts

    दिल्ली की लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी के निर्देश:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में पांचवीं यूटी लेवल कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक

    ] दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की अध्यक्षता में एनएचएआई और जीएनसीटीडी से जुड़े मुद्दों पर यूटी लेवल कोऑर्डिनेशन कमेटी की पांचवीं बैठक हुई। इसमें राजधानी…

    गुरुग्राम में बारिश में डूबे सरकार के दावे:हालात बिगड़े, जगह-जगह जलभराव और जाम, सरकार ने दिए डैमेज कंट्रोल के निर्देश

    ] गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण हालात बद से बदतर हो गए। शहर में कई जगह घुटनों तक पानी भर जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली की लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी के निर्देश:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में पांचवीं यूटी लेवल कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक

    दिल्ली की लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी के निर्देश:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में पांचवीं यूटी लेवल कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक

    गुरुग्राम में बारिश में डूबे सरकार के दावे:हालात बिगड़े, जगह-जगह जलभराव और जाम, सरकार ने दिए डैमेज कंट्रोल के निर्देश

    गुरुग्राम में बारिश में डूबे सरकार के दावे:हालात बिगड़े, जगह-जगह जलभराव और जाम, सरकार ने दिए डैमेज कंट्रोल के निर्देश

    मोदी सरकार पर केजरीवाल ने साधा निशाना:कहा- दबाव में आकर पेपर लीक और ई-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा

    मोदी सरकार पर केजरीवाल ने साधा निशाना:कहा- दबाव में आकर पेपर लीक और ई-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा

    Sarvodaya Vidyalaya Pitampura STEM Innovation Lab Inauguration

    Sarvodaya Vidyalaya Pitampura STEM Innovation Lab Inauguration

    दिल्ली बनेगी वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र:डीडीए की खाली जमीनों पर लगेंगे कला मेले, , एलजी ने बनाई रणनीति

    दिल्ली बनेगी वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र:डीडीए की खाली जमीनों पर लगेंगे कला मेले, , एलजी ने बनाई रणनीति

    दिल्ली सरकार का बड़ा कदम:बवाना लाल फ्लैट्स के निवासियों को जल्द मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    दिल्ली सरकार का बड़ा कदम:बवाना लाल फ्लैट्स के निवासियों को जल्द मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
    ×