मोदी सरकार पर केजरीवाल ने साधा निशाना:कहा- दबाव में आकर पेपर लीक और ई-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा

]

Ezgifcom Resize 1 1786022832
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेटा इंडिया की ओर से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में सीमित करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दबाव में मेटा पेपर लीक और ई-20 पेट्रोल के खिलाफ उठ रही हर आवाज को दबा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी तरह ही मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वाले बहुत सारे लोगों के अकाउंट को सीमित कर दिया गया है। उन्होंने देश भर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिनका अकाउंट सीमित किया गया है, वे मुझे डीएम करें या कमेंट में लिखकर भेजे, ताकि हम सब मिलकर मेटा और इंस्टाग्राम पर दबाव डाल सकें कि वह ऐसी बदमाशी न करें और मोदी जी के सामने इस तरह से घुटने न टेकें। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि इंस्टाग्राम वालों ने मुझे नोटिस भेजा है कि मेरे अकाउंट को भारत में सप्रेस और सीमित कर दिया गया है। मैंने वहां फोन करके पता करने की कोशिश की कि ऐसा क्यों किया गया, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मैंने पूछा कि इसे कैसे ठीक कराएं, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मैंने ईमेल भेजा, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर ये लोग मेरे साथ ऐसा कर रहे हैं, तो आम लोगों के साथ पता नहीं क्या कर रहे होंगे। जैसे ही मैंने इस बात को उठाया, बहुत सारे लोगों के मैसेज और फोन आ रहे हैं कि उनका अकाउंट भी सप्रेस कर दिया गया है। पता चला है कि केंद्र सरकार मेटा और इंस्टाग्राम पर दबाव डाल रही है कि जो भी मोदी जी के खिलाफ कुछ बोले, जो एथेनॉल पर कुछ बोले या जो पेपर लीक पर कुछ बोले, उनके अकाउंट को सप्रेस कर दिया जाए। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर मेटा और मेटा इंडिया को टैग करते हुए पूछा कि आपने मेरा अकाउंट क्यों रिस्ट्रिक्ट कर दिया है? भारत स्थित मेटा के दफ्तर में मौखिक पूछताछ से पता चला है कि मेरा अकाउंट भारत में रिस्ट्रिक्ट कर दिया गया है और भारत में उपलब्ध नहीं है। केजरीवाल ने आगे कहा – आखिर ऐसा क्यों किया गया है? मेटा के दफ्तर में कोई भी इसका कारण नहीं बता रहा है और न ही कोई यह बता रहा है कि यह रिस्ट्रिक्शन कैसे हटाया जा सकता है। भेजे गए सभी ईमेल का रूटीन एकनॉलेजमेंट के अलावा कोई जवाब नहीं मिला है। यह बहुत ही खराब सर्विस है। उन्होंने मेटा से कहा कि मेटा, हमारे प्रधानमंत्री के सामने इतना न झुके, वरना वे भारत में मेटा को केवल अपना ही अकाउंट चलाने की अनुमति देंगे।

  • Related Posts

    मानसून में जलभराव रोकने निगम की फील्ड मॉनिटरिंग तेज:निगम कमिश्नर खुद उतरे सड़कों पर, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के निर्देश

    ] मानसून के दौरान जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर दिल्ली नगर निगम ने फील्ड मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। इसी क्रम में निगम कमिश्नर संजीव खिरवार ने गुरुवार को नजफगढ़…

    नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा:शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

    ] प्रदेश में शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव का दावा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब ने केरल को पछाड़कर ‘नीति आयोग स्कूल एजुकेशन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानसून में जलभराव रोकने निगम की फील्ड मॉनिटरिंग तेज:निगम कमिश्नर खुद उतरे सड़कों पर, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के निर्देश

    मानसून में जलभराव रोकने निगम की फील्ड मॉनिटरिंग तेज:निगम कमिश्नर खुद उतरे सड़कों पर, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के निर्देश

    नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा:शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

    नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा:शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

    दिल्ली की लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी के निर्देश:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में पांचवीं यूटी लेवल कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक

    दिल्ली की लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी के निर्देश:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में पांचवीं यूटी लेवल कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक

    गुरुग्राम में बारिश में डूबे सरकार के दावे:हालात बिगड़े, जगह-जगह जलभराव और जाम, सरकार ने दिए डैमेज कंट्रोल के निर्देश

    गुरुग्राम में बारिश में डूबे सरकार के दावे:हालात बिगड़े, जगह-जगह जलभराव और जाम, सरकार ने दिए डैमेज कंट्रोल के निर्देश

    मोदी सरकार पर केजरीवाल ने साधा निशाना:कहा- दबाव में आकर पेपर लीक और ई-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा

    मोदी सरकार पर केजरीवाल ने साधा निशाना:कहा- दबाव में आकर पेपर लीक और ई-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा

    Sarvodaya Vidyalaya Pitampura STEM Innovation Lab Inauguration

    Sarvodaya Vidyalaya Pitampura STEM Innovation Lab Inauguration
    ×