Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

]

  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash At Congress HQ

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 11 7 1781850653

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज 56 साल के हो गए। वे कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाने के लिए कांग्रेस ऑफिस पहुंच गए है। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद है।

उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और INDIA गठबंधन के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के बाहर राहुल गांधी के जन्मदिन के पोस्टर लगाए गए।

राहुल के जन्मदिन से जुड़ी 2 तस्वीरें…

वाराणसी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा किनारे राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने राहुल की तस्वीर का दुग्धाभिषेक किया।

वाराणसी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा किनारे राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने राहुल की तस्वीर का दुग्धाभिषेक किया।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर्स।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर्स।

खड़गे बोले- राहुल ने हमेशा कमजोर वर्गों की आवाज उठाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी संविधान के आदर्शों के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने हमेशा उन लोगों की आवाज उठाई है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

खड़गे ने कहा कि लोगों के बीच लगातार रहने और सत्ता से सच बोलने के साहस के जरिए राहुल गांधी ने समाज के सबसे कमजोर और वंचित तबकों के लिए लगातार संघर्ष किया है। समावेशिता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा जैसे कांग्रेस के मूल्यों की झलक राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में दिखाई देती है।

PM मोदी ने भी शुभकामनाएं दी

PM मोदी ने X पर लिखा– लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- राहुल गांधी ने संविधान के मूल्यों और आम लोगों की आवाज के लिए लगातार संघर्ष किया है। राहुल ने अपने काम और लोगों से जुड़ाव के जरिए समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज उठाई है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा- लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और लोगों के कल्याण के प्रति राहुल गांधी की प्रतिबद्धता कई लोगों को प्रेरित करती है।

  • Related Posts

    अयोध्या जमीन सौदे को लेकर AAP का हमला:ट्रस्ट पर उठाए सवाल; सांसद का दावा- 9 करोड़ की जमीन 55.47 करोड़ में खरीदी

    ] आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई भूमि खरीद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।…

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    ] Hindi News National Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide | Jharkhand Lightning Deaths कोलकाता/शिमला/मुंबई5 मिनट पहले कॉपी लिंक देशभर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अयोध्या जमीन सौदे को लेकर AAP का हमला:ट्रस्ट पर उठाए सवाल; सांसद का दावा- 9 करोड़ की जमीन 55.47 करोड़ में खरीदी

    अयोध्या जमीन सौदे को लेकर AAP का हमला:ट्रस्ट पर उठाए सवाल; सांसद का दावा- 9 करोड़ की जमीन 55.47 करोड़ में खरीदी

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    Footpath Walking Right; Supreme Court Decision

    Footpath Walking Right; Supreme Court Decision

    सर्दियों से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान:प्रदूषण नियंत्रण का रोडमैप जारी, मिलेगा अग्रिम तैयारी का समय; वाहनों, निर्माण पर सख्त निगरानी

    सर्दियों से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान:प्रदूषण नियंत्रण का रोडमैप जारी, मिलेगा अग्रिम तैयारी का समय; वाहनों, निर्माण पर सख्त निगरानी

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर

    ×