Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ


]

  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash At Congress HQ

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस ऑफिस पहुंचे। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस ऑफिस पहुंचे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज 56 साल के हो गए। वे कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाने के लिए कांग्रेस ऑफिस पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।

उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और INDIA ब्लॉक के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के बाहर राहुल गांधी के जन्मदिन के पोस्टर लगाए गए। वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ाया।

राहुल के जन्मदिन से जुड़ी 2 तस्वीरें…

वाराणसी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल की तस्वीर का दुग्धाभिषेक किया। इस तस्वीर में राहुल को परशुराम के वेश में दिखाया गया है।

वाराणसी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल की तस्वीर का दुग्धाभिषेक किया। इस तस्वीर में राहुल को परशुराम के वेश में दिखाया गया है।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल गंधी के पोस्टर्स लगे। पोस्टर में उनके हाथ में संविधान हैं।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल गंधी के पोस्टर्स लगे। पोस्टर में उनके हाथ में संविधान हैं।

खड़गे बोले- राहुल ने हमेशा कमजोर वर्गों की आवाज उठाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी संविधान के आदर्शों के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने हमेशा उन लोगों की आवाज उठाई है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

खड़गे ने कहा कि लोगों के बीच लगातार रहने और सत्ता से सच बोलने के साहस के जरिए राहुल गांधी ने समाज के सबसे कमजोर और वंचित तबकों के लिए लगातार संघर्ष किया है। समावेशिता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा जैसे कांग्रेस के मूल्यों की झलक राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में दिखाई देती है।

PM मोदी ने भी शुभकामनाएं दी

  • PM मोदी ने X पर लिखा– लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।
  • तमिलनाडु CM विजय- राहुल गांधी देश की प्रगति, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं।
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी- लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और लोगों के कल्याण के प्रति राहुल गांधी की प्रतिबद्धता कई लोगों को प्रेरित करती है।
  • कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल- आज जब देश लोकतंत्र और संविधान से जुड़े संकट का सामना कर रहा है, राहुल गांधी समावेशी और लोकतांत्रिक भारत की मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं। वे युवाओं, गरीबों और वंचितों के लिए उम्मीद की किरण हैं।
  • शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत- राहुल गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और देश सेवा के लिए निरंतर शक्ति की कामना करता हूं। आने वाला साल आपके लिए सफलता और संतुष्टि लेकर आए।

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ हस्ताक्षर अभियान:बोले- पेपर लीक, महंगी फीस और बेरोजगारी पर छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे

Cover3417817100691781819433 1781850854

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने को ‘छात्रों की गूंज’ नाम से देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि यह अभियान पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ियां, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का मंच बनेगा। राहुल ने छात्रों से अभियान से जुड़ने, अपने सुझाव देने और याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील की। पूरी कॉपी पढ़ें…

खबरें और भी हैं…


  • Related Posts

    सर्दियों से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान:प्रदूषण नियंत्रण का रोडमैप जारी, मिलेगा अग्रिम तैयारी का समय; वाहनों, निर्माण पर सख्त निगरानी

    ] दिल्ली सरकार ने इस वर्ष सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए समय से पहले ही शीतकालीन वायु गुणवत्ता प्रबंधन व्यवस्था अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री…

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर

    ] मुंबई में BEST कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते शहर की बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सुबह 27 डिपो से बहुत कम बसें निकल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्दियों से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान:प्रदूषण नियंत्रण का रोडमैप जारी, मिलेगा अग्रिम तैयारी का समय; वाहनों, निर्माण पर सख्त निगरानी

    सर्दियों से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान:प्रदूषण नियंत्रण का रोडमैप जारी, मिलेगा अग्रिम तैयारी का समय; वाहनों, निर्माण पर सख्त निगरानी

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Launches Chhatron Ki Goonj Campaign for Students

    Rahul Gandhi Launches Chhatron Ki Goonj Campaign for Students

    मानसून अटका- हरियाणा में ओलावृष्टि,आंधी से पेड़ गाड़ियों पर गिरे:राजस्थान समेत 7 राज्यों में पारा 40°C के पार

    मानसून अटका- हरियाणा में ओलावृष्टि,आंधी से पेड़ गाड़ियों पर गिरे:राजस्थान समेत 7 राज्यों में पारा 40°C के पार
    ×