Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

]

  • Hindi News
  • National
  • Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide | Jharkhand Lightning Deaths

कोलकाता/शिमला/मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 121 2 1781870235

देशभर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। शुक्रवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर आंधी-तूफान के दौरान अगरतला जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E6068 पर बिजली गिर गई। घटना के समय फ्लाइट एयरोब्रिज पर खड़ी थी। फ्लाइट में 147 पैसेंजर सवार थे, जिन्हें दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया। हादसे में दो ग्राउंड मैन को हल्की चोटें आई थीं, फिलहाल दोनों ठीक हैं।

बंगाल के दार्जिलिंग में तेज बारिश के बाद शुक्रवार को बालासन नदी उफान पर आ गई। इससे नदी पर ह्यूम पाइप से बना पुल टूट कर बह गया। इस पुल के टूटने से मिरीक-सिलीगुड़ी सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया है।

वहीं उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश से महानदी के पास लैंडस्लाइड होने से नेशनल हाईवे और सिलीगुड़ी-कुर्सियांग रोड बंद हो गई। हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई। इसके कारण गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई।

झारखंड के छह जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक दो साल बच्चा भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा तीन मौतें हजारीबाग जिले में हुईं। इसके अलावा पलामू, लोहरदगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम और गोड्डा जिलों से भी मौतों की खबरें सामने आई हैं।

नवी मुंबई एयरपोर्ट की छत से टपका पानी

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छत से पानी टपकने के कारण शुक्रवार को बैगेज बेल्ट 5 और 6 का संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि करीब 30 मिनट में पानी का रिसाव रोक दिया गया और एक घंटे के भीतर सफाई व मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया। फिलहाल दोनों बैगेज बेल्ट पूरी तरह से चालू हैं।

महाराष्ट्र के नवी मुंबई एयरपोर्ट पर छत से बारिश का पानी गिरने पर यात्रियों को परेशानी हुई।

महाराष्ट्र के नवी मुंबई एयरपोर्ट पर छत से बारिश का पानी गिरने पर यात्रियों को परेशानी हुई।

सिक्किम में सिंगताम के पास नेशनल हाईवे-10 पर लैंडस्लाइड के बाद अर्थमूवर मशीन की मदद से मलबा हटाया गया।

सिक्किम में सिंगताम के पास नेशनल हाईवे-10 पर लैंडस्लाइड के बाद अर्थमूवर मशीन की मदद से मलबा हटाया गया।

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में भारी बारिश के कारण दुधिया बलसन नदी पर बना एक पुल शुक्रवार को टूट गया।

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में भारी बारिश के कारण दुधिया बलसन नदी पर बना एक पुल शुक्रवार को टूट गया।

  • Related Posts

    दिल्ली के जनकल्याण शिविरों में पहुंचे 15,186 लोग:त्रिलोकपुरी केंद्र पर सबसे ज्यादा भीड़, 42 केंद्रों पर राशन कार्ड की शिकायत कराई दर्ज

    ] दिल्ली सरकार द्वारा 18 से 20 जून तक आयोजित किए जा रहे जन कल्याण शिविरों को राजधानी के लोगों का अच्छा असर देखने को मिल रहा है। शिविरों के…

    वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए एमसीडी की अनोखी पहल:स्कूली बच्चे करेंगे पीएम संग्रहालय का भ्रमण; लोकतंत्र की मिलेगी जानकारी

    ] दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपने प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षणिक पहल की शुरुआत की है। महापौर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को प्लेनेटेरियम और प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली के जनकल्याण शिविरों में पहुंचे 15,186 लोग:त्रिलोकपुरी केंद्र पर सबसे ज्यादा भीड़, 42 केंद्रों पर राशन कार्ड की शिकायत कराई दर्ज

    दिल्ली के जनकल्याण शिविरों में पहुंचे 15,186 लोग:त्रिलोकपुरी केंद्र पर सबसे ज्यादा भीड़, 42 केंद्रों पर राशन कार्ड की शिकायत कराई दर्ज

    वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए एमसीडी की अनोखी पहल:स्कूली बच्चे करेंगे पीएम संग्रहालय का भ्रमण; लोकतंत्र की मिलेगी जानकारी

    वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए एमसीडी की अनोखी पहल:स्कूली बच्चे करेंगे पीएम संग्रहालय का भ्रमण; लोकतंत्र की मिलेगी जानकारी

    डेंगू-मलेरिया के खिलाफ एमसीडी की बड़ी मुहिम:100 ऑटो रिक्शा और 450 कर्मी सड़कों पर उतरे, 250 वार्डों में पहुंचेगा जागरूकता अभियान

    डेंगू-मलेरिया के खिलाफ एमसीडी की बड़ी मुहिम:100 ऑटो रिक्शा और 450 कर्मी सड़कों पर उतरे, 250 वार्डों में पहुंचेगा जागरूकता अभियान

    PM Narendra Modi Incentive DBT Transfer Update; PM-VBRY Yojana

    PM Narendra Modi Incentive DBT Transfer Update; PM-VBRY Yojana

    अयोध्या जमीन सौदे को लेकर AAP का हमला:ट्रस्ट पर उठाए सवाल; सांसद का दावा- 9 करोड़ की जमीन 55.47 करोड़ में खरीदी

    ×