भास्कर अपडेट्स:मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर


]

Logo Composite 12 1781845211
मुंबई में BEST कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते शहर की बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सुबह 27 डिपो से बहुत कम बसें निकल सकीं। इससे ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने मेट्रो, ऑटो और टैक्सी का सहारा लिया। कर्मचारी वेतन, रिटायर कर्मचारियों के बकाये और ठेका व्यवस्था खत्म करने समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण रोज BEST बसों से सफर करने वाले करीब 25 लाख यात्रियों पर असर पड़ा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के द्वारका में नमकीन फैक्ट्री में आग लगी, 8 दमकल गाड़ियों ने काबू पाया दिल्ली के द्वारका स्थित नंद विहार में शुक्रवार सुबह एक नमकीन फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सेक्टर-16A में द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फैक्ट्री में रात करीब 1 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग फैक्ट्री के टिन शेड वाले हिस्से में फैल गई थी। इसे बुझाने के लिए 8 दमकल गाड़ियां लगाई गईं। दमकल कर्मियों ने करीब 1:40 बजे आग पर काबू पा लिया। इसके बाद सुबह 3:30 बजे तक कूलिंग का काम चलता रहा। फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। POCSO आरोपी को NEET री-टेस्ट में शामिल होने के लिए चार दिन की अस्थायी जमानत मुंबई की एक विशेष POCSO अदालत ने बलात्कार के आरोप में जेल में बंद 18 साल के युवक को NEET री-टेस्ट में शामिल होने के लिए चार दिन की अस्थायी जमानत दे दी है। अदालत ने उसे 18 जून से 21 जून तक राहत देते हुए परीक्षा देने की अनुमति दी। विशेष न्यायाधीश एस.आर. शर्मा ने गुरुवार को यह आदेश दिया। आरोपी फिलहाल नवी मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल में बंद है। अदालत ने यह राहत तब दी, जब पीड़िता ने कुछ शर्तों के साथ जमानत पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके अलावा, अदालत ने आरोपी से लिखित आश्वासन देने को कहा है कि वह परीक्षा में शामिल होगा और आत्मसमर्पण के समय परीक्षा में शामिल होने से जुड़े दस्तावेज भी प्रस्तुत करेगा। मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 30 अवैध बंकर ध्वस्त किए, हथियार भी बरामद मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उग्रवादियों के बनाए 30 बंकरों और चौकियों को ध्वस्त किया। अधिकारियों के मुताबिक लेइलोन वैफेई, लेइलोन खुन्नौ, एल. मुनलुई और कोंसाखुल गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पिछले कुछ महीनों में यहां हिंसा और गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। ध्वस्त किए बंकरों से 11 सिंगल-बैरल ब्रीच-लोडिंग (एसबीबीएल) 12 बोर बंदूकें, 294 जिंदा कारतूस, गन पाउडर के दो पैकेट, 34 खाली कारतूस के खोखे और छह बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की गई हैं। मुंबई में तेज गर्मी, वर्सोवा बीच पर सोए लोग मुंबई में तेज गर्मी से राहत पाने के लिए गुरुवार रात में लोग वर्सोवा बीच पर सोए। यहां दिन में तापमान 40°C से ज्यादा रहा। महाराष्ट्र में गर्मी और उमस दोनों का असर बना हुआ है, क्योंकि मानसून की प्रगति धीमी रही है। राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है, जिससे तापमान ज्यादा बना हुआ है। विदर्भ सबसे ज्यादा गर्म है। वर्धा, अमरावती, गोंदिया, अकोला और ब्रह्मपुरी जैसे इलाकों में तापमान 40-44°C तक पहुंचा है। मुंबई में तापमान लगभग 35-36°C के आसपास रहा, लेकिन समुद्री नमी के कारण उमस अधिक महसूस हो रही है। कोचीन शिपयार्ड पहुंचे जहाज पर मिला ‘I Love Pakistan’ संदेश, जांच शुरू केरल के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में मरम्मत के लिए आए एक जहाज की दीवार पर नुकीली चीज से उकेरा हुआ “I Love Pakistan” लिखा मिला। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिपयार्ड प्रबंधन की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी शिपयार्ड से जुड़े सुरक्षा मामलों ने सुर्खियां बटोरी थीं। स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant के निर्माण के दौरान कंप्यूटर उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया था, जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने की थी। इसके अलावा, शिपयार्ड में काम कर चुके कुछ लोगों को जासूसी मामलों में भी विभिन्न एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।


  • Related Posts

    सर्दियों से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान:प्रदूषण नियंत्रण का रोडमैप जारी, मिलेगा अग्रिम तैयारी का समय; वाहनों, निर्माण पर सख्त निगरानी

    ] दिल्ली सरकार ने इस वर्ष सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए समय से पहले ही शीतकालीन वायु गुणवत्ता प्रबंधन व्यवस्था अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री…

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    ] Hindi News National Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash At Congress HQ नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्दियों से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान:प्रदूषण नियंत्रण का रोडमैप जारी, मिलेगा अग्रिम तैयारी का समय; वाहनों, निर्माण पर सख्त निगरानी

    सर्दियों से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान:प्रदूषण नियंत्रण का रोडमैप जारी, मिलेगा अग्रिम तैयारी का समय; वाहनों, निर्माण पर सख्त निगरानी

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Launches Chhatron Ki Goonj Campaign for Students

    Rahul Gandhi Launches Chhatron Ki Goonj Campaign for Students

    मानसून अटका- हरियाणा में ओलावृष्टि,आंधी से पेड़ गाड़ियों पर गिरे:राजस्थान समेत 7 राज्यों में पारा 40°C के पार

    मानसून अटका- हरियाणा में ओलावृष्टि,आंधी से पेड़ गाड़ियों पर गिरे:राजस्थान समेत 7 राज्यों में पारा 40°C के पार
    ×