सर्दियों से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान:प्रदूषण नियंत्रण का रोडमैप जारी, मिलेगा अग्रिम तैयारी का समय; वाहनों, निर्माण पर सख्त निगरानी

]

Whatsapp Image 2026 06 19 At 21014 Pm 1781859322
दिल्ली सरकार ने इस वर्ष सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए समय से पहले ही शीतकालीन वायु गुणवत्ता प्रबंधन व्यवस्था अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब प्रदूषण बढ़ने या ग्रैप (GRAP) लागू होने के बाद लोगों को नियमों की जानकारी देने के बजाय सरकार कई महीने पहले ही संभावित प्रतिबंधों और व्यवस्थाओं की जानकारी दे रही है, ताकि नागरिकों, उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निर्माण एजेंसियों और सरकारी विभागों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। सीएम के अनुसार, नवंबर से फरवरी के बीच प्रदूषण बढ़ने की स्थिति में कौन-कौन से कदम उठाए जा सकते हैं और विभिन्न क्षेत्रों से क्या अपेक्षाएं रहेंगी, इसकी स्पष्ट जानकारी पहले से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे सभी हितधारक अपनी कार्ययोजना पहले से तैयार कर सकेंगे और लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्यों जरूरी पड़ा यह फैसला? बता दें कि, दिल्ली में पिछले कई वर्षों से नवंबर से फरवरी के दौरान वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचती रही है। सरकार अब केवल आपातकालीन प्रतिक्रिया पर निर्भर रहने के बजाय अग्रिम तैयारी और बेहतर समन्वय की रणनीति पर काम करेगी। यह व्यवस्था पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत अधिसूचित की गई है और संशोधित ग्रैप के पूरक के रूप में लागू होगी। वाहनों पर सख्ती, पार्किंग शुल्क होगा दोगुना
निर्माण कार्यों के लिए पहले से बनेगी रणनीति बता दें कि, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियों को सख्त धूल नियंत्रण मानकों के तहत संचालित करना होगा। 10 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच प्रदूषण बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। साथ ही आवश्यक और आपातकालीन परियोजनाओं को छूट दी जाएगी। वहीं बड़े निर्माण स्थलों और ऊंची इमारतों पर एंटी-स्मॉग गन, मिस्ट सप्रेशन सिस्टम और अन्य धूल नियंत्रण उपाय अनिवार्य होंगे। खुले में जलाने पर सख्त कार्रवाई कचरा, पत्तियां या अन्य सामग्री खुले में जलाने पर रोक को सख्ती से लागू किया जाएगा।आरडब्ल्यूए, संस्थानों और ठेकेदारों को वैकल्पिक हीटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। ड्रोन और फील्ड सर्विलांस के जरिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर

    ] मुंबई में BEST कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते शहर की बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सुबह 27 डिपो से बहुत कम बसें निकल…

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    ] Hindi News National Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash At Congress HQ नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्दियों से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान:प्रदूषण नियंत्रण का रोडमैप जारी, मिलेगा अग्रिम तैयारी का समय; वाहनों, निर्माण पर सख्त निगरानी

    सर्दियों से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान:प्रदूषण नियंत्रण का रोडमैप जारी, मिलेगा अग्रिम तैयारी का समय; वाहनों, निर्माण पर सख्त निगरानी

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Launches Chhatron Ki Goonj Campaign for Students

    Rahul Gandhi Launches Chhatron Ki Goonj Campaign for Students

    मानसून अटका- हरियाणा में ओलावृष्टि,आंधी से पेड़ गाड़ियों पर गिरे:राजस्थान समेत 7 राज्यों में पारा 40°C के पार

    मानसून अटका- हरियाणा में ओलावृष्टि,आंधी से पेड़ गाड़ियों पर गिरे:राजस्थान समेत 7 राज्यों में पारा 40°C के पार
    ×