दिल्ली में अब सड़कें बनेंगी स्मार्ट और डस्ट-फ्री:डिजिटल रिकॉर्ड के लिए लागू होगा रोड एसेट मैनेजमेंट सिस्टम, विश्वस्तरीय रोड इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू किया

]

Whatsapp Image 2026 06 08 At 64211 Pm 1780928785
दिल्ली में अब सड़कें स्मार्ट और डस्ट-फ्री बनेंगी। दिल्ली की सड़कों को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसके तहत सोमवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआरआरआई) और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौते (मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट-एमओए) पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा दिल्ली सरकार पहले से ही वॉल-टू-वॉल रोड कार्पेटिंग, डस्ट पॉल्यूशन कंट्रोल, मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग, वाटर स्प्रिंकलिंग सिस्टम और ग्रीन कॉरिडोर डेवलपमेंट जैसे अनेक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। यह नया समझौता इन सभी प्रयासों को वैज्ञानिक, व्यवस्थित और दीर्घकालिक ढांचा प्रदान करेगा। जिससे राजधानी में स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ सड़क अवसंरचना के विकास को और गति मिलेगी। हमारा लक्ष्य सिर्फ सड़क बनाना नहीं: सीएम सीएम ने आगे कहा सरकार का लक्ष्य केवल सड़कों का निर्माण या मरम्मत करना नहीं, बल्कि ऐसे स्मार्ट, सस्टेनेबल और क्लाइमेट-रेजिलिएंट अर्बन कॉरिडोर विकसित करना है। जो भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप हों। इस पहल से सड़कों की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ वायु प्रदूषण में कमी, सड़क सुरक्षा में वृद्धि, जलभराव की समस्या के समाधान और शहरी सौंदर्यीकरण को भी नई गति मिलेगी। सीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली सरकार, सीएसआईआर-सीआरआरआई और एसपीए के बीच यह त्रिपक्षीय सहयोग राजधानी को आधुनिक, हरित और नागरिक-केंद्रित सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में देश के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित करेगा। दिल्ली विश्व स्तरीय मॉडल बनेगी। इस मौके पर सीएम के साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा सहित सीएसआईआर-सीआरआरआई के वैज्ञानिक, एसपीए के विशेषज्ञ और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    Election Commission EPIC Card Changes

    ] नई दिल्ली3 घंटे पहलेलेखक: मुकेश कौशिक कॉपी लिंक निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर वोटरों की पहचान करने के अंतिम दौर में पहुंच रहा है। अब बचे हुए 39 करोड़ 73…

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    ] 6 मिनट पहले कॉपी लिंक बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर रेंज में किया गया। इस टेस्ट के लिए यहां 11 गांव खाली कराए गए थे। भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Election Commission EPIC Card Changes

    Election Commission EPIC Card Changes

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together
    ×