जामिया के प्रोफेसर को मिला आउटस्टैंडिंग डेंटल एजुकेटर अवार्ड:फोरेंसिक ओडोंटोलॉजी में शोध और शिक्षण के लिए मिला सम्मान, फरीदाबाद में हुआ आयोजन

]

Whatsapp Image 2026 06 08 At 52717 Pm 1780926323
नई दिल्ली में स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) की फैकल्टी ऑफ डेंटिस्ट्री के प्रोफेसर डॉ. अमन चौधरी को फोरेंसिक ओडोंटोलॉजी, डेंटल रिसर्च और मेंटरशिप के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘आउटस्टैंडिंग डेंटल एजुकेटर अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें 6 जून को फरीदाबाद में आयोजित एक समारोह में पियरे फौचर्ड अकादमी द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. अमन चौधरी वर्ष 2007 से फोरेंसिक ओडोंटोलॉजी के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस विषय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम में शामिल डॉ. प्रियंका कपूर और डॉ. दीपिका बी. पोपली के साथ मिलकर डेंटल एंथ्रोपोलॉजी और डेंटल प्रोफाइलिंग जैसे विशिष्ट विषयों को नई पहचान दिलाई है। उनके प्रयासों से फोरेंसिक ओडोंटोलॉजी आज देश में आधुनिक डेंटल साइंस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। ‘मेंटर्स, छात्रों और परिवार के सहयोग का परिणाम’ पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ. चौधरी ने कहा कि यह सम्मान उनके मेंटर्स, छात्रों और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें डेंटल एजुकेशन और फोरेंसिक रिसर्च के क्षेत्र में और अधिक समर्पण और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। जामिया की फैकल्टी ऑफ डेंटिस्ट्री के डीन डॉ. नदीम यूनुस ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने डॉ. अमन चौधरी की शिक्षण और अनुसंधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया की शैक्षणिक और शोध उत्कृष्टता का भी प्रमाण है।

  • Related Posts

    Election Commission EPIC Card Changes

    ] नई दिल्ली3 घंटे पहलेलेखक: मुकेश कौशिक कॉपी लिंक निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर वोटरों की पहचान करने के अंतिम दौर में पहुंच रहा है। अब बचे हुए 39 करोड़ 73…

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    ] 6 मिनट पहले कॉपी लिंक बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर रेंज में किया गया। इस टेस्ट के लिए यहां 11 गांव खाली कराए गए थे। भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Election Commission EPIC Card Changes

    Election Commission EPIC Card Changes

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together
    ×