Paper Leak Invoice 2026 | New Legislation in Delhi Parliament

]

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Cover 1785032048314

केंद्र सरकार पेपर लीक रोकने के लिए पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 में संशोधन करने जा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी के आश्वासन के बाद सरकार सोमवार को लोकसभा में नया बिल पेश कर सकती है। इसमें सजा और जुर्माने के प्रावधानों को और सख्त किया गया है।

सजा और जुर्माने में भारी बढ़ोतरी

प्रस्तावित कानून के तहत अनुचित साधनों का उपयोग करने पर अब कम से कम 5 साल और अधिकतम 10 साल की जेल होगी।

साथ ही 50 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। मौजूदा कानून में यह सजा 3 से 5 साल की जेल और 10 लाख रुपए जुर्माना थी।

सर्विस प्रोवाइडर के लिए भी नियम कड़े किए गए हैं। दोषी पाए जाने पर सर्विस प्रोवाइडर पर 5 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लगेगा और परीक्षा का खर्च भी वसूला जाएगा।

साथ ही, उन्हें 8 साल तक किसी भी सार्वजनिक परीक्षा से बैन कर दिया जाएगा। मौजूदा कानून में जुर्माना 1 करोड़ रुपए और बैन 4 साल का था।

संगठित अपराध पर 10 करोड़ का जुर्माना

पेपर लीक से जुड़े संगठित अपराधों के लिए कम से कम 7 साल और अधिकतम 10 साल की जेल का प्रावधान है। इसमें 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सोमवार को यह बिल लोकसभा में पेश करेंगे।

स्पेशल टास्क फोर्स और फास्ट ट्रैक कोर्ट

बिल में दो नई धाराएं 12ए और 12बी जोड़ी गई हैं। इसके तहत केंद्र सरकार एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर सकेगी। केंद्रीय जांच एजेंसी या एसआईटी को केंद्र सरकार द्वारा मामला सौंपे जाने के 2 महीने के भीतर जांच पूरी करनी होगी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए रोजाना सुनवाई होगी। राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट नामित करेंगे। चार्जशीट दाखिल होने के 3 महीने के भीतर ट्रायल पूरा करना अनिवार्य होगा।

अपील के लिए भी सख्त नियम

बिल में अपील के लिए भी समय सीमा तय की गई है। स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की जा सकेगी। ऐसी अपील पर दो जजों की बेंच सुनवाई करेगी और इसे 3 महीने के भीतर निपटाने का प्रयास किया जाएगा। अपील फैसले के 30 दिनों के भीतर करनी होगी, जिसे विशेष परिस्थितियों में 90 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है।

  • Related Posts

    NEET UG Paper Leak Case

    ] 18 मिनट पहले कॉपी लिंक CBI ने NEET UG पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।…

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    ] मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में कांवड़ यात्रा-2026 के लिए कांवड़ समितियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाने के प्रस्ताव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET UG Paper Leak Case

    NEET UG Paper Leak Case

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी:महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500, 1 अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन पोर्टल

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी:महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500, 1 अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन पोर्टल

    Parliament 2026 Movies; Paper Leak Invoice Debate Photographs – Akhilesh Yadav Kiren Rijiju

    Parliament 2026 Movies; Paper Leak Invoice Debate Photographs – Akhilesh Yadav Kiren Rijiju
    ×