Breaking Information Headlines At the moment, Photos, Movies and Extra From Dainik Bhaskar


]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking Information Headlines At the moment, Photos, Movies And Extra From Dainik Bhaskar

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
News Image 2024 03 20T203505493 1710955114 1785012220726

खराब मौसम के कारण 6 दिन से स्थगित अमरनाथ और माता वैष्णो देवी यात्रा शनिवार से फिर शुरू हो गई। अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से 6,269 श्रद्धालु कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए। फिलहाल पहलगाम मार्ग से यात्रा अस्थाई रूप से बंद है।

उधर, कटरा में वैष्णो देवी यात्रा भी सुबह दोबारा शुरू हुई। 2 हजार श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। फिलहाल यात्रा सिर्फ पुराने मार्ग से और दिन में हो रही है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल

Logo Composite 7 1785012317619

यूपी स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ शनिवार को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। यह फैसला द. कोरिया के बुसान में यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में लिया गया। भारत में अब 45 विश्व धरोहर स्थल हो गए।

27 किलो से ज्यादा विदेशी सोना जब्त

Logo Composite 5 1785012317660

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने एक हफ्ते चले अलग-अलग ऑपरेशन्स में 27 किलो से ज्यादा विदेशी मूल का तस्करी का सोना जब्त किया है। इस दौरान 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, सोना विमान के टॉयलेट, गाड़ियों और बर्तनों में बनी खास जगहों के अलावा यात्रियों के शरीर पर छिपाकर लाया जा रहा था।

असम में पाकिस्तान आतंकी नेटवर्क के 3 गिरफ्तार

Logo Composite 6 1785012317614

असम पुलिस ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस ने राज्य में तीन ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एसटीएफ ने शुक्रवार को धुबरी, चिरांग, बारपेटा की जिला पुलिस के साथ ऑपरेशन चलाया।

तीनों जिलों से एक-एक संदिग्ध पकड़ा गया। 5 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

एसटीएफ के सीनियर एसपी प्रणब कुमार पेगू ने कहा, नेटवर्क पर भर्ती, ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने, रेकी, लॉजिस्टिक्स, जासूसी, अवैध हथियार जुटाने, स्लीपर सेल बनाने, आतंकी गतिविधियों में मदद के आरोप हैं। नेटवर्क के आईएसआई के निर्देश पर एन्क्रिप्टेड चैनलों से चल रहा था।

मणिपुर में सैकड़ों महिलाओं ने असम राइफल्स की टीम को घेरा

Logo Composite 1785012317692

मणिपुर के अशांत उखरुल जिले के लितान में शनिवार देर शाम बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने असम राइफल्स की एक टीम को घेर लिया।

वहीं, सैकड़ों महिलाओं ने एस लाहो में नेशनल हाईवे ब्लॉक कर दिया। ग्रामीणों ने जवानों पर गिरफ्तार लोगों को छोड़ने का दबाव बनाया। उग्र भीड़ को भगाने के लिए जवानों ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं।

प्रदर्शनकारी उन चार लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं, जिन्हें असम राइफल्स की एक टीम ने शुक्रवार शाम को उग्रवादी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इनकी पहचान हुंग्पुंग गांव के खपाई शिमरे युइमुंग (28), शोमी शोकचुई (38), हुंग्रेइथेई कासोमवा (37), खुइरामी केएसवी (36) के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये सभी किसान हैं और बिना कारण गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारियों ने उखरुल के एस लाहो में एनएच-202 को जाम कर दिया।

  • Related Posts

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    ] दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) और मेडिकल डायरेक्टर (एमडी) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक…

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    ] नई दिल्ली: संसद में ‘वंदे मातरम विधेयक’ पर चर्चा के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज
    ×