Parliament 2026 Movies; Paper Leak Invoice Debate Photographs – Akhilesh Yadav Kiren Rijiju


]

  • Hindi News
  • National
  • Parliament 2026 Movies; Paper Leak Invoice Debate Photographs Akhilesh Yadav Kiren Rijiju | Congress BJP SP TMC

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 1 48 6 1785234222633

लोकसभा में मंगलवार को पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा शुरू हो गई है। लोकसभा में 8 घंटे चर्चा के लिए तय किए गए है। इस बीच सदन में कई बार ऐसे मोमेंट्स आए जब पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए।

बांसुरी ने अपनी स्पीच में दुष्यंत की कविता पढ़ी, तो गौरव गोगोई ने गोपालदास नीरज को याद किया। एक मोमेंट ऐसा भी था, जब TMC सांसद अभिषेक बनर्जी बोलने लगे तो सदन में शोर बढ़ गया।

इस बीच महुआ मोइत्रा खड़ी हुईं और चेयर से कहा कि इनको बंद कराइए, सरसा होने दीजिए, सरसा (चर्चा)।

सरसा (चर्चा) शब्द किरेन रिजिजू और स्पीकर चेयर पर बैठे दिलीप सैकिया इस्तेमाल करते हैं। दोनों मणिपुर से हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह बोलकर महुआ उनका मजाक बना रही थीं।

इसके बाद चेयर पर बैठे सैकिया ने उन्हें बैठने के लिए कहा और बोले कि चिल्लाओ मत।

देखिए लोकसभा के 6 मोमेंट्स…

1. सत्ता पक्ष के सांसदों पर चिल्लाईं महुआ मोइत्रा

अभिषेक बनर्जी जब स्पीच के लिए खड़े हुए तो अचानक सदन में हल्ला होने लगा। इसके बाद महुआ मोइत्रा खड़ी हुईं और चेयर से कहा कि इनको बंद कराइए।

2. बांसुरी ने कहा- कमाल है तुमको यकीं नहीं है

Unnamed 44 1785236260139

बांसुरी स्वराज ने अपनी स्पीच के दौरान कवि दुष्यंत की कविता पढ़ी- तुम्हारे पांव के नीचे जमीं नहीं है, कमाल है फिर भी तुमको यकीं नहीं है।

3. इमरजेंसी पर अखिलेश-किरेन रिजिजू में बहस हुई

Comp 1 2026 07 28T171113 235 1785238878708

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “कौन सी स्थिति बेहतर है वह जिसमें सरकार छात्रों के विरोध को सुनकर संसद में बिल पेश करती है, या वह जिसमें सरकार विरोध को कुचलने के लिए देश भर में इमरजेंसी लगा देती है?”

केंद्रीय मंत्री के जवाब में समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “मैंने इमरजेंसी को खुद नहीं देखा, लेकिन जो तब हुआ था, उसकी झलक हमने यहीं देखी है। मुद्दा कानून का नहीं है, आपकी नीयत साफ नहीं है। जिस पल आपकी नीयत साफ हो जाएगी, परीक्षा की प्रक्रिया भी पारदर्शी हो जाएगी।”

4. पंजाब पेपर लीक पर पोस्टर लेकर पहुंची स्वाति मालीवाल

58 20260728123L 1785235827220

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और बीजेपी के अन्य सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वे राज्य में कथित पेपर लीक मामले को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे।

5. अखिलेश यादव लेकर पहुंचे BJP सरकार के 10 साल में 20+ पेपर लीक बुकलेट

58 20260728126L 1785235940439

मानसून सत्र के दौरान संसद परिसर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पेपर लीक से जुड़ी एक बुकलेट लेकर पहुंचे। इसमें लिखा था- भाजपा सरकार के 10 साल, 20 से ज्यादा पेपर लीक। अपनी स्पीच के दौरान इससे पढ़कर उन्होंने लीक हुए एग्जाम के बारे में भी बताया।

6. पंजाब पेपर लीक पर पोस्टर लेकर पहुंची स्वाति मालीवाल

58 20260728123L 1785238419997

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और बीजेपी के अन्य सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वे राज्य में कथित पेपर लीक मामले को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे।

——————————

संसद के मानसून सत्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

संसद मानसून सत्र का 7वां दिन: प्रियंका बोलीं- छात्रों की आवाज दबाने का हक किसने दिया

Comp 1 31 5 1785239036254

लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा शुरू हो गई है।

विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी।

प्रियंका गांधी ने सरकार से सवाल किया कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का अधिकार किसने दिया।पढ़ें पूरी खबर…

  • Related Posts

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    ] दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) और मेडिकल डायरेक्टर (एमडी) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक…

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    ] नई दिल्ली: संसद में ‘वंदे मातरम विधेयक’ पर चर्चा के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज
    ×