NDA Nears Rajya Sabha Two-Thirds Majority Amidst TMC Split

]

नई दिल्ली/कोलकाता3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Deccanherald2025 04 01Hymbrdp7View Of The Rajya Sa 1781508404

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट से संसद के दोनों सदनों में NDA को फायदा हो सकता है। TMC के बागी सांसदों और राज्यसभा चुनाव से NDA राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंच सकता है।

हालांकि लोकसभा में बागी सांसदों का समर्थन मिलने के बाद भी गठबंधन इस आंकड़े से काफी दूर रहेगा। अभी अलायंस राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत से 16 सीट दूर है। वहीं, लोकसभा में 63 सीटें पीछे है।

केंद्र सरकार के लिए यह अहम माना जा रहा है, क्योंकि संविधान संशोधन विधेयकों को पास कराने के लिए दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। पिछली बार 54 सीटों से बिल गिर गया था।

राज्यसभा में NDA की संख्या 154 तक पहुंच सकती है

अभी राज्यसभा में NDA के पास 148 सांसद हैं। अलायंस दो-तिहाई बहुमत से 16 सीटें पीछे है। 18 जून को झारखंड और मिजोरम की राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इन चुनावों और कुछ निर्दलीय सदस्यों के समर्थन से NDA की संख्या 151 तक पहुंच सकती है।

TMC के 3 राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे से पश्चिम बंगाल में 3 सीटें खाली होंगी। मौजूदा राजनीतिक हालात में इन सीटों पर NDA समर्थित उम्मीदवारों की जीत की संभावना है। ऐसा होने पर गठबंधन की संख्या 154 तक पहुंच सकती है।

राज्यसभा में कुल 245 सदस्य हैं। दो-तिहाई बहुमत के लिए 163 सांसदों की जरूरत होती है। यानी NDA इस संख्या से सिर्फ 9 सीट पीछे रहेगा। अगर TMC के और राज्यसभा सांसद इस्तीफा देते हैं तो गठबंधन यह आंकड़ा भी हासिल कर सकता है।

हालांकि NDA के सामने आगे चुनौती भी है। नवंबर में उत्तर प्रदेश से 10 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। विधानसभा में मजबूत स्थिति के कारण समाजवादी पार्टी अपनी सीटें बढ़ा सकती है, जिससे राज्यसभा का समीकरण बदल सकता है।

Nda 16 1781508161

INDIA ब्लॉक 64 सीटों पर

राज्यसभा में INDIA ब्लॉक के पास फिलहाल 64 सांसदों का समर्थन बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के TVK को समर्थन देने से DMK नाराज है और उसने गठबंधन से दूरी बना ली है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) भी INDIA ब्लॉक से अलग हो चुकी है।

वहीं YSRCP, BJD और MDMK जैसे क्षेत्रीय दलों के पास भी पर्याप्त संख्या में सांसद हैं। किसी करीबी मतदान की स्थिति में इन दलों की भूमिका अहम हो सकती है।

लोकसभा में 20 बागियों का समर्थन भी पर्याप्त नहीं

लोकसभा में NDA के पास फिलहाल 294 सांसद हैं। TMC के 20 बागी सांसदों ने NCPI में विलय कर लिया है। उन्होंने NDA को समर्थन देने की बात कही है। इससे NDA सांसदों की संख्या 314 तक पहुंच जाएगी।

इसके बावजूद NDA लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत के लिए जरूरी 363 सांसदों के आंकड़े से काफी पीछे रहेगा। फिलहाल लोकसभा की 543 में से 3 सीटें खाली हैं। ऐसे में सदन की प्रभावी संख्या 540 है और दो-तिहाई बहुमत के लिए 360 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।

Nda 1 1781509851

लोकसभा में 54 वोट से गिरा था बिल

लोकसभा में 16 अप्रैल 2026 को सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया संविधान का 131वां संशोधन बिल लोकसभा में गिर गई थी। लोकसभा में बिल पर 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े।

बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया। 12 साल के शासन में यह पहला मौका था, जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई।

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

राज्यसभा चुनाव- 26 में से 23 उम्मीदवार निर्विरोध जीते:इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा शामिल; 3 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

S51781188772 1781508369

12 राज्य की 26 राज्यसभा सीटों पर 23 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 1-1 सीट पर उपचुनाव थे। जीतने वालों में 12 भाजपा, 5 कांग्रेस, 3 TDP, 1 NCP, 1NPP और 1 जनसेना से है। चुनाव जीतने वालों में कर्नाटक से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा का नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    दिल्ली में पिता ने बच्चे पर बाल्टी भरकर डाला पानी:मानसिक रूप से बीमार, पुलिस ने युवक को पुनर्वास केंद्र भेजा

    ] नई दिल्ली में वेस्ट जिले के राजौरी गार्डन थाना इलाके में स्थित रघुबीर नगर में एक पिता अपने सोते हुए करीब 2 साल के बेटे पर बाल्टी भरकर पानी…

    दिल्ली में मेगा पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू:सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; अमित शाह कर सकते हैं शुभारंभ

    ] मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जल्द ही ‘एक पेड़ मां के नाम – दिल्ली मेगा वृक्षारोपण अभियान 2026’ शुरू करने जा रही है। इस अभियान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में पिता ने बच्चे पर बाल्टी भरकर डाला पानी:मानसिक रूप से बीमार, पुलिस ने युवक को पुनर्वास केंद्र भेजा

    दिल्ली में पिता ने बच्चे पर बाल्टी भरकर डाला पानी:मानसिक रूप से बीमार, पुलिस ने युवक को पुनर्वास केंद्र भेजा

    दिल्ली में मेगा पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू:सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; अमित शाह कर सकते हैं शुभारंभ

    दिल्ली में मेगा पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू:सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; अमित शाह कर सकते हैं शुभारंभ

    मिरांडा हाउस में नई छात्राओं के लिए ओपन हाउस:17 जून से शुरू होगा कैंपस टूर, पहले आओ-पहले पाओ आधार पर रजिस्ट्रेशन

    मिरांडा हाउस में नई छात्राओं के लिए ओपन हाउस:17 जून से शुरू होगा कैंपस टूर, पहले आओ-पहले पाओ आधार पर रजिस्ट्रेशन

    दिल्ली में सागरपुर के किडनी अस्पताल में लगी आग:15 मरीजों को सुरक्षित निकाला; जंक्शन बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से हादसा

    दिल्ली में सागरपुर के किडनी अस्पताल में लगी आग:15 मरीजों को सुरक्षित निकाला; जंक्शन बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से हादसा

    दिल्ली में मानसून के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा:एम्स की चेतावनी- लक्षणों को नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी

    दिल्ली में मानसून के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा:एम्स की चेतावनी- लक्षणों को नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी

    ट्रंप और मोदी पर बरसे अरविंद केजरीवाल:बोले-मर्डरर के साथ काम करने को उत्सुक क्यों, भारतीय नागरिकों की मौत का बदला लिया जाएगा

    ट्रंप और मोदी पर बरसे अरविंद केजरीवाल:बोले-मर्डरर के साथ काम करने को उत्सुक क्यों, भारतीय नागरिकों की मौत का बदला लिया जाएगा
    ×