दिल्ली में मेगा पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू:सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; अमित शाह कर सकते हैं शुभारंभ

]

Whatsapp Image 2026 06 15 At 70848 Pm 1 1781530852
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जल्द ही ‘एक पेड़ मां के नाम – दिल्ली मेगा वृक्षारोपण अभियान 2026’ शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किए जाने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली सचिवालय में सीएम ने अभियान की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जनभागीदारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, वृक्षारोपण लक्ष्य और विभिन्न विभागों की भूमिका पर चर्चा हुई। बैठक में पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में एक बड़े जन-आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया अभियान का पहला चरण 22 जून को डिजिटल लॉन्च के रूप में होगा, जिसमें ई-फॉरेस्ट ग्रीन ड्राइव पोर्टल और आधिकारिक वीडियो जारी किया जाएगा। इसके बाद 22 जून से 4 जुलाई तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। तीन चरणों में चलेगा वृक्षारोपण अभियान,… अभियान का दूसरा चरण जुलाई के पहले सप्ताह में मेगा रिज वृक्षारोपण कार्यक्रम के रूप में होगा। इसमें सेंट्रल रिज, साउथ सेंट्रल रिज और अन्य क्षेत्रों में करीब 2.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। तीसरा और सबसे बड़ा चरण जुलाई के मध्य में रोहिणी के स्वर्ण जयंती पार्क में होगा, जहां 51 लाइव लोकेशनों से जुड़कर लगभग 11 हजार लोग एक साथ पौधारोपण करेंगे। यह अभियान 70 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिलेगी नागरिक भागीदारी,…
नागरिक ई-फॉरेस्ट ग्रीन ड्राइव पोर्टल पर पंजीकरण कर मुफ्त पौधे प्राप्त कर सकेंगे। इसके जरिए पौधारोपण स्लॉट बुकिंग, जियो-टैगिंग, लाइव ट्रैकिंग और ‘पर्यावरण रक्षक’ ई-प्रमाणपत्र जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ‘वृक्ष रथ’ से घर-घर पहुंचेगा अभियान,…
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘वृक्ष रथ’ के माध्यम से कॉलोनियों, स्कूलों और आरडब्ल्यूए तक मुफ्त पौधे पहुंचाए जाएंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को ‘पर्यावरण रक्षक’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि दिल्ली को हरित राजधानी बनाने का एक बड़ा जन-आंदोलन है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    ] Hindi News National RSS Registration Row Mohan Bhagwat Vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge बेंगलुरु/नागपुर20 मिनट पहले कॉपी लिंक RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के रजिस्ट्रेशन की मांग…

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    ] Hindi News National RSS Registration Row Mohan Bhagwat Vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge बेंगलुरु/नागपुर6 मिनट पहले कॉपी लिंक RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के रजिस्ट्रेशन की मांग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    दिल्ली के विकासपुरी में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन:एलजी तरनजीत संधू बोले- नागरिकों को मिलेगी बेहतर और आसान सेवाएं

    दिल्ली के विकासपुरी में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन:एलजी तरनजीत संधू बोले- नागरिकों को मिलेगी बेहतर और आसान सेवाएं

    दिल्ली में पिता ने बच्चे पर बाल्टी भरकर डाला पानी:मानसिक रूप से बीमार, पुलिस ने युवक को पुनर्वास केंद्र भेजा

    दिल्ली में पिता ने बच्चे पर बाल्टी भरकर डाला पानी:मानसिक रूप से बीमार, पुलिस ने युवक को पुनर्वास केंद्र भेजा

    दिल्ली में मेगा पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू:सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; अमित शाह कर सकते हैं शुभारंभ

    दिल्ली में मेगा पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू:सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; अमित शाह कर सकते हैं शुभारंभ

    मिरांडा हाउस में नई छात्राओं के लिए ओपन हाउस:17 जून से शुरू होगा कैंपस टूर, पहले आओ-पहले पाओ आधार पर रजिस्ट्रेशन

    मिरांडा हाउस में नई छात्राओं के लिए ओपन हाउस:17 जून से शुरू होगा कैंपस टूर, पहले आओ-पहले पाओ आधार पर रजिस्ट्रेशन
    ×