IMD Rainfall LIVE Photographs Replace; Delhi Mumbai Flood – Uttarakhand Landslide


]

  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall LIVE Photographs Replace; Delhi Mumbai Flood Uttarakhand Landslide | MP UP Rajasthan Climate Alert

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Eod 37 1 1783790160

देश के लगभग 70% हिस्से से मानसून के बादल गायब हो गए हैं। खासतौर पर राजस्थान, दिल्ली-NCR, पश्चिमी मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक में अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना भी कम है। बारिश रुकने से मध्यप्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ़ गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि कुछ हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। दोनों राज्यों में लैंडस्लाइड की वजह से कुल 440 सड़कें बंद हो गईं।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मेघालय में बहुत ज्यादा बारिश हुई। पहाड़ों पर हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। प्रयागराज-ऋषिकेश से तस्वीरें भी सामने आईं हैं।

शनिवार देर शाम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटा। अवूरा और देहवाथु के इलाकों में अचानक तेज बारिश हुई, इससे एक नाले में बाढ़ आ गई। 6 होटल डूब गए। फिलहाल किसी के मारे जाने की खबर नहीं हैं।

वहीं, बात रविवार के मौसम की करें तो 9 राज्यों में बारिश की संभावना कम है। आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश से लैंडस्लाइड की घटनाएं हो सकती हैं।

Whole 7 1783788883

उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ेगा तापमान

बारिश की वापसी के लिए नए सिस्टम का इंतजारमौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून ब्रेक पूरी तरह सामान्य और अस्थायी स्थिति है। जैसे ही बंगाल की खाड़ी या अन्य क्षेत्रों में नया मानसूनी सिस्टम सक्रिय होगा, बारिश की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं। फिलहाल अगले कई दिनों तक लोगों को तेज धूप, बढ़ते तापमान और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को त्रिवेणी संगम पर गंगा का जलस्तर बढ़ गया। पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण गंगा में पानी बढ़ता जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को त्रिवेणी संगम पर गंगा का जलस्तर बढ़ गया। पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण गंगा में पानी बढ़ता जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मानसून के कारण हो रही बारिश के चलते तापमान कम हो गया है। शनिवार शाम को घना कोहरा छा गया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मानसून के कारण हो रही बारिश के चलते तापमान कम हो गया है। शनिवार शाम को घना कोहरा छा गया।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में पहाड़ों पर लगातार बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। त्रिवेणी घाट पर कई सीढ़ियां पानी में डूब गईं।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में पहाड़ों पर लगातार बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। त्रिवेणी घाट पर कई सीढ़ियां पानी में डूब गईं।

बिहार के पटना में शनिवार को भारी बारिश हुई। इससे सड़कों पर दो-दो फुट तक पानी भर गया। इसके कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हुई।

बिहार के पटना में शनिवार को भारी बारिश हुई। इससे सड़कों पर दो-दो फुट तक पानी भर गया। इसके कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हुई।

पटना में भारी बारिश हुई। इससे यहां के लोकनायक जयप्रकाश नारायण हॉस्पिटल के कैंपस में पानी भर गया। मरीजों के परिजन सबसे ज्यादा परेशान हुए।

पटना में भारी बारिश हुई। इससे यहां के लोकनायक जयप्रकाश नारायण हॉस्पिटल के कैंपस में पानी भर गया। मरीजों के परिजन सबसे ज्यादा परेशान हुए।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में शनिवार सुबह से ही कोहरा छाया रहा। लोगों का रूटीन बदला नहीं, कुछ लोग सुबह जॉगिंग पर निकले।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में शनिवार सुबह से ही कोहरा छाया रहा। लोगों का रूटीन बदला नहीं, कुछ लोग सुबह जॉगिंग पर निकले।

शिमला, ऋषिकेश और जशपुर में छाया कोहरा

बारिश के कारण उत्तर भारत के राज्यों में तापमान भी तेजी से कम हुआ है। शनिवार की सुबह और शाम शिमला, ऋषिकेश में कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से कम दर्ज की गई।

इधर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण सन्ना की पहाड़ी घाटियों में घने कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर 7 मीटर से भी कम रह गई है।

मौसम से जुड़े भास्कर के 3 कार्टून…

4 6 1783809858
3 12 1783809857
2 13 1783809858

देशभर के मौसम के बारे में जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड-हिमाचल में क्यों होती हैं लैंडस्लाइड

101783757199 1783817117

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

12 जुलाई

राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गुजरात और आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है।

बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय और हिमालय की तराई में बसे बंगाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है।

13 जुलाई

छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, असम, मेघालय, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और हिमाचल में भारी बारिश यलो अलर्ट है।

राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, पश्चिमी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में कोई चेतावनी नहीं है।

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में तापमान

12July 1783788944

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    ऑटो से उतरी, BJP समर्थकों से भिड़ी:रोहतक की निहारिका बोलीं- आंटी ने जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज सही बताया, मुझे गुस्सा आया तो सभी पीछे हटे

    ] मैं अपनी दादी के साथ शॉपिंग करने के लिए आई थी। बस से उतरकर ऑटो में बैठी, जिसमें एक आंटी, एक बच्ची और एक अंकल भी बैठे हुए थे।…

    केजरीवाल बोले-30 करोड़ गाड़ियों को 'कबाड़' बना रही सरकार:ऑटोमोबाइल कंपनियों को दी जा रही ED-CBI की धमकी; टाउन हॉल हर-हाल मे होगा

    ] आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जनता पर जबरन E-20 पेट्रोल थोपने और ऑटोमोबाइल कंपनियों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो से उतरी, BJP समर्थकों से भिड़ी:रोहतक की निहारिका बोलीं- आंटी ने जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज सही बताया, मुझे गुस्सा आया तो सभी पीछे हटे

    ऑटो से उतरी, BJP समर्थकों से भिड़ी:रोहतक की निहारिका बोलीं- आंटी ने जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज सही बताया, मुझे गुस्सा आया तो सभी पीछे हटे

    केजरीवाल बोले-30 करोड़ गाड़ियों को 'कबाड़' बना रही सरकार:ऑटोमोबाइल कंपनियों को दी जा रही ED-CBI की धमकी; टाउन हॉल हर-हाल मे होगा

    केजरीवाल बोले-30 करोड़ गाड़ियों को 'कबाड़' बना रही सरकार:ऑटोमोबाइल कंपनियों को दी जा रही ED-CBI की धमकी; टाउन हॉल हर-हाल मे होगा

    अरविंद केजरीवाल ने वलसाड बाढ़ पर BJP सरकार को घेरा:बोले- पीड़ितों को 1 करोड़ की मदद दी जाए; AAP नेता प्रभावित परिवारों से मिले

    अरविंद केजरीवाल ने वलसाड बाढ़ पर BJP सरकार को घेरा:बोले- पीड़ितों को 1 करोड़ की मदद दी जाए; AAP नेता प्रभावित परिवारों से मिले

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची

    देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची
    ×