देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची

]

Comp 12 2 1785262563540
मानसून सबसे एक्टिव फेज में पहुंच गया है। इस वक्त देश के ऊपर दो सिस्टम मौजूद हैं। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया आज ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ से होते हुए आगे बढ़ रहा है। इसके असर को देखते हुए IMD ने अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा और अगले 5-6 दिनों में पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मंगलवार को भी उत्तर भारत में भारी बारिश हुई, जिससे हिमालयी राज्यों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई। हिमाचल में 108 सड़कें बंद हैं। इधर, उत्तराखंड में भूस्खलन से तीर्थयात्रा के रास्ते बंद हो गए। भारी बारिश की चेतावनी के कारण अधिकारियों ने चारधाम यात्रा को 2 दिनों के लिए रोक दिया है। दिल्ली में भी भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम हुआ, बाजारों में घुटनों तक पानी भर गया। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारों के कारण राजधानी की रफ्तार धीमी पड़ गई। सैटेलाइट मैप में देखें देश में कहां-कहां बादल छाए देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…. गुजरात में टाटा मोटर्स के प्लांट में पानी भरा भारी बारिश और बाढ़ का असर देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स पर भी पड़ा है। कंपनी के गुजरात में अहमदाबाद से 22 किमी दूर स्थित साणद प्लांट और आसपास मौजूद कई सप्लायर की यूनिट में बाढ़ से उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बताया है कि साणंद प्लांट में बनने वाली टियागो हैचबैक, टिगोर कॉम्पैक्ट सेडॉन, नेक्सन और सिएरा एसयूवी के उत्पादन पर असर पड़ा है। प्लांट और सप्लायर इकाइयों में बहाली का काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे। कंपनी के मुताबिक, बाढ़ के कारण आपूर्ति पर कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है। स्थिति जल्द सामान्य होगी। हालांकि मारुति सुजुकी ने रुकावट की सूचना नहीं दी है। कंपनी का प्लांट साणंद से 85 किमी दूर हंसलपुर-बेचाराजी गांव में है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 30 जुलाई: 31 जुलाई:

  • Related Posts

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    ] Hindi News National Paper Leak Modification Invoice Handed In Lok Sabha | Rajya Sabha Session 2026 नई दिल्ली53 मिनट पहले कॉपी लिंक संसद के मानसून सत्र का बुधवार को…

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    ] Hindi News National Paper Leak Modification Invoice Handed In Lok Sabha | Rajya Sabha Session 2026 नई दिल्ली23 मिनट पहले कॉपी लिंक संसद के मानसून सत्र का बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची

    देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची

    देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची

    देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल
    ×