Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha


]

  • Hindi News
  • National
  • Paper Leak Modification Invoice Handed In Lok Sabha | Rajya Sabha Session 2026

नई दिल्ली53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Sansad Gif 1785260289166

संसद के मानसून सत्र का बुधवार को आठवां दिन है। मंगलवार को लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक 9 घंटे चर्चा हुई।

रात 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। आज लोकसभा में बिल पर वोटिंग और राज्यसभा में बिल को पेश कर चर्चा की जाएगी।

विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी।

लोकसभा में मंगलवार को प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। यही बात प्रियंका गांधी ने भी लोकसभा में कही, हालांकि उनकी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया।

1785259627169

बिल लाने की जरूरत क्यों पड़ी, 4 वजहें…

  • NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। यह परीक्षा करीब 20 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी है।
  • पिछले कुछ सालों में NEET, भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित परीक्षा माफिया के कई मामले सामने आए, जिससे परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं और भर्ती प्रक्रियाएं प्रभावित हुईं।
  • पेपर लीक के विरोध में देशभर में छात्रों ने प्रदर्शन किए। कॉकरोच पार्टी का आंदोलन लगातार 36 दिन तक चला, जिसके बाद सरकार पर परीक्षा सुधार और सख्त कानून लाने का दबाव बढ़ा। शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।
  • विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में विफल रही है और केवल नया कानून नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों व परीक्षा एजेंसियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

क्या है नीट पेपर लीक मामला, अब तक 13 अरेस्ट

3 मई 2026 को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक हुआ। सरकार और NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी और दोबारा परीक्षा कराई। इस दौरान देश भर में कई छात्रों ने सुसाइड किया।

पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है। सोनम वांगचुक ने 26 दिन तक अनशन किया और संसद में सांसद हंगामा कर रहे हैं।

फिलहाल मामले की जांच CBI कर रही है। इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ताल हुई। अबतक 13 आरोपी पकड़े गए हैं। CBI जल्द ही इस चार्जशीट फाइल कर सकती है।

Neet 1785077685777

मानसून सत्र के पिछले 7 दिनों की कार्यवाही

28 जुलाई: राहुल बोले-रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया

Comp 5 1785256899455

लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। यही बात प्रियंका गांधी ने भी लोकसभा में कही, हालांकि उनकी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

27 जुलाई: पेपरलीक बिल पर चर्चा करने को विपक्ष तैयार, वोटिंग होगी

Unnamed 35 1785136904792

‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ को लेकर संसद में हंगामा खत्म होने की उम्मीद है। स्पीकर ओम बिरला ने पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। जिसके बाद सरकार और विपक्ष दोनों ही बिल पर चर्चा करने और वोटिंग के लिए तैयार हो गए। पूरी खबर पढ़ें…

24 जुलाई: राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश किया गया

Comp 2 1784885842

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

23 जुलाई: संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने

Comp 15 1 1784790395

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें…

22 जुलाई: लोकसभा 4 घंटे में 6 बार स्थगित, राहुल समेत विपक्ष ने PM हाउस घेरने की कोशिश की

Comp431784643035945 1784848513

लोकसभा की कार्रवाई विपक्ष के हंगामे के कारण चल नहीं सकी। सदन को 4 घंटे में 6 बार स्थगित करना पड़ा। इधर विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। इसमें राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…

21 जुलाई: खड़गे बोले- NDA और INDIA गठबंधन की बैठक, खड़गे बोले- मेरा माइक बंद किया गया

Media Fbf0D856 2Dce 4933 8223 47B34Eb7Aea017846148 1784676590

मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। पूरी खबर पढ़ें…

20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार

Comp 9 B 31784528407 1784589069

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। खड़गे ने कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…


  • Related Posts

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    ] Hindi News National Paper Leak Modification Invoice Handed In Lok Sabha | Rajya Sabha Session 2026 नई दिल्ली23 मिनट पहले कॉपी लिंक संसद के मानसून सत्र का बुधवार को…

    देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची

    ] मानसून सबसे एक्टिव फेज में पहुंच गया है। इस वक्त देश के ऊपर दो सिस्टम मौजूद हैं। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया आज ओडिशा, झारखंड और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    Paper Leak Modification Invoice Handed in Lok Sabha

    देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची

    देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची

    देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची

    देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल
    ×