पीतमपुरा में 21 लाख से बना सामुदायिक शौचालय शुरू:सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, दिल्ली लक्ष्मी योजना कैंप का भी लिया जायजा

]

Whatsapp Image 2026 08 06 At 73206 Pm 1786026296
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान जीपी सेवा बस्ती, पीतमपुरा में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। करीब 21 लाख रुपये की लागत से बने इस शौचालय से स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शालीमार बाग की झुग्गी बस्ती में जनसभा के दौरान किए गए विकास और जनकल्याण के वादे अब जमीन पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल के लिए वॉटर एटीएम, सस्ती और पौष्टिक भोजन सुविधा के लिए अटल कैंटीन, नई पानी की पाइपलाइन, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट और नालियों के निर्माण समेत कई कार्य पूरे किए गए हैं। इसके अलावा 50 अतिरिक्त शौचालय सीटों का निर्माण भी जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार झुग्गीवासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गरीब कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में झुग्गी बस्तियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं से बातचीत कर योजना के पंजीकरण और कैंप में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

  • Related Posts

    मानसून में जलभराव रोकने निगम की फील्ड मॉनिटरिंग तेज:निगम कमिश्नर खुद उतरे सड़कों पर, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के निर्देश

    ] मानसून के दौरान जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर दिल्ली नगर निगम ने फील्ड मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। इसी क्रम में निगम कमिश्नर संजीव खिरवार ने गुरुवार को नजफगढ़…

    नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा:शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

    ] प्रदेश में शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव का दावा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब ने केरल को पछाड़कर ‘नीति आयोग स्कूल एजुकेशन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीतमपुरा में 21 लाख से बना सामुदायिक शौचालय शुरू:सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, दिल्ली लक्ष्मी योजना कैंप का भी लिया जायजा

    पीतमपुरा में 21 लाख से बना सामुदायिक शौचालय शुरू:सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, दिल्ली लक्ष्मी योजना कैंप का भी लिया जायजा

    मानसून में जलभराव रोकने निगम की फील्ड मॉनिटरिंग तेज:निगम कमिश्नर खुद उतरे सड़कों पर, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के निर्देश

    मानसून में जलभराव रोकने निगम की फील्ड मॉनिटरिंग तेज:निगम कमिश्नर खुद उतरे सड़कों पर, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के निर्देश

    नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा:शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

    नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा:शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

    दिल्ली की लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी के निर्देश:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में पांचवीं यूटी लेवल कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक

    गुरुग्राम में बारिश में डूबे सरकार के दावे:हालात बिगड़े, जगह-जगह जलभराव और जाम, सरकार ने दिए डैमेज कंट्रोल के निर्देश

    मोदी सरकार पर केजरीवाल ने साधा निशाना:कहा- दबाव में आकर पेपर लीक और ई-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा

    ×