दिल्ली की लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी के निर्देश:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में पांचवीं यूटी लेवल कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक

]

Whatsapp Image 2026 08 06 At 73735 Pm 1786026871
दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की अध्यक्षता में एनएचएआई और जीएनसीटीडी से जुड़े मुद्दों पर यूटी लेवल कोऑर्डिनेशन कमेटी की पांचवीं बैठक हुई। इसमें राजधानी की विभिन्न लंबित आधारभूत परियोजनाओं की समीक्षा की गई। पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, डीजेबी, डीडीए, राजस्व विभाग, डीएमआरसी और बीएसईएस समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों को आपसी समन्वय से प्रक्रियागत बाधाएं दूर करने, लंबित स्वीकृतियों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी और समयसीमा तय की गई है। प्राथमिकता ऐसी परियोजनाओं को पूरा करना है, जिनसे लाखों दिल्लीवासियों को सीधे लाभ मिलेगा।
जलभराव का स्थायी समाधान
बैठक में एनएच-24 पर पटपड़गंज और पांडव नगर अंडरपास समेत नौसेना भवन, थल सेना भवन, महिपालपुर टी-पॉइंट और आर एंड आर अस्पताल अंडरपास में जलभराव की समस्या की समीक्षा की गई। पीडब्ल्यूडी ने संबंधित नाले की डी-सिल्टिंग पूरी कर ली है। एनएचएआई को सड़क की ऊंचाई बढ़ाने समेत स्थायी इंजीनियरिंग समाधान पर काम करने के निर्देश दिए गए। महिपालपुर फ्लाईओवर और परेड रोड/थल सेना भवन अंडरपास के लिए भी तकनीकी रिपोर्ट मांगी गई।
यूईआर-II पर अतिक्रमण और ट्रैफिक पर सख्ती
द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-II समेत राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और यातायात प्रबंधन की भी समीक्षा हुई। दिल्ली पुलिस, एनएचएआई और एमसीडी को संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। यूईआर-II के करीब 30 किलोमीटर हिस्से पर एंबुलेंस उपलब्धता और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। एनएचएआई को हाईवे पेट्रोलिंग बढ़ाने और सभी विभागों को अगली बैठक से पहले एक्शन टेकन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    पीतमपुरा में 21 लाख से बना सामुदायिक शौचालय शुरू:सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, दिल्ली लक्ष्मी योजना कैंप का भी लिया जायजा

    ] दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान जीपी सेवा बस्ती, पीतमपुरा में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। करीब 21…

    मानसून में जलभराव रोकने निगम की फील्ड मॉनिटरिंग तेज:निगम कमिश्नर खुद उतरे सड़कों पर, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के निर्देश

    ] मानसून के दौरान जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर दिल्ली नगर निगम ने फील्ड मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। इसी क्रम में निगम कमिश्नर संजीव खिरवार ने गुरुवार को नजफगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीतमपुरा में 21 लाख से बना सामुदायिक शौचालय शुरू:सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, दिल्ली लक्ष्मी योजना कैंप का भी लिया जायजा

    पीतमपुरा में 21 लाख से बना सामुदायिक शौचालय शुरू:सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, दिल्ली लक्ष्मी योजना कैंप का भी लिया जायजा

    मानसून में जलभराव रोकने निगम की फील्ड मॉनिटरिंग तेज:निगम कमिश्नर खुद उतरे सड़कों पर, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के निर्देश

    मानसून में जलभराव रोकने निगम की फील्ड मॉनिटरिंग तेज:निगम कमिश्नर खुद उतरे सड़कों पर, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के निर्देश

    नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा:शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

    नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा:शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

    दिल्ली की लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी के निर्देश:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में पांचवीं यूटी लेवल कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक

    दिल्ली की लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी के निर्देश:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में पांचवीं यूटी लेवल कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक

    गुरुग्राम में बारिश में डूबे सरकार के दावे:हालात बिगड़े, जगह-जगह जलभराव और जाम, सरकार ने दिए डैमेज कंट्रोल के निर्देश

    गुरुग्राम में बारिश में डूबे सरकार के दावे:हालात बिगड़े, जगह-जगह जलभराव और जाम, सरकार ने दिए डैमेज कंट्रोल के निर्देश

    मोदी सरकार पर केजरीवाल ने साधा निशाना:कहा- दबाव में आकर पेपर लीक और ई-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा

    मोदी सरकार पर केजरीवाल ने साधा निशाना:कहा- दबाव में आकर पेपर लीक और ई-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा
    ×