Delhi BJP Harsh Malhotra जनसंपर्क


]

शाहदरा में जनसंपर्क अभियान के दौरान सरकारी योजनाओं की जानकारी देते भाजपा नेता।

दिल्ली भाजपा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष और दिल्ली सरकार के 16 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए गुरुवार से तीन दिवसीय विशेष जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 18 से 20 जून तक राजधानी के सभी 256 मंडलों में चलाया जाएगा।

.

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शाहदरा के भोलानाथ नगर से घर-घर संपर्क अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व महापौर निर्मल जैन और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अभियान के दौरान मल्होत्रा ने दशकों से भोलानाथ नगर में जूते-चप्पल मरम्मत का काम कर रहे गोविंद से बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। गोविंद द्वारा योजना में रुचि दिखाने पर मल्होत्रा ने अपने सहयोगी अमन पांडेय को उन्हें योजना का पूरा लाभ दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी।

शाहदरा में जनसंपर्क अभियान के दौरान पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी देते भाजपा नेता।

शाहदरा में जनसंपर्क अभियान के दौरान पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी देते भाजपा नेता।

घर-घर जाकर किया लोगों से संवाद

मल्होत्रा ने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और केंद्र तथा दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अब दिल्ली में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। साथ ही दावा किया कि भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिन्हें पूर्ववर्ती सरकारें लंबे समय तक लागू नहीं कर सकीं।

उन्होंने आयुष्मान भारत सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा नेताओं के अनुसार, अभियान के दौरान सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। इस दौरान सरकारों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ-साथ रिपोर्ट कार्ड भी नागरिकों को सौंपा जाएगा।

अभियान की प्रमुख बातें…

  • 18 से 20 जून तक चलेगा विशेष जनसंपर्क अभियान।
  • दिल्ली भाजपा के सभी 256 मंडलों में होगा आयोजन।
  • सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता करेंगे घर-घर संपर्क।
  • केंद्र सरकार के 12 वर्ष और दिल्ली सरकार के 16 महीने की उपलब्धियां बताई जाएंगी।
  • नागरिकों को सरकारों का रिपोर्ट कार्ड भी सौंपा जाएगा।
  • जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।


  • Related Posts

    Telegram Dark Web Ban; NEET Paper Leak – MEITY Modi Govt

    ] नई दिल्ली26 मिनट पहले कॉपी लिंक सरकार ने दावा किया है कि टेलीग्राम का इस्तेमाल साइबर क्राइम, एग्जाम पेपर लीक, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, आतंकवाद से जुड़े प्रचार और वित्तीय धोखाधड़ी…

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किए जन कल्याण शिविर:एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; हर जिले में लगाए जाएंगे कैंप

    ] दिल्ली के नागरिकों को केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Telegram Dark Web Ban; NEET Paper Leak – MEITY Modi Govt

    Telegram Dark Web Ban; NEET Paper Leak – MEITY Modi Govt

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किए जन कल्याण शिविर:एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; हर जिले में लगाए जाएंगे कैंप

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किए जन कल्याण शिविर:एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; हर जिले में लगाए जाएंगे कैंप

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों ने किया योग:मानवता के लिए योग को बताया भारत की महान देन, हेल्थी एजिंग थीम पर हुआ आयोजन

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों ने किया योग:मानवता के लिए योग को बताया भारत की महान देन, हेल्थी एजिंग थीम पर हुआ आयोजन

    केजरीवाल बोले- BJP का रवैया अंग्रेजों से भी ज्यादा तानाशाह:AAP संयोजक ने कहा- कारापुर को बिल्डर्स के हवाले कर बर्बाद करना चाहती है सरकार

    केजरीवाल बोले- BJP का रवैया अंग्रेजों से भी ज्यादा तानाशाह:AAP संयोजक ने कहा- कारापुर को बिल्डर्स के हवाले कर बर्बाद करना चाहती है सरकार

    IIT Delhi 118th | DU-Jamia Shine in QS World Rankings 2027

    IIT Delhi 118th | DU-Jamia Shine in QS World Rankings 2027

    नीट परीक्षा में अभिभावकों को मिलेगी गर्मी से राहत:97 केंद्रों के बाहर बनेंगे कूलिंग जोन, पेयजल से प्राथमिक चिकित्सा तक होगी व्यवस्था

    नीट परीक्षा में अभिभावकों को मिलेगी गर्मी से राहत:97 केंद्रों के बाहर बनेंगे कूलिंग जोन, पेयजल से प्राथमिक चिकित्सा तक होगी व्यवस्था
    ×