दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किए जन कल्याण शिविर:एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; हर जिले में लगाए जाएंगे कैंप

]

Whatsapp Image 2026 06 18 At 42307 Pm 1781781817
दिल्ली के नागरिकों को केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार बाग स्थित संदेश विहार के एमसीडी कम्युनिटी हॉल में ‘जन कल्याण शिविर’ का शुभारंभ किया। ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ थीम के तहत आयोजित ये शिविर 18 से 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राजधानी के सभी जिलों में कुल 42 स्थानों पर संचालित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और लाभकारी कार्यक्रमों की जानकारी एवं सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर त्रि नगर से विधायक तिलकराम गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। ‘सेवा, सुविधा और समाधान के संकल्प के साथ काम कर रही सरकार’ सीएम ने कहा पहले लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जबकि कई सुविधाएं वर्षों तक नागरिकों तक पहुंच ही नहीं पाती थीं। उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन सरकार और जनता के प्रति समर्पित ट्रिपल इंजन व्यवस्था के माध्यम से सरकार स्वयं लोगों के द्वार तक पहुंच रही है। सीएम ने आगे कहा सरकार ‘सेवा, सुविधा और समाधान’ के संकल्प के साथ काम कर रही है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। जन कल्याण शिविर की खास बातें आयोजन अवधि: 18 से 20 जून समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्थान: दिल्ली के सभी जिलों में 42 केंद्र उद्देश्य: केंद्र और दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना सुविधाएं: योजनाओं की जानकारी, आवेदन, दस्तावेजी सहायता और विभिन्न सरकारी सेवाएं लक्ष्य: कोई भी पात्र नागरिक सरकारी लाभ से वंचित न रहे

  • Related Posts

    राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रास वोटिंग BJP समर्थित उम्मीदवार जीता:कांग्रेस की हार; 12 राज्यों की 26 सीटों में से NDA को 19 सीटें मिलीं

    ] झारखंड राज्यसभा चुनाव में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति…

    हरियाणा के पूर्व सांसद ने ₹1,260 करोड़ में बेचा बंगला:11 साल पहले खरीदा, दिल्ली लुटियंस जोन में सबसे महंगी रियल एस्टेट डील की

    ] हरियाणा में जाने माने बिजनेसमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा दिल्ली में बंगला बिकने की वजह से सुर्खियों में हैं। दिल्ली के लुटियंस जोन में भगवानदास रोड पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रास वोटिंग BJP समर्थित उम्मीदवार जीता:कांग्रेस की हार; 12 राज्यों की 26 सीटों में से NDA को 19 सीटें मिलीं

    राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रास वोटिंग BJP समर्थित उम्मीदवार जीता:कांग्रेस की हार; 12 राज्यों की 26 सीटों में से NDA को 19 सीटें मिलीं

    हरियाणा के पूर्व सांसद ने ₹1,260 करोड़ में बेचा बंगला:11 साल पहले खरीदा, दिल्ली लुटियंस जोन में सबसे महंगी रियल एस्टेट डील की

    हरियाणा के पूर्व सांसद ने ₹1,260 करोड़ में बेचा बंगला:11 साल पहले खरीदा, दिल्ली लुटियंस जोन में सबसे महंगी रियल एस्टेट डील की

    Railways Helpline 139 Active 24×7

    Railways Helpline 139 Active 24×7

    Telegram Dark Web Ban; NEET Paper Leak – MEITY Modi Govt

    Telegram Dark Web Ban; NEET Paper Leak – MEITY Modi Govt

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किए जन कल्याण शिविर:एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; हर जिले में लगाए जाएंगे कैंप

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किए जन कल्याण शिविर:एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; हर जिले में लगाए जाएंगे कैंप

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों ने किया योग:मानवता के लिए योग को बताया भारत की महान देन, हेल्थी एजिंग थीम पर हुआ आयोजन

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों ने किया योग:मानवता के लिए योग को बताया भारत की महान देन, हेल्थी एजिंग थीम पर हुआ आयोजन
    ×