भास्कर अपडेट्स:बागी TMC विधायक ऋतब्रत नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे, कलकत्ता हाईकोर्ट का विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

]

Live Update Centre 20 1781763266
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) को लेकर जारी विवाद में कलकत्ता हाईकोर्ट ने फिलहाल दखल देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से मना कर दिया, जिसमें बागी TMC विधायक ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी गई थी। यह याचिका TMC नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने दायर की थी। उनका कहना है कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष के लिए चुना था, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी के फैसले को नजरअंदाज कर ऋतब्रत बनर्जी को मान्यता दे दी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष की प्रक्रिया और फैसले पर सवाल उठाए, लेकिन फिलहाल कोई अंतरिम राहत नहीं दी। ऐसे में अंतिम फैसला आने तक ऋतब्रत बनर्जी नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहेंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें… राहुल गांधी ट्रेन से दिल्ली लौटे, आम लोगों के साथ सफदरजंग रेलवे स्टेशन से निकले; कोटा में छात्रों से बातचीत करने गए थे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान के कोटा में छात्रों से मुलाकात के बाद गुरुवार सुबह ट्रेन से दिल्ली लौटे। दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर उन्हें आम लोगों के साथ बाहर निकलते देखा गया। वे कार में बैठकर अपने घर रवाना हुए। राहुल बुधवार को कोटा के दशहरा मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ क्रार्यक्रम में गए थे। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स से बात की। उन्होंने कहा- हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम बच्चों पर दबाव डालता है। मैं चाहता हूं कि हम सब मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ें, ताकि आगे से किसी भी बच्चे को आत्महत्या जैसा कदम न उठाना पड़े। तेलंगाना में बाइक राइडर की मौत, मोबाइल पर वीडियो बनाते समय डिवाइडर से टकराया तेलंगाना के रंगारेड्डी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना काली मंदिर रोड पर हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस के अनुसार, बाइक चला रहा युवक मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था और कथित तौर पर शराब के नशे में भी था। इसी दौरान वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल है। साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के लिए बनेगा राष्ट्रीय कॉल सेंटर, गृह मंत्री शाह ने निर्देश दिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साइबर अपराध से जुड़े मामलों के तत्काल निपटारे के लिए राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सहायता मांगने वाले किसी भी नागरिक की शिकायत बिना जवाब के या पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए। शाह ने 1930 हेल्पलाइन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक कॉल सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया। यह कॉल सेंटर उन शिकायतों और कॉल्स को संभालेगा जिनका जवाब राज्य स्तर पर नहीं मिल पाता है।

  • Related Posts

    केजरीवाल बोले- BJP का रवैया अंग्रेजों से भी ज्यादा तानाशाह:AAP संयोजक ने कहा- कारापुर को बिल्डर्स के हवाले कर बर्बाद करना चाहती है सरकार

    ] आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। गोवा क्रांति दिवस (Goa Revolution Day)…

    IIT Delhi 118th | DU-Jamia Shine in QS World Rankings 2027

    ] नई दिल्ली। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों ने शानदार प्रदर्शन कर देश की शैक्षणिक साख को नई मजबूती दी है। राजधानी के प्रमुख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केजरीवाल बोले- BJP का रवैया अंग्रेजों से भी ज्यादा तानाशाह:AAP संयोजक ने कहा- कारापुर को बिल्डर्स के हवाले कर बर्बाद करना चाहती है सरकार

    केजरीवाल बोले- BJP का रवैया अंग्रेजों से भी ज्यादा तानाशाह:AAP संयोजक ने कहा- कारापुर को बिल्डर्स के हवाले कर बर्बाद करना चाहती है सरकार

    IIT Delhi 118th | DU-Jamia Shine in QS World Rankings 2027

    IIT Delhi 118th | DU-Jamia Shine in QS World Rankings 2027

    नीट परीक्षा में अभिभावकों को मिलेगी गर्मी से राहत:97 केंद्रों के बाहर बनेंगे कूलिंग जोन, पेयजल से प्राथमिक चिकित्सा तक होगी व्यवस्था

    नीट परीक्षा में अभिभावकों को मिलेगी गर्मी से राहत:97 केंद्रों के बाहर बनेंगे कूलिंग जोन, पेयजल से प्राथमिक चिकित्सा तक होगी व्यवस्था

    भास्कर अपडेट्स:बागी TMC विधायक ऋतब्रत नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे, कलकत्ता हाईकोर्ट का विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

    भास्कर अपडेट्स:बागी TMC विधायक ऋतब्रत नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे, कलकत्ता हाईकोर्ट का विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

    Delhi BJP Harsh Malhotra जनसंपर्क

    Delhi BJP Harsh Malhotra जनसंपर्क

    G7 Summit: Trumps Pledge | US Stands With India Against Attack; PM Modi In France For Vivatech

    G7 Summit: Trumps Pledge | US Stands With India Against Attack; PM Modi In France For Vivatech
    ×