IIT Delhi 118th | DU-Jamia Shine in QS World Rankings 2027

]

नई दिल्ली। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों ने शानदार प्रदर्शन कर देश की शैक्षणिक साख को नई मजबूती दी है। राजधानी के प्रमुख विश्वविद्यालयों और संस्थानों ने वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति बेहतर करते हुए यह संकेत

.

आईआईटी दिल्ली ने इस वर्ष सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पांच स्थान की छलांग लगाकर 118वीं वैश्विक रैंक हासिल की है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने भी पिछले वर्ष के 328वें स्थान से आगे बढ़कर 322वीं रैंक प्राप्त की।

डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने इसे संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा, यह सफलता हमारे शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। हम गुणवत्ता, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के मानकों को लगातार मजबूत कर रहे हैं। रैंकिंग के अनुसार डीयू भारतीय सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में शीर्ष स्थान पर है और देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में सातवें स्थान पर काबिज है।

आईआईटी दिल्ली।

आईआईटी दिल्ली।

जामिया की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंक

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भी इतिहास रचते हुए 75 से अधिक स्थानों की छलांग लगाकर 686वीं वैश्विक रैंक हासिल की है। इसके साथ ही जामिया देश के शीर्ष 20 संस्थानों में शामिल हो गई है। कुलपति प्रो. मजर आसिफ ने कहा, यह उपलब्धि जामिया के शिक्षकों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के उत्कृष्ट योगदान का परिणाम है। आने वाले वर्षों में हम और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जेएनयू ने 555वीं रैंक के साथ दर्ज कराई मौजूदगी

उधर, जेएनयू ने 555वीं रैंक के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस बार भारत के कुल 52 संस्थानों को क्यूएस रैंकिंग में स्थान मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी, वैश्विक शोध सहयोग और सस्टेनेबिलिटी पर निरंतर निवेश भारत को आने वाले वर्षों में टॉप.100 में और अधिक संस्थान पहुंचाने में मदद करेगा।

  • Related Posts

    Telegram Dark Web Ban; NEET Paper Leak – MEITY Modi Govt

    ] नई दिल्ली26 मिनट पहले कॉपी लिंक सरकार ने दावा किया है कि टेलीग्राम का इस्तेमाल साइबर क्राइम, एग्जाम पेपर लीक, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, आतंकवाद से जुड़े प्रचार और वित्तीय धोखाधड़ी…

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किए जन कल्याण शिविर:एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; हर जिले में लगाए जाएंगे कैंप

    ] दिल्ली के नागरिकों को केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Telegram Dark Web Ban; NEET Paper Leak – MEITY Modi Govt

    Telegram Dark Web Ban; NEET Paper Leak – MEITY Modi Govt

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किए जन कल्याण शिविर:एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; हर जिले में लगाए जाएंगे कैंप

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किए जन कल्याण शिविर:एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; हर जिले में लगाए जाएंगे कैंप

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों ने किया योग:मानवता के लिए योग को बताया भारत की महान देन, हेल्थी एजिंग थीम पर हुआ आयोजन

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों ने किया योग:मानवता के लिए योग को बताया भारत की महान देन, हेल्थी एजिंग थीम पर हुआ आयोजन

    केजरीवाल बोले- BJP का रवैया अंग्रेजों से भी ज्यादा तानाशाह:AAP संयोजक ने कहा- कारापुर को बिल्डर्स के हवाले कर बर्बाद करना चाहती है सरकार

    केजरीवाल बोले- BJP का रवैया अंग्रेजों से भी ज्यादा तानाशाह:AAP संयोजक ने कहा- कारापुर को बिल्डर्स के हवाले कर बर्बाद करना चाहती है सरकार

    IIT Delhi 118th | DU-Jamia Shine in QS World Rankings 2027

    IIT Delhi 118th | DU-Jamia Shine in QS World Rankings 2027

    नीट परीक्षा में अभिभावकों को मिलेगी गर्मी से राहत:97 केंद्रों के बाहर बनेंगे कूलिंग जोन, पेयजल से प्राथमिक चिकित्सा तक होगी व्यवस्था

    नीट परीक्षा में अभिभावकों को मिलेगी गर्मी से राहत:97 केंद्रों के बाहर बनेंगे कूलिंग जोन, पेयजल से प्राथमिक चिकित्सा तक होगी व्यवस्था
    ×