ट्रंप और मोदी पर बरसे अरविंद केजरीवाल:बोले-मर्डरर के साथ काम करने को उत्सुक क्यों, भारतीय नागरिकों की मौत का बदला लिया जाएगा

]

Ezgifcom Resize 2026 06 15T163753441 1781522035
आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। जहाजों पर हुए हमलों में 3 भारतीय नागरिकों की मौत का मुद्दा उठाते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति को सीधे तौर पर ‘हत्यारा’ करार दिया है। अरविंद केजरीवाल ने X पर एक वीडियो जारी कर कहा कि जून के महीने में लगातार 3 दिनों— 8 जून, 10 जून और 11 जून को जहाजों पर हमले किए गए। इन जहाजों पर 68 भारतीय नागरिक सवार थे, जिनमें से 3 भारतीयों की मौत हो गई। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि “8 जून को हमला हुआ, प्रधानमंत्री जी चुप रहे। 10 जून को हमला हुआ, मोदी चुप रहे। 11 जून को हमला हुआ, मोदी चुप रहे। आज पूरे देश का खून खौल रहा है, लोग गुस्से में हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने एक शब्द तक नहीं बोला।” “एक हत्यारे के साथ काम करने को उत्सुक क्यों?” केजरीवाल ने 10 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच सोशल मीडिया (X) पर हुए संवाद का हवाला देते हुए तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय नागरिक मारे जा रहे थे, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री ट्रंप को धन्यवाद दे रहे थे। उन्होंने कहा “10 जून को ट्रंप ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री जी को सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले पीएम बनने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने जवाब में लिखा— ‘I look forward to working with you’ (मैं आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं)। इसका क्या मतलब है? आप एक मर्डरर के साथ काम करने के लिए उत्सुक क्यों हैं? जिस आदमी ने 3 भारतीयों की हत्या की, देश के प्रधानमंत्री उसके साथ काम करने की उत्सुकता दिखा रहे हैं?” “विदेश मंत्री को मिली धमकी, मोदी जी ट्रंप के सामने मजबूर क्यों?” केजरीवाल ने भारत की विदेश नीति और कूटनीति पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि जब भारत के विदेश मंत्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री (सेक्रेटरी ऑफ स्टेट) मार्को रुबियो से बात की, तो अमेरिका ने संवेदना जताने के बजाय भारत को ही धमकी दे दी। केजरीवाल ने आरोप लगाया केजरीवाल ने कहा- “हद तो तब हो गई जब हमारे विदेश मंत्री ने उनके सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो को फोन किया। अमेरिका ने 3 भारतीयों की मौत पर कोई अफसोस या खेद नहीं जताया, बल्कि हमारे विदेश मंत्री को धमकी दी कि अगर अमेरिका के आदेश नहीं माने, तो इसके गंभीर परिणाम (consequences) भुगतने होंगे। मोदी जी, आप ट्रंप के सामने इतने मजबूर क्यों हैं? आपने पूरे देश की नाक कटवा दी।” उन्होंने आगे पूछा कि क्या रूस, चीन या ईरान जैसे देश अपने नागरिकों की मौत पर इस तरह चुप रहते? क्या वे ट्रंप को छोड़ देते? ट्रंप को सीधी चेतावनी: “बदला जरूर लिया जाएगा” अमेरिकी राष्ट्रपति को सीधे संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा- “मैं ट्रंप को बोलना चाहता हूँ— तुम हत्यारे हो, मर्डरर हो। तुम खुद को शांति का मसीहा (पीस प्राइज के हकदार) और खुदा मत समझो।” केजरीवाल ने देश की जनता का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भले ही देश का प्रधानमंत्री कमजोर दिख रहा हो, लेकिन भारत के 140 करोड़ लोग और हमारी 5000 साल पुरानी सभ्यता कमजोर नहीं है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा- “बहुत जल्द हमारे देश के अंदर एक मजबूत प्रधानमंत्री होगा। भारत का जो अपमान किया गया है और हमारे नागरिकों की जो हत्या की गई है, उसका बदला अमेरिका और ट्रंप से जरूर लिया जाएगा।”

  • Related Posts

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    ] Hindi News National RSS Registration Row Mohan Bhagwat Vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge बेंगलुरु/नागपुर20 मिनट पहले कॉपी लिंक RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के रजिस्ट्रेशन की मांग…

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    ] Hindi News National RSS Registration Row Mohan Bhagwat Vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge बेंगलुरु/नागपुर6 मिनट पहले कॉपी लिंक RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के रजिस्ट्रेशन की मांग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

    दिल्ली के विकासपुरी में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन:एलजी तरनजीत संधू बोले- नागरिकों को मिलेगी बेहतर और आसान सेवाएं

    दिल्ली के विकासपुरी में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन:एलजी तरनजीत संधू बोले- नागरिकों को मिलेगी बेहतर और आसान सेवाएं

    दिल्ली में पिता ने बच्चे पर बाल्टी भरकर डाला पानी:मानसिक रूप से बीमार, पुलिस ने युवक को पुनर्वास केंद्र भेजा

    दिल्ली में पिता ने बच्चे पर बाल्टी भरकर डाला पानी:मानसिक रूप से बीमार, पुलिस ने युवक को पुनर्वास केंद्र भेजा

    दिल्ली में मेगा पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू:सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; अमित शाह कर सकते हैं शुभारंभ

    दिल्ली में मेगा पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू:सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; अमित शाह कर सकते हैं शुभारंभ

    मिरांडा हाउस में नई छात्राओं के लिए ओपन हाउस:17 जून से शुरू होगा कैंपस टूर, पहले आओ-पहले पाओ आधार पर रजिस्ट्रेशन

    मिरांडा हाउस में नई छात्राओं के लिए ओपन हाउस:17 जून से शुरू होगा कैंपस टूर, पहले आओ-पहले पाओ आधार पर रजिस्ट्रेशन
    ×