हरियाणा के पूर्व सांसद ने ₹1,260 करोड़ में बेचा बंगला:11 साल पहले खरीदा, दिल्ली लुटियंस जोन में सबसे महंगी रियल एस्टेट डील की


]

New Project 4517060739461706518271 1781772283
हरियाणा में जाने माने बिजनेसमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा दिल्ली में बंगला बिकने की वजह से सुर्खियों में हैं। दिल्ली के लुटियंस जोन में भगवानदास रोड पर उनका आलीशान बंगला 1,260 करोड़ रुपए में बिका है। हालांकि, इसका सौदा दिसंबर 2025 में कंपलीट हो गया था, लेकिन इसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई। यह जानकारी अभी भी सार्वजनिक नहीं की गई है कि यह बंगला किसने खरीदा। इसे दिल्ली लुटियंस जोन के सबसे महंगे रियल एस्टेट सौदों में से एक माना जा रहा है। खास बात यह है कि सुभाष चंद्रा ने 2.8 एकड़ में फैली यह प्रीमियम प्रॉपर्टी साल 2015 में करीब 304 करोड़ में खरीदी थी। 11 साल में इसकी कीमत चार गुना से अधिक बढ़ गई। बताया जा रहा है कि कर्ज से उबरने के लिए इस संपत्ति को बेचा गया है। अभी तक चंद्रा की तरफ से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। बता दें कि एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा मूलरूप से हिसार के रहने वाले हैं, जहां आज भी उनका पैतृक आवास है। इनके कारोबार की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। अग्रोहा ट्रस्ट में भी उनका योगदान रहा है। कभी कर्ज संकट में फंसा था एस्सेल समूह मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में एस्सेल समूह देश के सबसे चर्चित कॉरपोरेट कर्ज संकटों में से एक का सामना कर रहा था। समूह की कई कंपनियों के शेयर गिरवी रखे गए थे। बाजार में भारी उथल-पुथल के बाद बैंकों और वित्तीय संस्थानों का हजारों करोड़ रुपए फंस गया था। उस समय कर्जदाताओं ने दबाव बनाया और समूह को अपनी कई परिसंपत्तियां बेचनी पड़ी। सुभाष चंद्रा ने बाद में सार्वजनिक रूप से कहा था कि उन्होंने कर्ज चुकाने के लिए अपनी व्यक्तिगत और कारोबारी संपत्तियां बेचने का रास्ता चुना। 2021 में उन्होंने दावा किया था कि समूह के 90 प्रतिशत से अधिक कर्ज का निपटारा कर दिया गया है। क्या है लुटियंस जोन, जहां था सुभाष चंद्रा का बंगला… देश का पावर कॉरिडोर है लुटियंस बंगलो जोन : यह प्रॉपर्टी नई दिल्ली के लुटियंस बंगलो जोन (LBZ) में स्थित है। इसे देश का पावर कॉरिडोर माना जाता है। 28 वर्ग किलोमीटर में फैले इस इलाके में करीब 3,000 बंगले हैं। इनमें मुख्य रूप से मंत्री, जज और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी रहते हैं। इस इलाके में लगभग 600 प्रॉपर्टीज देश के कुछ सबसे अमीर लोगों की हैं। इसका मैप एडविन लुटियंस द्वारा डिजाइन किया गया था। सबसे खास और सख्त नियमों वाला रिहायशी इलाका : यह राजधानी का सबसे प्रतिष्ठित और सख्त नियमों वाला रिहायशी इलाका है। यहां बड़े भूखंड वाली प्रॉपर्टियां बहुत कम बिकती हैं, इसलिए जब भी कोई सौदा होता है, तो उस पर पूरे रियल एस्टेट सेक्टर की नजर रहती है। इलाके में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, जज, राजनायिक और कुछ चुनिंदा कारोबारी परिवार रहते हैं। सीमित सप्लाई और सख्त डेवलपमेंट नियमों की वजह से यहां जमीन की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं। हरियाणा से ही चंद्रा की राजनीति में हुई एंट्री ————————————- ये खबर भी पढ़ें…. गुरुग्राम में इन्वेस्टर ने खरीदा ₹121 करोड़ का फ्लैट:शहर की सबसे बड़ी डील, मुंबई के मालाबार-हिल के बराबर कीमत; शिखर धवन भी खरीद चुके हरियाणा के गुरुग्राम में DLF के अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट ‘द डहलियाज’ में एक इन्वेस्टर ने 121 करोड़ रुपए का फ्लैट खरीदा है। मधुसूदन ने ये फ्लैट टावर- वन की 20वीं मंजिल पर खरीदा। इस फ्लैट का सौदा 1.93 लाख प्रति वर्ग फुट के हिसाब से हुआ है। (पूरी खबर पढ़ें)


  • Related Posts

    मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं ने पूछे तीखे सवाल:दो दिन में 800 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, सुविधाओं और कोर्स चयन पर मिली सही जानकारी

    ] नई दिल्ली। मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय ओपन हाउस सत्र का दूसरा दिन छात्राओं और अभिभावकों की भारी भीड़ के नाम रहा। सीयूईटी परिणाम की प्रतीक्षा कर…

    राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रास वोटिंग BJP समर्थित उम्मीदवार जीता:कांग्रेस की हार; 12 राज्यों की 26 सीटों में से NDA को 19 सीटें मिलीं

    ] झारखंड राज्यसभा चुनाव में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं ने पूछे तीखे सवाल:दो दिन में 800 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, सुविधाओं और कोर्स चयन पर मिली सही जानकारी

    मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं ने पूछे तीखे सवाल:दो दिन में 800 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, सुविधाओं और कोर्स चयन पर मिली सही जानकारी

    राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रास वोटिंग BJP समर्थित उम्मीदवार जीता:कांग्रेस की हार; 12 राज्यों की 26 सीटों में से NDA को 19 सीटें मिलीं

    राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रास वोटिंग BJP समर्थित उम्मीदवार जीता:कांग्रेस की हार; 12 राज्यों की 26 सीटों में से NDA को 19 सीटें मिलीं

    हरियाणा के पूर्व सांसद ने ₹1,260 करोड़ में बेचा बंगला:11 साल पहले खरीदा, दिल्ली लुटियंस जोन में सबसे महंगी रियल एस्टेट डील की

    हरियाणा के पूर्व सांसद ने ₹1,260 करोड़ में बेचा बंगला:11 साल पहले खरीदा, दिल्ली लुटियंस जोन में सबसे महंगी रियल एस्टेट डील की

    Railways Helpline 139 Active 24×7

    Railways Helpline 139 Active 24×7

    Telegram Dark Web Ban; NEET Paper Leak – MEITY Modi Govt

    Telegram Dark Web Ban; NEET Paper Leak – MEITY Modi Govt

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किए जन कल्याण शिविर:एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; हर जिले में लगाए जाएंगे कैंप

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किए जन कल्याण शिविर:एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; हर जिले में लगाए जाएंगे कैंप
    ×