राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रास वोटिंग BJP समर्थित उम्मीदवार जीता:कांग्रेस की हार; 12 राज्यों की 26 सीटों में से NDA को 19 सीटें मिलीं


]

Comp 16 1781790525
झारखंड राज्यसभा चुनाव में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की है। एक सीट पर JMM की जीत तय थी। दूसरी सीट के लिए नाथवानी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के बीच मुकाबला था। क्रॉस वोटिंग की वजह से नाथवानी को 30 और झा को 20 वोट मिले हैं। उधर, मिजोरम की एक सीट पर ZPM प्रत्याशी के. लल्टलुआंगकिमा जीते। हाल में 8 राज्यों की 21 सीटें और महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से 23 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीते। झारखंड की 2 और मिजोरम एक सीट पर आज मतदान हुआ। 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों में से 19 पर NDA-BJP प्रत्याशियों की जीत हुई है। निर्विरोध जीतने वाले 10 राज्यों के 23 उम्मीदवारों में से 12 भाजपा, 5 कांग्रेस, 3 TDP, 1 NCP, 1 NPP और 1 जनसेना से है। इनमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 1-1 सीट पर उपचुनाव थे। चुनाव जीतने वालों में कर्नाटक से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा का नाम शामिल है।


  • Related Posts

    मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं ने पूछे तीखे सवाल:दो दिन में 800 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, सुविधाओं और कोर्स चयन पर मिली सही जानकारी

    ] नई दिल्ली। मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय ओपन हाउस सत्र का दूसरा दिन छात्राओं और अभिभावकों की भारी भीड़ के नाम रहा। सीयूईटी परिणाम की प्रतीक्षा कर…

    हरियाणा के पूर्व सांसद ने ₹1,260 करोड़ में बेचा बंगला:11 साल पहले खरीदा, दिल्ली लुटियंस जोन में सबसे महंगी रियल एस्टेट डील की

    ] हरियाणा में जाने माने बिजनेसमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा दिल्ली में बंगला बिकने की वजह से सुर्खियों में हैं। दिल्ली के लुटियंस जोन में भगवानदास रोड पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं ने पूछे तीखे सवाल:दो दिन में 800 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, सुविधाओं और कोर्स चयन पर मिली सही जानकारी

    मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं ने पूछे तीखे सवाल:दो दिन में 800 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, सुविधाओं और कोर्स चयन पर मिली सही जानकारी

    राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रास वोटिंग BJP समर्थित उम्मीदवार जीता:कांग्रेस की हार; 12 राज्यों की 26 सीटों में से NDA को 19 सीटें मिलीं

    राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रास वोटिंग BJP समर्थित उम्मीदवार जीता:कांग्रेस की हार; 12 राज्यों की 26 सीटों में से NDA को 19 सीटें मिलीं

    हरियाणा के पूर्व सांसद ने ₹1,260 करोड़ में बेचा बंगला:11 साल पहले खरीदा, दिल्ली लुटियंस जोन में सबसे महंगी रियल एस्टेट डील की

    हरियाणा के पूर्व सांसद ने ₹1,260 करोड़ में बेचा बंगला:11 साल पहले खरीदा, दिल्ली लुटियंस जोन में सबसे महंगी रियल एस्टेट डील की

    Railways Helpline 139 Active 24×7

    Railways Helpline 139 Active 24×7

    Telegram Dark Web Ban; NEET Paper Leak – MEITY Modi Govt

    Telegram Dark Web Ban; NEET Paper Leak – MEITY Modi Govt

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किए जन कल्याण शिविर:एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; हर जिले में लगाए जाएंगे कैंप

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किए जन कल्याण शिविर:एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; हर जिले में लगाए जाएंगे कैंप
    ×