Rahul Gandhi Vs PM Modi; Dharmendra Pradhan Resignation

]

  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Vs PM Modi; Dharmendra Pradhan Resignation | CJP Paper Leak Protest

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने शनिवार को अपने आवास 10 जनपथ पर दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी ने शनिवार को अपने आवास 10 जनपथ पर दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मीडिया से कहा- प्रधान को तो जाना ही था। अच्छा है चला गया। वो भ्रष्टाचार का सिंबल है। उसने देश के एजुकेशन सिस्टम खोखला कर दिया। मेरी तरफ से छात्रों को जो सपोर्ट चाहिए हम तैयार हैं। हम छात्रों और उनके भविष्य को बचाने के लिए खड़े हैं।

राहुल ने कहा- “हमारा शिक्षा सिस्टम, जिसे कभी दुनिया भर में अच्छा माना जाता था, उस पर हमले हो रहे हैं, उस पर कब्जा किया जा रहा है। उसका निजीकरण किया जा रहा है। इसमें जितनी गलती पीएम की है। उतनी ही RSS की है।”

राहुल ने कहा- छात्रों पर हुई हिंसा के लिए अमित शाह सीधे जिम्मेदार हैं। छात्रों पर चलाई गई पैलेट गन के लिए जिम्मेदार हैं। हम यह नहीं स्वीकार कर सकते कि पुलिस छात्रों पर इस तरह का एक्शन ले।

Quote Image 32 1784984962

दिन में कहा था- प्रधान का मंत्रालय बदले ये भी मंजूर नहीं

इससे पहले दिन में भी पेपर लीक मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा था, ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटना ही होगा। सरकार सोच रही है उनका मंत्रालय बदल दिया जाए, लेकिन यह मंजूर नहीं।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी को युवाओं से माफी मांगनी ही होगी। वे भारत के अतीत हैं और अतीत कभी भविष्य से लड़ नहीं सकता।’

उनके साथ लेफ्ट संगठन AISA की छात्राएं भी थीं। तीनों ने जंतर-मंतर पर 23 दिन की भूख हड़ताल की थी। इससे पहले राहुल ने शुक्रवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन में घायल एक युवक को साथ लेकर आए थे।

Quote Image 17 1784961207986

राहुल ने फिर 3 मांगें दोहराईं, कहा- इनसे कोई समझौता नहीं

राहुल ने कहा कि छात्रों की 3 मांगें हैं। इन तीनों से कोई समझौता नहीं होगा।

  • पहली- छात्रों की मांग साफ है कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए।
  • दूसरी मांग- छात्रों पर कार्रवाई करने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। छात्रों के खिलाफ पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया।
  • तीसरी‌- पीएम नरेंद्र मोदी को छात्रों पर हुए हमले के लिए माफी मांगनी चाहिए।

राहुल ने पास खड़े छात्रों से कहा कि उन्हें उन पर गर्व है। ये छात्र डरने वाले नहीं हैं और वे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

24 जुलाई: राहुल ने कहा था- प्रधान क्रिमिनल शिक्षा मंत्री

राहुल ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। वे हमारे एजुकेशन सिस्टम के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग सड़कों पर हैं।’

उन्होंने छात्र के हाथ, पीठ और छाती में लगे घाव को दिखाया। राहुल ने कहा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।’

Quote Image 9 1784890210197

20 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद मार्च निकाला था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में 100 से ज्यादा छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। साहिल इनमें से एक है।

राहुल ने घायल छात्र की चोट दिखाईं थी; 2 तस्वीरें

राहुल ने सबसे पहले साहिल के हाथ में लगी चोट को दिखाया।

राहुल ने सबसे पहले साहिल के हाथ में लगी चोट को दिखाया।

फिर राहुल ने साहिल की टी-शर्ट उठाकर पीठ में हुए घाव को दिखाया।

फिर राहुल ने साहिल की टी-शर्ट उठाकर पीठ में हुए घाव को दिखाया।

साहिल की रोशनी लौटने की सिर्फ 1% संभावना

राहुल ने जिस छात्र की चोट दिखाई। उसका नाम साहिल लोचाब है। वह 19 साल का है और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है।

20 जुलाई को जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की पैलेट गन से इनकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई थी। AIIMS के जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में सर्जरी हुई है।

परिवार के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया है कि घायल आंख की रोशनी लौटने की सिर्फ 1% संभावना है, क्योंकि आंख की पुतली को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के छात्र हैं। उनकी मां ज्योति ने बताया, ‘वह पहले भी CJP के प्रदर्शन में गया था। सोमवार को भी यह कहकर गया कि यह उसके लिए जरूरी है और उसकी पढ़ाई से जुड़ा मुद्दा है। वह हमेशा पुलिस अधिकारी बनना चाहता था।’

यह तस्वीर 20 जुलाई की है, जब प्रदर्शन के दौरान घायल होने के बाद साहिल को अस्पताल पहुंचाया गया। आंख की सर्जरी की गई।

यह तस्वीर 20 जुलाई की है, जब प्रदर्शन के दौरान घायल होने के बाद साहिल को अस्पताल पहुंचाया गया। आंख की सर्जरी की गई।

साहिल के सीने में भी पैलेट गन के घाव हैं। सबसे ज्यादा चोटों उनके शरीर के दाहिने हिस्से में आईं हैं।

साहिल के सीने में भी पैलेट गन के घाव हैं। सबसे ज्यादा चोटों उनके शरीर के दाहिने हिस्से में आईं हैं।

ग्राफिक्स से समझिए पैलेट गन क्या है

Comp 116 1784892875

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    NEET UG Paper Leak Case

    ] 18 मिनट पहले कॉपी लिंक CBI ने NEET UG पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।…

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    ] मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में कांवड़ यात्रा-2026 के लिए कांवड़ समितियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाने के प्रस्ताव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET UG Paper Leak Case

    NEET UG Paper Leak Case

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी:महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500, 1 अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन पोर्टल

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी:महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500, 1 अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन पोर्टल

    Parliament 2026 Movies; Paper Leak Invoice Debate Photographs – Akhilesh Yadav Kiren Rijiju

    Parliament 2026 Movies; Paper Leak Invoice Debate Photographs – Akhilesh Yadav Kiren Rijiju
    ×