PM मोदी शासन के 12 वर्ष पूरे:दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में विशेष पूजा, सीएम रेखा गुप्ता ने की गायों की सेवा


]

Whatsappvideo2026 06 10At115944Am Ezgifcom Resize 1781075690
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, पार्टी के सांसद और विधायक समेत अन्य नेता बुधवार सुबह झंडेवालान मंदिर में पूजा अर्चना कर उनकी दीर्घायु एवं लंबे सफल नेतृत्व काल के लिए की प्रार्थना की। प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने बताया उनके साथ सांसद बांसुरी स्वराज एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह- प्रमुख संजय मयूख भी पूजा अर्चना में सम्मिलित हुए। वहीं उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज सुबह मयूर विहार फेज 1 स्थित श्री गणेश मंदिर में पीएम मोदी की दीर्घायु एवं प्रधानमंत्री के रूप में लम्बे नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा जी भी उपस्थित थे। चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने हनुमान वाटिका, रामलीला मैदान नई दिल्ली में पूजा अर्चना करके उनकी दीर्घायु एवं लंबे सफल नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की। सांसद खंडेलवाल के साथ चांदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग एवं मटिया महल विधानसभा के बहुत से कार्यकर्ता भी पूजा अर्चना में सम्मिलित हुए और गायों को चारा भी खिलाया। पीएम के रूप में पूरे देश में एक नया इतिहास लिखा : नितिन नवीन इस मौके पर नितिन नवीन ने कहा कि, आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने पूरे देश में एक नया इतिहास लिखा है। मैं मानता हूं कि आज पूरे देश की जनता का जो आशीर्वाद और विश्वास पीएम मोदी को मिला है, यह उसी की ताकत है। पीएम का यशस्वी नेतृत्व हमें इसी तरह मिलता रहे, वो दीर्घायु हों…उन्होंने गरीबों की चिंता की है। आज हमारा गरीब मुख्यधारा के साथ जुड़कर काम कर रहा है, देश के विकास में काम कर रहा है। हमारे युवा उत्साह में हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने की गायों की सेवा मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को किशनगंज स्थित पिंजरापोल गौशाला में गोसेवा की तथा परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ किया। इस अवसर पर प्रभु के दर्शन कर देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। प्रधान सेवक के रूप में उनकी सेवा, समर्पण और कार्य संस्कृति ने देश में व्यापक बदलाव का नया अध्याय लिखा है। बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 जून को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं, और वह जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

  • Related Posts

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    ] नई दिल्ली22 मिनट पहले कॉपी लिंक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत NEET-UG री-एग्जाम से पहले एप…

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    ] नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत NEET-UG री-एग्जाम से पहले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Dainik Bhaskar Updates 17 June । Breaking News Latest News MP UP Delhi Rajasthan

    Dainik Bhaskar Updates 17 June । Breaking News Latest News MP UP Delhi Rajasthan

    केजरीवाल बोले- पेपर लीक रोकने की सरकार की मंशा नहीं:कहा- मोदी सरकार रोक लगाएगी तो MLA-MP खरीदने का पैसा कहां से आएगा

    केजरीवाल बोले- पेपर लीक रोकने की सरकार की मंशा नहीं:कहा- मोदी सरकार रोक लगाएगी तो MLA-MP खरीदने का पैसा कहां से आएगा

    Annamalai TN BJP Launch New Party

    Annamalai TN BJP Launch New Party
    ×