Parliament Paper Leak Protest LIVE Pictures Replace; PM Modi Rahul Gandhi – BJP Congress


]

  • Hindi News
  • National
  • Parliament Paper Leak Protest LIVE Pictures Replace; PM Modi Rahul Gandhi BJP Congress | Monsoon Session 2026

नई दिल्ली19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 2 1784885842

राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने आवास 10 जनपथ पर छात्रों के प्रदर्शन में घायल एक स्टूडेंट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। वे हमारे एजुकेशन सिस्टम के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग सड़कों पर हैं।’

उन्होंने छात्र के हाथ, पीठ और छाती में लगे घाव को दिखाया। राहुल ने कहा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।’

Quote Image 9 1784890210197

20 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद मार्च निकाला था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में 100 से ज्यादा छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। साहिल इनमें से एक है।

राहुल ने घायल छात्र की चोट दिखाईं; 2 तस्वीरें

राहुल ने सबसे पहले साहिल के हाथ में लगी चोट को दिखाया।

राहुल ने सबसे पहले साहिल के हाथ में लगी चोट को दिखाया।

फिर राहुल ने साहिल की टी-शर्ट उठाकर पीठ में हुए घाव को दिखाया।

फिर राहुल ने साहिल की टी-शर्ट उठाकर पीठ में हुए घाव को दिखाया।

साहिल की रोशनी लौटने की सिर्फ 1% संभावना

राहुल ने जिस छात्र की चोट दिखाई। उसका नाम साहिल लोचाब है। वह 19 साल का है और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है।

20 जुलाई को जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की पैलेट गन से इनकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई थी। AIIMS के जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में सर्जरी हुई है।

परिवार के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया है कि घायल आंख की रोशनी लौटने की सिर्फ 1% संभावना है, क्योंकि आंख की पुतली को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के छात्र हैं। उनकी मां ज्योति ने बताया, ‘वह पहले भी CJP के प्रदर्शन में गया था। सोमवार को भी यह कहकर गया कि यह उसके लिए जरूरी है और उसकी पढ़ाई से जुड़ा मुद्दा है। वह हमेशा पुलिस अधिकारी बनना चाहता था।’

यह तस्वीर 20 जुलाई की है, जब प्रदर्शन के दौरान घायल होने के बाद साहिल को अस्पताल पहुंचाया गया। आंख की सर्जरी की गई।

यह तस्वीर 20 जुलाई की है, जब प्रदर्शन के दौरान घायल होने के बाद साहिल को अस्पताल पहुंचाया गया। आंख की सर्जरी की गई।

साहिल के सीने में भी पैलेट गन के घाव हैं। सबसे ज्यादा चोटों उनके शरीर के दाहिने हिस्से में आईं हैं।

साहिल के सीने में भी पैलेट गन के घाव हैं। सबसे ज्यादा चोटों उनके शरीर के दाहिने हिस्से में आईं हैं।

Comp 116 1784892875

संसद की कार्रवाई से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

11:12 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

NTA की कमाई 5 साल में दोगुनी, खर्च भी बढ़ा

केंद्र ने संसद में बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आय 2019-20 में ₹504 करोड़ थी,जो 2023-24 में बढ़कर ₹1,116 करोड़ हो गई। इसी दौरान खर्च ₹440 करोड़ से बढ़कर ₹1,040 करोड़ पहुंच गया।

5 Nta 1784897530824

NTA में अब तक 270 से ज्यादा परीक्षाएं कराईं

सरकार ने बताया कि 2018 में बनने के बाद NTA ने 270 से ज्यादा परीक्षाएं आयोजित कीं, जिनमें 6.6 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए। 2026 में अब तक 12 परीक्षाएं कराई गई हैं, जिनमें 65 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया। NTA में 39 स्थायी पद हैं। इसके अलावा 73 संविदा और 124 आउटसोर्स कर्मचारी भी काम कर रहे हैं।

09:40 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं

08:48 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश किया गया

Hn Tc1Lbaaarwkr 1784882877

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। यह विधेयक राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन से संबंधित है। प्रस्तावित संशोधन के तहत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है।

07:05 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- प्रधान के इस्तीफे तक कोई चर्चा नहीं करेंगे

राहुल गांधी ने कहा, जब तक प्रधान को हटाया नहीं जाता, हम कोई बातचीत या चर्चा नहीं करेंगे। रिजिजू ने बयान दिया कि वह हमारे सांसदों को बताना चाहते हैं कि चर्चा होनी चाहिए। सामान्य नियम यह है कि अगर कोई किसी का नाम लेता है, तो उसका जवाब दिया जाता है। जब मैं जवाब देना चाहता था, तो मेरा माइक बंद कर दिया गया। मुझे मौका नहीं दिया गया।

07:01 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रिजिजू बोले- सदन चलने दें, राहुल अपने सांसदों को समझाएं

06:47 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

लोकसभा सोमवार तक राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

सदन में हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा में लगातार पांचवें दिन कार्यवाही नहीं चल सकी। नीट पेपर लीक हंगामे के बीच लोकसभा 27 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिए गए। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे फिर शुरू होगी।

06:43 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रिजिजू बोले- हम आज ही सदन में चर्चा को तैयार

Hn R2Viboaeyr98 1784875401

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा, मैंने आज एक बार फिर केसी वेणुगोपाल जी से अनुरोध किया है, क्योंकि हम सभी इस बात पर सहमत हैं कि NEET पर चर्चा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने देश को भरोसा दिलाया है। सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है और चर्चा की मांग की है। अगर हम चर्चा नहीं करते हैं, तो इससे देश में सही संदेश नहीं जाएगा।

06:28 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा सांसद बोले- कांग्रेस ने छात्रों के प्रदर्शन का राजनीतिक फायदा उठाया

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- क्या आपको लगता है कि कांग्रेस पार्टी या उसकी किसी बात को गंभीरता से लिया जाना चाहिए? लोग उनसे नहीं जुड़ रहे थे और वे 100 चुनाव हार चुके हैं। सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर थे। उस भूख हड़ताल के आस-पास जमा हुए लोगों और देश भर में मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए, कांग्रेस ने इसका राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश शुरू कर दी।

06:06 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वेणुगोपाल बोले- धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से हटाना ही होगा

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, प्रधानमंत्री को धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से हटाना ही होगा। यह देश के छात्रों की मांग है। छात्रों की मांगों पर ध्यान दिए बिना, वे सब कुछ लीपा-पोती करने की कोशिश कर रहे हैं।

05:58 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जेपी नड्डा घर से संसद के लिए रवाना, आज कैबिनेट बैठक

05:47 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

RJD सांसद बोले- पीएम को समझ नहीं आ रहा है, क्या हो रहा है

पीएम मोदी के वीडियो मैसेज पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा- ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी को अब समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। वे असलियत से दूर हो गए हैं। उनके आस-पास के लोग भी उन्हें यह नहीं समझा पा रहे हैं कि छात्र और युवा क्या चाहते हैं। अगर आप उनकी बात नहीं सुनेंगे, तो आपकी सत्ता चली जाएगी।

05:35 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। करीब चार मिनट बाद ही इसे 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

05:30 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- पीएम को सदन में आकर बयान देना चाहिए

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में सदन के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- पीएम मोदी को सदन में बयान देना चाहिए, तभी हम उनकी बातों को सही मानेंगे। रात 12 बजे बयान जारी करने के बजाय उन्हें सदन में बोलना चाहिए।

05:25 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

TMC सांसद बोले- हम देखेंगे कि पीएम का प्रस्ताव क्या है

TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, यह अच्छी बात है। हम देखेंगे कि प्रधानमंत्री का प्रस्ताव क्या है। लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए।

05:22 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कानून मंत्री बोले- पीएम ने कल एक बड़ा फैसला लिया

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, प्रधानमंत्री ने कल फैसला किया कि पेपर लीक से जुड़े जो मामले अदालतों में लंबित हैं, उनकी सुनवाई के लिए खास तौर पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। ये कोर्ट रोजाना सुनवाई करेंगे, तेजी से ट्रायल करेंगे और तय समय में जांच पूरी करेंगे ताकि युवाओं को न्याय मिल सके। यह एक बड़ा फैसला है।

05:15 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

04:56 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भूपेंद्र यादव बोले- विपक्ष संसद में चर्चा करे

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, “क्या विपक्ष सांसद होने की जिम्मेदारी निभा रहा है? अगर उनके पास मुद्दे हैं तो वे संसद में आकर चर्चा करें। प्रधानमंत्री भी चर्चा की बात कह चुके हैं और सरकार भी बहस के लिए तैयार है। फिर विपक्ष सदन से बाहर प्रदर्शन क्यों कर रहा है?”

04:54 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

INDIA गठबंधन के सांसदों का प्रदर्शन थोड़ी देर में

INDIA गठबंधन के सांसद आज सुबह 10:30 बजे संसद के मकर द्वार पर छात्रों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

04:35 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

संसद तक कैसे पहुंचा NEET मामला

Neet1784795916 1784867726

04:34 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने सरकार के सामने 5 मांगें रखीं

E4D8C2Eb E6Ef 4128 9599 8C78Eaeebe8E1784647387574 1784867683

04:27 AM24 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मानसून सत्र के पिछले 3 दिनों की कार्यवाही

22 जुलाई: लोकसभा 4 घंटे में 6 बार स्थगित, राहुल समेत विपक्ष ने PM हाउस घेरने की कोशिश की

Comp431784643035945 1784848513

लोकसभा की कार्रवाई विपक्ष के हंगामे के कारण चल नहीं सकी। सदन को 4 घंटे में 6 बार स्थगित करना पड़ा। इधर विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। इसमें राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…

21 जुलाई: NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक, खड़गे बोले- मेरा माइक बंद किया गया

बंद किया गया

Media Fbf0D856 2Dce 4933 8223 47B34Eb7Aea017846148 1784676590

मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। पूरी खबर पढ़ें…

20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार

Comp 9 B 31784528407 1784589069

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। खड़गे ने कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया।

पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित किया। पीएम ने कहा- मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। संसद में तर्क के साथ चर्चा हो। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    ] दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) और मेडिकल डायरेक्टर (एमडी) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक…

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    ] नई दिल्ली: संसद में ‘वंदे मातरम विधेयक’ पर चर्चा के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज
    ×