Breaking Information Headlines At the moment, Footage, Movies and Extra From Dainik Bhaskar

]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking Information Headlines At the moment, Footage, Movies And Extra From Dainik Bhaskar

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Logo Composite 6 1784932893

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी व्यक्ति का नाम उसके चरित्र या आचरण को तय नहीं करता। नाम से ज्यादा इंसान के कर्म मायने रखते हैं। कोर्ट ने कहा कि उत्तर भारत में बच्चों का नाम राम रखना आम है और कई मुस्लिमों के नाम में मोहम्मद भी होता है, लेकिन सिर्फ नाम से किसी की शख्सियत तय नहीं होती। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि कलयुग में कोई भी रामचंदर जरूरी नहीं कि भगवान राम जैसा हो।

कोर्ट ने मामले में 13 साल की लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे रामचंदर को बरी कर दिया। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपी का जुर्म साबित करने में नाकाम रहा और गवाहियों में भारी विरोधाभास हैं, इसलिए आरोपी को संदेह का लाभ दिया गया।

अभियोजन के मुताबिक अप्रैल 2006 में लड़की गायब हुई थी और बाद में उसे आरोपी रामचंदर के साथ बरामद किया गया था। आरोपी का दावा था कि लड़की अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी और वह बालिग थी। पीड़िता ने अदालत में कहा कि वह आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

दिल्ली में नाले में कार गिरने से छात्र की मौत, अमेरिका में कर रहा था पढ़ाई

Gifs19 1784953093

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नंगल देवत इलाके में शुक्रवार सुबह एक तेज मोड़ पर कार से नियंत्रण खोने के बाद गाड़ी नाले में गिर गया। हादसे में 20 साल के छात्र यशवेंद्र की मौत हो गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी शनिवार को दी। पुलिस के मुताबिक, यशवेंद्र अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे। वह भारतीय सेना के एक अधिकारी के बेटे थे।

ममता की तृणमूल पर एफआईआर दर्ज, कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया था

Logo Composite 7 1784932884

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन के आरोप में कोलकाता पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

21 जुलाई को कैथेड्रल रोड पर आयोजित इस रैली के लिए कोर्ट ने अधिकतम 2,500 लोगों की अनुमति दी थी और सड़क की एक लेन ट्रैफिक के लिए चालू रखने का निर्देश दिया था। इस सीमा से ज्यादा भीड़ जुटने के कारण सड़क की दोनों लेन पूरी तरह बंद हो गईं।

के. श्रीकर रेड्डी कतर में भारत के नए राजदूत नियुक्त

Logo Composite 5 1784932864

वरिष्ठ राजनयिक के. श्रीकर रेड्डी को कतर में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की। भारतीय विदेश सेवा के 2001 बैच के अधिकारी रेड्डी फिलहाल अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्यदूत के रूप में कार्यरत हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह जल्द ही दोहा में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। रेड्डी कतर में मौजूदा भारतीय राजदूत विपुल का स्थान लेंगे। नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब भारत और कतर के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश तथा प्रवासी भारतीयों से जुड़े संबंध महत्वपूर्ण बने हुए हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    ] दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) और मेडिकल डायरेक्टर (एमडी) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक…

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    ] नई दिल्ली: संसद में ‘वंदे मातरम विधेयक’ पर चर्चा के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज
    ×