NTA Paper Leak Definition; CBSE OSM Tender Questions by Panel

]

नई दिल्ली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में 1 और 2 जून को Neet, Nta और Cbse के Osm विवाद को संसदीय समिति की बैठक हुई थी। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में 1 और 2 जून को NEET, NTA और CBSE के OSM विवाद को संसदीय समिति की बैठक हुई थी।

नीट पेपर लीक और CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम से जुड़े विवादों की जांच कर रही संसदीय समिति ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और CBSE से कई तीखे सवाल पूछे हैं। साथ ही दोनों संस्थानों को तलब कर लिखित जवाब मांगे हैं।

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने NTA से पूछा है कि उसकी नजर में ‘पेपर लीक’ की परिभाषा क्या है, जबकि CBSE से पूछा कि क्या OSM का ठेका देने से पहले कोएम्प्ट (Coempt) कंपनी के बैकग्राउंड जांच की थी?

B6Y9P4 1780873073

NTA से पूछा- क्या 2018 से किसी परीक्षा में पेपर लीक हुआ?

समिति ने NTA से पूछा है कि 2018 से अब तक उसके द्वारा आयोजित परीक्षाओं में क्या कभी पेपर लीक हुआ है। दरअसल, हाल ही में NTA अधिकारियों ने दावा किया था कि उनके सिस्टम से कोई पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि केवल एक ‘गेस पेपर’ प्रसारित हुआ था।

समिति ने NTA के आंतरिक ढांचे और मैनपावर पर पूरा ब्योरा मांगा है। एजेंसी से पिछले तीन साल के दौरान काम कर रहे कुल कर्मियों की संख्या की डिटेल और 2022 से अब तक विभाग में की गई सभी नई नियुक्तियों की जानकारी देने के लिए कहा गया।

कोएम्प्ट डायरेक्टर के ग्लोबरेना कंपनी से कनेक्शन पर सवाल

समिति ने सवाल किया कि क्या बोर्ड को इस बात की जानकारी थी कि कोएम्प्ट कंपनी के डायरेक्टर पहले ‘ग्लोबरेना टेक्नोलॉजीज’ से जुड़े रहे हैं। दरअसल, 2019 में तेलंगाना 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर ग्लोबरेना के सॉफ्टवेयर को दोषी पाया गया था।

बाद में कंपनी का नाम बदलकर कोएम्प्ट कर दिया गया। आरोप है कि CBSE ने इस विवादित रिकॉर्ड को नजरअंदाज करते हुए कंपनी को ठेका दिया।

समिति ने सवाल किया कि OSM के तीसरे टेंडर में खराब रिकॉर्ड वाली कंपनियों को अयोग्य ठहराने की शर्त क्यों हटाई गई। साथ ही, 12वीं की आंसर शीट की स्कैनिंग में मॉडर्न रोबोटिक स्कैनर की बजाय सामान्य स्कैनर इस्तेमाल करने की इजाजत क्यों दी गई।

27 मई: राहुल ने कोएम्प्ट कंपनी पर सवाल उठाए थे

राहुल गांधी ने 27 मई को दावा किया था कि CBSE ने जिस कोएम्प्ट कंपनी को एग्जाम के डिजिटल इवैल्यूएशन का ठेका दिया है, उसका पहले ग्लोबरेना नाम था। राहुल ने सवाल किया कि कोएम्प्ट को CBSE का ठेका क्यों और किसके कहने पर दिया गया।

307A888D 5B27 436E A101 14362Cd26982 1780881821
Cbse 12 1780237663

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल बोले- 18 साल का सार्थक CBI से तेज निकला:CBSE के OSM पोर्टल की गड़बड़ी उजागर की, ये नौजवानों की जीत

Comp 114 2 1780827601

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने CBSE स्टूडेंट सार्थक सिद्धांत से मुलाकात की। राहुल ने उनसे बातचीत के दौरान कहा- देश का 18 साल का युवा CBI से तेज निकला, नौजवानों की ये जीत सही मायने में सरकार की हार है। दरअसल, सार्थक ने ही संसदीय समिति के सामने प्रजेंटेशन देकर कोएम्प्ट से जुड़ी टेंडर प्रोसेस में गड़बड़ी का खुलासा किया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    Election Commission EPIC Card Changes

    ] नई दिल्ली3 घंटे पहलेलेखक: मुकेश कौशिक कॉपी लिंक निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर वोटरों की पहचान करने के अंतिम दौर में पहुंच रहा है। अब बचे हुए 39 करोड़ 73…

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    ] 6 मिनट पहले कॉपी लिंक बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर रेंज में किया गया। इस टेस्ट के लिए यहां 11 गांव खाली कराए गए थे। भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Election Commission EPIC Card Changes

    Election Commission EPIC Card Changes

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together
    ×