NEET 2026 LIVE | NEET Re Examination 2026 Replace; Delhi Mumbai Jaipur


]

  • Hindi News
  • National
  • NEET 2026 LIVE | NEET Re Examination 2026 Replace; Delhi Mumbai Jaipur Bhopal NTA Examination Centres Photographs

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 1 2026 06 21T225952808 1782063000

देश के 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने रविवार को NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा दी। इसके लिए देश के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5440 सेंटर बनाए गए। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे के बीच हुई।

छात्रों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक ही एंट्री दी गई। कई सेंटर्स पर एक-दो मिनट देर से पहुंचने वाले छात्रों को एंट्री नहीं दी गई। इसके चलते कई स्टूडेंट्स का एग्जाम छूट गया।

राजस्थान के अजमेर और गुजरात के अहमदाबाद में हिजाब पहन कर पहुंची छात्राओं को पहले एंट्री देने से मना कर दिया गया। लेकिन परिजन के हंगामे के बाद उन्हें एग्जाम हॉल में जाने दिया गया।

एग्जाम सेंटर्स में छात्रों की सख्ती से जांच की गई। कलावा, कान की बालियां, नोज पिन, लड़कियों जूड़े, पेंट की चेन, शर्ट के बटन काटे गए। जूते-चप्पलों की जांच की गई।

NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने कहा कि एग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच सफलता के साथ हुआ। एजेंसी को अब तक पेपर लीक होने की कोई शिकायत नहीं मिली है।

इधर, परीक्षा के तनाव से जूझ रही 2 और छात्राओं ने एग्जाम से ठीक पहले सुसाइड कर लिया। हैदराबाद में 19 साल की छात्रा ने फांसी लगा ली। हरियाणा के हिसार में 19 साल की छात्रा ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।

देश भर में NEET-UG परीक्षा की तस्वीरें…

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक सेंटर पर कैंडिडेट की टी-शर्ट पर लगे मेटल के बटन और हाथों में बंधे धागे काटे गए।

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक सेंटर पर कैंडिडेट की टी-शर्ट पर लगे मेटल के बटन और हाथों में बंधे धागे काटे गए।

मध्य प्रदेश के भोपाल में सुरक्षाबलों की मौजूदगी में 32 एग्जाम सेंटरों पर क्वेश्चन पेपर पहुंचाए गए।

मध्य प्रदेश के भोपाल में सुरक्षाबलों की मौजूदगी में 32 एग्जाम सेंटरों पर क्वेश्चन पेपर पहुंचाए गए।

राजस्थान के उदयपुर सरकारी रेजिडेंसी स्कूल में नोज पिन नहीं निकलने पर छात्रा की नाक पर टेप चिपकाया गया।

राजस्थान के उदयपुर सरकारी रेजिडेंसी स्कूल में नोज पिन नहीं निकलने पर छात्रा की नाक पर टेप चिपकाया गया।

कर्नाटक के बेंगलुरु में Neet परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचने के कारण कुछ छात्राओं को एंट्री नहीं मिली। वे गेट पर रोती नजर आईं।

कर्नाटक के बेंगलुरु में NEET परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचने के कारण कुछ छात्राओं को एंट्री नहीं मिली। वे गेट पर रोती नजर आईं।

कोटा के मोदी कॉलेज स्थित परीक्षा सेंटर पर एक छात्र फुल बाजू टीशर्ट पहनकर आया था। पुलिसकर्मियों ने शर्ट की बाजू काटकर उसे अंदर भेजा।

कोटा के मोदी कॉलेज स्थित परीक्षा सेंटर पर एक छात्र फुल बाजू टीशर्ट पहनकर आया था। पुलिसकर्मियों ने शर्ट की बाजू काटकर उसे अंदर भेजा।

2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात, एयरफोर्स ने पेपर पहुंचाए

NTA को यह री-एग्जाम NEET-UG की 3 मई की परीक्षा रद्द होने के चलते कराना पड़ा है। 3 मई को हुई परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगे थे, जिसकी जांच हो रही है।

इस बार पेपर लीक रोकने के लिए एयरफोर्स का सहारा लिया गया। पहली बार वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टरों ने 200 से ज्यादा उड़ानें भरकर NEET-UG के क्वेश्चन पेपर देश के अलग-अलग जोन तक पहुंचाए।

री-एग्जाम के लिए 2 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। NTA के मुताबिक, 95 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटरों में CCTV से निगरानी हुई। कुल 1,38,560 CCTV कैमरे लगाए गए। इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए 51,311 जैमर लगाए गए थे।

NEET-UG री-एग्जाम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

05:29 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

NEET पेपर लीक के बाद 40 दिन में 16 छात्रों ने सुसाइड किया

40 16 1 1782062952

04:37 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी के मुरादाबाद में गूगल मैप गलत लोकेशन दी, कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा छूटी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गूगल मैप पर गलत लोकेशन दिखने के कारण कुछ NEET उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा; वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पाए और परीक्षा नहीं दे सके।

संभल के रहने वाले फैजान अली ने बताया कि उन्होंने अपना परीक्षा केंद्र खोजने के लिए गूगल मैप्स का सहारा लिया था। उनके अनुसार, नेविगेशन सर्विस ने RN इंटर कॉलेज की गलत लोकेशन दिखाई, जिससे वे गलत जगह पहुंच गए। जब ​​वे तय रिपोर्टिंग समय के बाद असली केंद्र पर पहुंचे, तो उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया।

04:34 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार के लखीसराय में पेपर देने पहुंचे सॉल्वर गैंगे के लोग, 24 गिरफ्तार

दौरान बिहार में एक बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश हुआ है। असली परीक्षार्थी की जगह बैठने के लिए मेडिकल छात्रों ने 30-40 लाख में डील तय की थी। पुलिस ने इस मामले में गैंग के सरगना और पीएमसीएच, गयाजी मेडिकल कॉलेज, एम्स रायबरेली और बीएचयू के मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें परीक्षा के दौरान छात्रों का फिंगरप्रिंट लेने वाली बायोमेट्रिक कंपनी के 14 कर्मी भी हैं।

पुलिस को इनपुट मिला था कि दूसरे की जगह डमी कैंडिडेट परीक्षा दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने स्टेट हाई स्कूल हसनपुर, केआरके हायर सेकंडरी और केंद्रीय विद्यालय में छापेमारी कर इन सभी आरोपियों को दबोचा।

लखीसराय की एसपी प्रेरणा के अनुसार, आरोपियों के पास से मोबाइल और अन्य अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर में एक परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार की सुरक्षा जांच करते पुलिसकर्मी।

महाराष्ट्र के नागपुर में एक परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार की सुरक्षा जांच करते पुलिसकर्मी।

बायोमेट्रिक कंपनी का कर्मी बन परीक्षा केंद्र में घुसा था…

हाजीपुर का मूल निवासी मयंक कश्यप पीएमसीएच का छात्र है। एनटीए ने बायोमेट्रिक जांच की जिम्मेदारी जिस निजी कंपनी को दी थी, मयंक ने उसी कंपनी के स्टाफ से मिलीभगत कर ली। फिर वह खुद कर्मचारी बनकर हसनपुर परीक्षा केंद्र में घुस गया। हालांकि, पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। मयंक से हुई कड़ी पूछताछ के बाद ही बायोमेट्रिक कंपनी के अन्य स्टाफ भी पकड़े गए और यह बड़ा भंडाफोड़ हो सका।

03:33 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कोयंबटूर में 1,728 उम्मीदवार NEET रीएग्जाम के दौरान अनुपस्थित रहे

कोयंबटूर जिले में आयोजित NEET-UG री-एग्जामिनेशन में कुल 1,728 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे, जबकि 5,364 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिससे कुल उपस्थिति 75.63 प्रतिशत दर्ज की गई। कोयंबटूर जिले में 15 केंद्र बनाए गए थे।

03:06 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

जयपुर में छात्रा के पास मिला मोबाइल, मेटल डिटेक्टर की पकड़ में भी नहीं आया

जयपुर में एक छात्रा को री-नीट एग्जाम देने के दौरान मोबाइल से चीटिंग करने की कोशिश करते पकड़ा गया।

एडिशनल डीसीपी (वेस्ट) राजेश कुमार गुप्ता ने बताया- जयपुर की रहने वाली एक छात्रा बिंदायका के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एग्जाम देने आई थी। एग्जाम के दौरान उसने मोबाइल से चीटिंग करने की कोशिश की।

एग्जाम हॉल में मौजूद टीचर ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मोबाइल मिला।

बिंदायका थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चीटिंग की कोशिश करने वाली छात्रा को राउंडअप कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मोबाइल को अंडरगारमेंट्स में शर्ट के बटन के नीचे छुपाया गया था। इसी कारण मेटल डिटेक्टर की पकड़ से बचकर मोबाइल एग्जाम हॉल तक पहुंच गया।

छात्रा से पूछताछ के साथ मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा का यह तीसरा अटेंप्ट था, जिसके कारण वह काफी तनाव में थी।

03:00 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

लुधियाना में परीक्षा दे रही छात्रा पर पंखा गिरा, सिर में लगी चोट

Whatsapp Image 2026 06 21 At 81641 Pm 1782053961

लुधियाना के किताब बाजार में मल्टीपरपज स्कूल में NEET परीक्षा देने आई छात्रा पर पंखा गिर गया। उसके सिर पर चोट आई है। घटना परीक्षा शुरू होने के करीब एक घंटे बाद हुई। छात्रा ने कहा कि इस कारण वह अपना एग्जाम सही तरीके से नहीं दे पाई। पिता दविंदर सिंह ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। छात्रा जसलीन कौर जगराओं के गांव वीर की रहने वाली है।

02:22 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार के 35 शहरों में 331 केंद्रों पर एग्जाम हुआ; हथकड़ी पहने परीक्षा देने पहुंचा छात्र

Comp 5361782027110 1782051635

बिहार के 35 शहरों के 331 परीक्षा केंद्रों पर NEET एग्जाम हुआ। इस केंद्रों पर 1,56,061 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। इनमें 81,165 छात्र और 74,896 छात्राएं शामिल थे। पटना के 95 परीक्षा केंद्रों पर 46,029 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी।

सीतामढ़ी के डुमरा स्थित कमला गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र पर हाथ में हथकड़ी लगाए एक छात्र पहुंचा था। गेट पर एक-एक छात्र की सघन जांच की गई, जिसके बाद उसे एंट्री दी गई। पढ़ें पूरी खबर…

01:48 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

NTA ने परीक्षा के बाद कहा- हर स्टूडेंट को वेलडन, मुमकिन बनाने वालों को धन्यवाद

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा खत्म होने के बाद X पर एक पोस्ट किया, जिसमें उसने हर स्टूडेंट वेलडन कहा, साथ ही इसे मुमकिन बनाने वालों को शुक्रिया कहा।

पढ़िए NTA की पोस्ट में क्या लिखा है…

टीम NTA, टीम भारत: NEET (UG) 2026 के लिए भारत कैसे एकजुट हुआ

21 जून 2026 को, 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भारत के 5440 और विदेश के 14 केंद्रों पर NEET-UG की दोबारा परीक्षा दी। यह परीक्षा हिंदी-अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में हुई। आज हम उन लोगों और उस तालमेल को याद कर रहे हैं, जिनकी वजह से वह दिन सफल हो पाया।

यह सिर्फ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का काम नहीं था। यह ‘टीम भारत’ थी – देश भर के लोगों की एक ऐसी कड़ी जो इसलिए साथ आई ताकि हर उम्मीदवार के लिए उस सुबह सिर्फ़ एक ही चीज़ मायने रखे: उनके सामने रखा पेपर।

  • हर उम्मीदवार का ख्याल- सभी उम्मीदवारों के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए थे, जिनमें 10,000 से ज्यादा दिव्यांग उम्मीदवार भी शामिल थे। मेडिकल समस्याओं वाले लगभग 81 उम्मीदवारों के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। इनमें एक बच्चा सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था और दूसरा कीमोथेरेपी से गुज़र रहा था, लेकिन दोनों ही उस परीक्षा को नहीं छोड़ना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने सालों तक तैयारी की थी। उन सभी तक पहुंचने के लिए ऐसी योजना बनाई गई थी जिसे कोई उम्मीदवार कभी नहीं देख पाता।
  • सरकार की सामूहिक कोशिश- केंद्रों पर आधार-आधारित बायोमेट्रिक और फ़ेस ऑथेंटिकेशन, CCTV मॉनिटरिंग, जैमर और राज्य पुलिस की मदद से दो-स्तरीय तलाशी (frisking) की व्यवस्था की गई थी। CCTV मॉनिटरिंग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर – NTA और शिक्षा मंत्रालय में, उच्च शिक्षा विभाग के 34 केंद्रीय वित्तपोषित संस्थानों में, हर राज्य में और ज़िला कलेक्ट्रेट में कमांड और कंट्रोल सेंटर बनाए गए थे।परीक्षा के आयोजन में CAPF, विदेश मंत्रालय, डाक विभाग, भारतीय वायु सेना, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, NIC, MeitY, वित्तीय सेवा विभाग, रक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और हमारे बैंकिंग पार्टनर – SBI, केनरा बैंक, PNB और UCO बैंक के साथ-साथ राज्य सरकारों और कई अन्य हितधारकों का सहयोग मिला।
  • खास कोशिश करने वाले राज्य- कई राज्य सरकारों ने छात्रों और उनके माता-पिता के लिए खास इंतजाम किए – जैसे सेंटर्स पर छाया, पानी और खाने की सुविधा, एम्बुलेंस और मेडिकल सुविधाओं को तैयार रखना, और कई राज्यों में परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए मुफ़्त ट्रांसपोर्ट की सुविधा। नेशनल प्रोटोकॉल को हर सेंटर पर स्थानीय ज़रूरतों के हिसाब से लागू किया गया।
  • इसका दायरा- इस परीक्षा को आयोजित करने के लिए पूरे भारत में लगभग 7 लाख अधिकारियों – पुलिस टीमों, ऑब्ज़र्वर्स और परीक्षा स्टाफ़ – को तैनात किया गया, और यह काम रिकॉर्ड 37 दिनों में पूरा हुआ। NTA उन सभी एक्सपर्ट्स का खास तौर पर आभारी है जिन्होंने देश भर के एकेडमिक संस्थानों से आकर, सवाल-पत्रों के कई सेट तैयार करने में मदद के लिए अपना निजी समय दिया।

20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार। एक परीक्षा। देश का पूरा प्रशासनिक तंत्र- मंत्री, अफ़सर, पुलिस, ज़िला और स्थानीय प्रशासन- एक ही दिन के लिए एकजुट हुआ, ताकि हर उम्मीदवार आराम से बैठकर परीक्षा दे सके। 21 जून को परीक्षा देने वाले हर उम्मीदवार को – बहुत बढ़िया। और इसे मुमकिन बनाने वाले सभी लोगों को – धन्यवाद।

टीम NTA। टीम भारत। एक परीक्षा, जिसे सबने मिलकर पूरा किया। एक निष्पक्ष मौका, एक नई शुरुआत।

01:21 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में 30 सेकंड लेट हुए तो परीक्षा छूटी,गेट पर गिड़गिड़ाते रहे छात्र-परिजन

Cover 41782028826 1782047966

मध्य प्रदेश के 283 केंद्रों पर 13 हजार 774 परीक्षार्थियों ने नीट री-एग्जाम दिया। कई केंद्रों पर कुछ छात्र महज 30 से 40 सेकंड की देरी से पहुंचे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।

भोपाल और छतरपुर में कुछ छात्र गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। छतरपुर का एक छात्र 22 किलोमीटर दूर नौगांव के केंद्र की जगह शहर के ही स्कूल पहुंच गया था। जब तक वह बाइक से सही केंद्र पहुंचा, गेट बंद हो चुके थे। पढ़ें पूरी खबर…

01:14 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

सीकर में 25 मिनट बाद खुले एग्जाम सेंटर के गेट, परिजन ने हंगामा किया

राजस्थान सीकर में एसके स्कूल एग्जाम सेंटर का गेट परीक्षा खत्म होने के करीब 25 मिनट बाद शाम 5:40 बजे खुला। इतनी देर होने के कारण बाहर खड़े परिजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि, गेट खुलने के बाद सभी अपने बच्चों को लेकर वहां से चले गए।

01:01 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में बनियान पहने पेपर देने पहुंचा छात्र, चश्मा उतारकर चेकिंग

Cover 31782027279 1782046714

कोटा के 92 सेंटर्स पर हुआ। एग्जाम के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। इस दौरान दादाबाड़ी स्थित मोदी स्कूल में एक स्टूडेंट के चश्मे को भी उतारकर चैक किया, एक स्टूडेंट बनियान पहनकर एग्जाम देने पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…

12:55 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी में एग्जाम देते समय छात्रा बेहोश; गलत सेंटर पहुंची कैंडिडेट को पुलिस ने पहुंचाया

Comp 37117820323411782033537 1782046514

उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में बने परीक्षा केंद्रों पर करीब 3.5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। लखनऊ में गलत सेंटर पहुंची छात्रा को पुलिसकर्मियों ने अपनी कार से सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। बरेली में परीक्षा के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यूपी में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसों के किराए में 50% छूट दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

12:23 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

NEET रीएग्जाम खत्म, पेपर देकर आए स्टूडेंट्स बोले- फिजिक्ट टफ, बायो ईजी

चेन्नई में NEET-UG की परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्र से बाहर निकले। तरुण नाम के एक उम्मीदवार ने कहा, “मेरा पेपर अच्छा रहा, लेकिन देखते हैं क्या होता है। पिछली बार के मुकाबले इस बार परीक्षा थोड़ी मुश्किल थी।”

नोएडा में एक अभ्यर्थी ने री-एग्जाम होने के बाद कहा, “पिछली बार के मुकाबले मुश्किल पेपर था। कट ऑफ कम रहनी चाहिए। रिजल्ट अच्छा ही आएगा।”

12:12 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

शाम 6.20 बजे तक परीक्षा देंगे दिव्यांग स्टूडेंट्स

दिव्यांग कैंडिडेट्स (PwD/PwBD), जो अतिरिक्त समय पाने के हकदार थे, उन्हें शाम 6.20 बजे तक परीक्षा लिखने की अनुमति दी गई है।

12:04 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में परीक्षा देकर निकले स्टूडेंट बोले- पिछली बार का ईजी था एग्जाम

दिल्ली में NEET-UG री-एग्जाम खत्म होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने लगे है। एक उम्मीदवार ने कहा- परीक्षा का लेवल ठीक-ठाक था। फिजिक्स का पेपर काफी लंबा था और पिछली बार के मुकाबले थोड़ा मुश्किल था। बायोलॉजी अच्छी थी और केमिस्ट्री का लेवल भी ठीक-ठाक था। पेपर को टफ कह सकते हैं, लेकिन पिछली बार का एग्जाम ईजी था।’

श्रीनगर में NEET-UG परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्र से बाहर निकले। एक स्टूडेंट ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा था। मेरी तैयारी बहुत अच्छी थी, बस फिजिक्स थोड़ी मुश्किल थी। बाकी सब ठीक था। कुल मिलाकर, यह एक अच्छा अनुभव रहा।

12:00 PM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ओखला ऑफिस में शिक्षा मंत्री ने खुद मोर्चा संभाला, 4 तस्वीरें

Hlvn7Cdawaawqtl 1782043236
Hlvn7C0Aqaahm0Y 1782043236
Hlvn7Ceauaakjz3 1782043236
Hlvn7Cka8Aachh 1782043236

11:53 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल में मरीज को मिला अलग एग्जाम रूम, पेरेंट्स ने प्रधान को धन्यवाद दिया

बंगाल की NEET की परीक्षा दे रही सृष्टि दुबे का 14 जून के एक्सीडेंट हो गया था। नौ पसलियां टूट गईं। सर्जरी हुई और अभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। परीक्षा देने पर अड़ी रही, उसके माता-पिता ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तक संदेश पहुंचाया। कहा कि अस्पताल परीक्षा केंद्र पर मेडिकल सपोर्ट के लिए तैयार है। बच्ची को ग्राउंड फ्लोर पर टेबल कुर्सी दी जाए। वह अस्पताल के कपड़ों में ही परीक्षा देगी। चेस्ट ड्रेन आदि अटैचमेंट की अनुमति भी दी जाए।

शिक्षा मंत्री ने मानवीय आधार पर एक्शन लिया। परीक्षा केंद्र पर अलग रूम की व्यवस्था की गई। मेडिकल सपोर्ट और एंबुलेंस रखी गई। इसके बाद सृष्टि ने परीक्षा दी। माता-पिता ने फोन कर शिक्षा मंत्री को धन्यवाद दिया। इसका वीडियो सामने आया है।

11:37 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

NEET एग्जाम के 3 घंटे पूरे, 5.15 बजे खत्म होगा एक्स्ट्रा टाइम

दोपहर 2 बजे शुरू हुआ नीट यूजी एग्जाम खत्म होने वाला है। स्टूडेंट्स को दिया गया 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम 5.15 पर खत्म हो जाएगा।

09:54 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई: देर से पहुंचे दो स्टूडेंट्स को नहीं मिली एंट्री

मुंबई के परेल इलाके में महर्षि दयानंद कॉलेज में देर से पहुंचने के कारण दो NEET उम्मीदवारों को एंट्री नहीं दी गई।

कॉलेज प्रशासन ने तय समय का सख्ती से पालन किया और गेट बंद रखे, जिससे छात्रों ने बाहर हंगामा किया। एक छात्र कुर्ला से है और दूसरा मुंबई से सटे डोंबिवली इलाके से है।

09:27 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट इंतजार किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर 1.15 बजे कोलकाता से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन, तुरंत अपने आवास के लिए रवाना होने की बजाय 45 मिनट एयरपोर्ट पर ही रुके रहे। NEET री-एग्जाम दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले थे। ट्रैफिक बाधित न हो और स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पीएम एयरपोर्ट से 2 बजे के बाद ही रवाना हुए।

09:19 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

उड़ीसा में नीट स्टूडेंट्स के लिए बसें फ्री की गईं

08:56 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

MP: देरी से पहुंचने पर एंट्री नहीं मिली, गलत सेंटर पहुंचने से कुछ छात्रों की परीक्षा छूटी

NEET-UG री-एग्जाम में मध्य प्रदेश के कई केंद्रों पर सख्ती देखने को मिली। NTA के नियम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे गेट बंद कर दिए गए।

भोपाल के सरोजिनी सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और पीएमश्री सेंट्रल स्कूल समेत कई केंद्रों पर कुछ छात्र महज 30 से 40 सेकंड की देरी से पहुंचे, जिसके कारण उन्हें एंट्री नहीं मिली।

भोपाल और छतरपुर में कुछ छात्र गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। सही केंद्र तक पहुंचते-पहुंचते गेट बंद हो चुके थे, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। पूरी खबर पढ़ें…

08:49 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में देर से पहुंचने के कारण एंट्री नहीं मिली तो रोने लगीं छात्राएं

08:12 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में बुर्का पहनकर आई स्टूडेंट को एंट्री से रोका, छात्र की शर्ट उतरवाई

राजस्थान के 25 शहरों में परीक्षा हो रही है। अजमेर के सावित्री स्कूल सेंटर पर एक छात्रा को बुर्का पहन कर आने पर एंट्री नहीं दी गई। छात्रा और उसके पिता ने भी इसपर एतराज जताया। बाद में काफी बहस के बाद उसे एंट्री दी गई।

भीलवाड़ा में एक सेंटर पर स्टूडेंट्स के टीशर्ट पर लगे बटन कैंची से काटे गए। हाथ में पहना धागा भी काटा गया। कोटा के जेडीबी कॉलेज में एक छात्र पूरी बाजू की शर्ट पहनकर आ गया, जिसके कारण उसे एंट्री के लिए मना कर दिया। बाद में स्टूडेंट ने शर्ट उतार दी और बनियान में एग्जाम देने गया। पूरी खबर पढ़ें…

08:05 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

BEST कर्मचारियों की हड़ताल के बीच NEET अभ्यर्थियों के लिए 180 बसें चलाईं

मुंबई में BEST कर्मचारियों की जारी हड़ताल के बीच रविवार को NEET री-एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए विशेष बस सेवाएं चलाई गईं। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने 63 परीक्षा केंद्रों तक छात्रों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए करीब 180 बस ट्रिप संचालित करने की व्यवस्था की।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 24 रूटों पर 60 बसें तैनात की गईं। इन बसों के जरिए कुर्ला, दादर, मलाड और मुलुंड जैसे प्रमुख इलाकों से सीधे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की सुविधा दी गई।

07:51 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रा बोली- पिछला एग्जाम अच्छा गया था, रद्द होने से उम्मीदें टूटीं

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में NEET री-एग्जाम देने पहुंची छात्रा सुप्रिया ने कहा कि परीक्षा रद्द होने का असर छात्रों पर अलग-अलग पड़ा है।

उन्होंने कहा- जिन छात्रों ने 1-2 साल ड्रॉप लेकर कड़ी मेहनत की थी, उनके लिए यह बहुत निराशाजनक रहा। इसका छात्रों की मानसिक सेहत पर भी असर पड़ा है।

सुप्रिया ने बताया- मेरा पिछला एग्जाम बहुत अच्छा गया था और मुझे सीट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर आते ही सारी उम्मीदें टूट गईं। अब यह भी नहीं पता कि री-एग्जाम का लेवल कैसा होगा।

07:22 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

री-एग्‍जाम में स्टूडेंट्स को 15 मिनट ज्यादा मिलेंगे

NTA ने NEET-UG री-एग्‍जाम के नियमों में बदलाव किए हैं। परीक्षा का समय 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक (3 घंटे 15 मिनट) तक चलेगी। PwD और PwBD कैटेगरी के स्टूडेंट्स को अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम लिखने की अनुमति होगी।

1 1781950216

07:22 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में फ्री ORS की सुविधा, एमपी में स्पेशल ट्रेनें चलीं

  • दिल्ली में फ्री ORS और बस यात्रा की सुविधा मिली- राजधानी में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए। अभ्यर्थियों को DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। केंद्रों के बाहर अभिभावकों के लिए कूलिंग जोन बनाए गए, जहां ORS, पीने का पानी और नींबू पानी उपलब्ध कराया गया।
  • राजस्थान में CCTV और जैमर से निगरानी- राज्य के 25 जिलों में 611 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। सभी केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV कैमरे, सिग्नल जैमर और 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई। SOG और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भी निगरानी रखी।
  • मध्य प्रदेश में स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं- राज्य के 30 शहरों में परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इंदौर, भोपाल और रतलाम को जोड़ने वाली विशेष ट्रेनें चलाईं।
  • तमिलनाडु में 307 से ज्यादा केंद्र बनाए गए- राज्य में 1.4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 31 जिलों में 307 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिनमें सबसे अधिक 43 केंद्र चेन्नई में रहे।
  • तेलंगाना में छात्रों को मुफ्त बस यात्रा मिली- अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम (RTC) की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। इसके लिए उन्हें अपना NEET हॉल टिकट दिखाना था।
  • महाराष्ट्र में लोकल ट्रेनें पूरे शेड्यूल से चलीं- मुंबई में सभी 1,820 लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित हुईं। परीक्षा के दिन किसी भी रूट पर मेगा ब्लॉक नहीं रखा गया।
  • उत्तराखंड में परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू- देहरादून के 16 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में BNSS की धारा 163 लागू की गई। परीक्षा समाप्त होने तक पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रही।
दिल्ली में शनिवार को सेंटर्स के बाहर अधिकारियों ने मॉक ड्रिल का जायजा लिया।

दिल्ली में शनिवार को सेंटर्स के बाहर अधिकारियों ने मॉक ड्रिल का जायजा लिया।

07:19 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

NTA की छात्रों से अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले NTA ने छात्रों से शांत रहने और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने की अपील की है। एजेंसी ने पेरेंट्स, शिक्षक और आम लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि की जानकारी न फैलाएं। छात्रों को तनावमुक्त रखने में मदद करें। NTA ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और गड़बड़ियों को रोका जा सके।

12 1781952538

07:18 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

घर से निकलने के पहले इन बातों का ध्यान रखें

NTA के मुताबिक अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकेंगे। डायबिटिक अभ्यर्थियों को शुगर टैबलेट और केला, सेब या संतरा जैसे फल लाने की अनुमति होगी। वहीं, धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले तथा फुल स्लीव या ऊनी कपड़े पहनने वाले अभ्यर्थियों को जांच प्रक्रिया के लिए और पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

F02Fede7 760E 4A9F 8D51 0Abe92B294721781901586 1781956380

07:18 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सपर्ट को भी नहीं पता था, किस परीक्षा के लिए सवाल बना रहे हैं

NTA ने NEET री-एग्जाम के प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए नया सिस्टम बनाया। इसके तहत सवाल बनाने वाले एक्सपर्ट्स को भी यह जानकारी नहीं दी गई कि उनके तैयार किए गए प्रश्न किस परीक्षा में इस्तेमाल होने हैं।

इन प्रश्नों को करीब 10 हजार सवालों वाले एक डिजिटल क्वेश्चन बैंक में रखा गया। बाद में तकनीक की मदद से इन्हीं सवालों में से अलग-अलग परीक्षाओं के लिए फाइनल क्वेश्चन पेपर तैयार किए गए।

07:17 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

3 मई को परीक्षा हुई, 9 दिन बाद रद्द

NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 सेंटर्स में हुई थी। इसमें करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया।

12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। 15 मई को शिक्षा मंत्रालय और NTA ने NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान किया। इस मामले की जांच CBI कर रही है। अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

13 1781950234

07:17 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

8 साल पहले बनी थी NTA, कई बार विवादों में रही

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देश की प्रमुख एंट्रेंस और एलिजिबिलिटी टेस्ट कराने वाली केंद्र सरकार की स्वतंत्र संस्था है। मुख्यालय दिल्ली में है। हर साल NEET-UG, JEE Predominant, CUET-UG/PG, UGC-NET, CSIR-UGC NET, AISSEE, NCET समेत 10 से अधिक नेशनल लेवल के एग्जाम कराती है।

NEET-UG 2024: पेपर लीक और कुछ छात्रों को अतिरिक्त अंक (ग्रेस मार्क्स) मिलने पर विवाद।

UGC-NET 2024: परीक्षा के बाद गड़बड़ी की आशंका के चलते परीक्षा रद्द करनी पड़ी।

CSIR-UGC NET 2024: परीक्षा तय समय पर नहीं हो सकी और उसे टालना पड़ा।

CUET-UG 2024: कई परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था, तकनीकी समस्याओं और देरी की शिकायतें मिलीं।

JEE Predominant 2024: कुछ वर्षों में उत्तर कुंजी और परीक्षा प्रबंधन को लेकर छात्रों ने सवाल उठाए।

14 1781950260

07:17 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

NEET पेपर लीक केस सुप्रीम कोर्ट में, अब तक 2 सुनवाई

NEET पेपर लीक केस सुप्रीम कोर्ट में है। अब तक दो सुनवाई हो चुकी हैं। पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच सुनवाई कर रही है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA), यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) और अन्य याचिकाओं पर पहली सुनवाई 25 मई और दूसरी सुनवाई 29 मई को हुई थी।

25 मई: सुप्रीम कोर्ट बोला- NTA ने सबक नहीं लिया

सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को फटकार लगाते हुए कहा- दुखद है कि NTA ने पहले हुए पेपर लीक मामले से कोई सबक नहीं लिया। यह मामला 2024 में भी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। तब एक कमेटी बनाई गई थी, जिसने कई सिफारिशें दीं, जिन्हें स्वीकार भी किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने सिफारिशों को NTA से जवाब मांगा था। पूरी खबर पढ़ें…

29 मई: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- NTA को UPSC से सीखने की जरूरत

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक मामले पर कहा था जवाबदेही तय होने तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। कोर्ट में मौजूद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से सवाल किया कि UPSC तो आपसे बड़े पैमाने पर परीक्षा करवाता है, वहां कभी पेपर लीक नहीं हुआ। NTA को उनसे सीखने की जरूरत है। सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद NEET पेपरलीक की जांच पर नजर रख रहे हैं ताकि कोई चूक न हो। पूरी खबर पढ़ें…

Neet पेपर लीक के विरोध में देश के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। दावा है कि पेपर लीक के बाद से 14 छात्र सुसाइड कर चुके हैं।

NEET पेपर लीक के विरोध में देश के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। दावा है कि पेपर लीक के बाद से 14 छात्र सुसाइड कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    ] जुलाई का महीना खत्म होते-होते देशभर में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।…

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    ] दिल्ली सरकार ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी में हुए छात्र प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में बड़ी राहत देते हुए 13 एफआईआर वापिस लेने का फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    Priyanka Gandhi Controversy | 215 Educationists Write Letter to Congress Chief

    Priyanka Gandhi Controversy | 215 Educationists Write Letter to Congress Chief
    ×