दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

]

Whatsapp Image 2026 07 30 At 73139 Pm 1785425085
दिल्ली सरकार राजधानी में भूमि और संपत्ति प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और विवाद मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार जल्द ही ‘दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026’ विधानसभा में पेश करेगी। इसके तहत दिल्ली की प्रत्येक आवासीय, व्यावसायिक और अन्य संपत्तियों का वैज्ञानिक सर्वे कर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा तथा हर संपत्ति को एक यूनिक प्रॉपर्टी आईडी के साथ ‘प्रॉपर्टी आधार कार्ड’ जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस तरह आधार कार्ड ने प्रत्येक नागरिक की पहचान को एक विश्वसनीय स्वरूप दिया है, उसी तरह अब हर संपत्ति की भी प्रमाणिक और सुरक्षित डिजिटल पहचान होगी। इसके लिए सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। सरकार ने बताया कि पहले चरण में केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत दिल्ली के 30 ग्रामीण गांवों में भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से ड्रोन सर्वे कर स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड तैयार किए गए हैं। इस पायलट परियोजना की सफलता के बाद अब पूरी दिल्ली में व्यापक सर्वेक्षण कराया जाएगा। नई व्यवस्था में भवनों के प्रत्येक तल तक का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा, जिससे कोई भी संपत्ति रिकॉर्ड से बाहर नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, दशकों से स्पष्ट भूमि रिकॉर्ड के अभाव में लोगों को खरीद-बिक्री, उत्तराधिकार, बैंक ऋण, नक्शा स्वीकृति और स्वामित्व से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ता रहा है। डिजिटल रिकॉर्ड बनने से इन समस्याओं में कमी आएगी और सरकारी सेवाएं अधिक पारदर्शी एवं तेज होंगी।

  • Related Posts

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    ] दिल्ली सरकार ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी में हुए छात्र प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में बड़ी राहत देते हुए 13 एफआईआर वापिस लेने का फैसला…

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    ] दिल्ली जल बोर्ड ने वर्षों से लंबित जल बिलों की वसूली के लिए सख्त अभियान शुरू कर दिया है। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने गुरुवार को बताया कि जिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    Priyanka Gandhi Controversy | 215 Educationists Write Letter to Congress Chief

    Priyanka Gandhi Controversy | 215 Educationists Write Letter to Congress Chief

    Delhi Protest Replace | Govt Assertion on CJP FIRs & Motion Towards Criminals

    Delhi Protest Replace | Govt Assertion on CJP FIRs & Motion Towards Criminals
    ×