Mumbai Airport Ganja Seized | ₹2.38 Crore Price; Abu Dhabi Passenger Arrested


]

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Airport Ganja Seized | ₹2.38 Crore Price; Abu Dhabi Passenger Arrested

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Logo Composite 29 1782767253

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने अबू धाबी से आए 25 साल के एक यात्री को 2.38 करोड़ रुपए की गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी मोइन खान के रूप में हुई है।

एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। तलाशी में उसके सामान से 6.823 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने जल्दी पैसा कमाने के लिए कमीशन पर तस्करी करने की बात कबूल की। यह उसकी पहली तस्करी थी। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

पूर्व CEC राजीव कुमार HDFC बैंक के चेयरमैन होंगे, RBI की मंजूरी के बाद 3 साल संभालेंगे जिम्मेदारी

Logo Composite 30 1782768502

HDFC बैंक के बोर्ड ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को बैंक का पार्ट-टाइम (नॉन-एग्जीक्यूटिव) चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया है। बैंक ने उन्हें 30 जून 2026 से चार साल के लिए स्वतंत्र निदेशक (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) भी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

बैंक ने कहा कि RBI की मंजूरी मिलने के बाद राजीव कुमार तीन साल के लिए पार्ट-टाइम चेयरमैन का पद संभालेंगे। वे अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे, जिन्होंने मार्च 2026 में इस्तीफा दे दिया था। तब से केकी मिस्त्री अंतरिम चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

राजीव कुमार फरवरी 2020 में वित्त सचिव पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद वे देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने और 2024 का लोकसभा चुनाव कराया था।

30 साल पुराना यमुना जल विवाद खत्म; राजस्थान-हरियाणा में समझौता

Logo Composite 32 1782772483

राजस्थान और हरियाणा के बीच करीब 30 साल से लंबित यमुना जल विवाद सोमवार को खत्म हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों ने यमुना जल परियोजना के निर्माण और क्रियान्वयन के लिए समझौता (एमओयू) पर साइन किए।

समझौते के तहत हरियाणा की पश्चिमी यमुना नहर से भूमिगत पाइपलाइन के जरिए राजस्थान को उसके हिस्से का पानी दिया जाएगा। इससे राजस्थान के सीकर, चूरू और झुंझुनूं तथा हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद जिलों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी।

अमित शाह ने बताया कि जुलाई से अक्टूबर के बीच करीब 580 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी तीन भूमिगत पाइपलाइनों के जरिए राजस्थान भेजा जाएगा।

CBSE 12वीं की री-इवैल्युएशन 99.7% पूरी, बोर्ड बोला- इस बार प्रक्रिया 5 दिन पहले खत्म होगी

Logo Composite 33 1782778675

CBSE ने 12वीं के री-इवैल्युएशन का 99.7% काम पूरा होने का दावा किया है। बोर्ड के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

इस बार अधिक आवेदन आने के बावजूद री-इवैल्युएशन 10 दिन में पूरी हो रही है, जबकि पिछले साल इसमें 15 दिन लगे थे। बोर्ड ने बताया कि सबसे ज्यादा अंक फिजिक्स और इंग्लिश विषय में बढ़े हैं।

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    NEET PG 2026 Examination Replace

    ] नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2026 परीक्षा के लिए कई बड़े सुधारों की घोषणा की है। इसमें परीक्षार्थियों की यात्रा और परीक्षा…

    Parliament March Police Assault Case

    ] Hindi News National Parliament March Police Assault Case | Supreme Courtroom Listening to On SIT Formation नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक तस्वीर 21 जुलाई की है, दावा किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET PG 2026 Examination Replace

    NEET PG 2026 Examination Replace

    Parliament March Police Assault Case

    Parliament March Police Assault Case

    Parliament March Police Assault Case

    Parliament March Police Assault Case

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign
    ×