जनरल द्विवेदी आर्मी चीफ पद से रिटायर:बोले- सेना ने जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं, ऑपरेशन सिंदूर उदाहरण; नए जनरल धीरज सेठ आज पद संभालेंगे


]

Comp 184 1782799540
जनरल उपेंद्र द्विवेदी मंगलवार को आर्मी चीफ के पद से रिटायर हो गए। रिटायरमेंट से पहले उन्होंने नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। द्विवेदी ने कहा- दो सालों में भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर अपनी तैयारी, संतुलन और सतर्कता मजबूत बनाए रखी। ऑपरेशन सिंदूर इसका प्रमुख उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज मैं यह जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ को सौंप रहा हूं। वह एक अनुभवी सैनिक और सक्षम नेता हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारतीय सेना अपनी गौरवशाली परंपराओं को कायम रखते हुए नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। द्विवेदी की जगह जनरल धीरज सेठ लेंगे। वे आज ही कार्यभार संभालेंगे। सेठ भारत के 31वें आर्मी चीफ होंगे। उन्हें भारतीय सेना में लगभग चार दशक का अनुभव है। उन्होंने दिसंबर 1986 सेना ज्वॉइन की थी। जनरल द्विवेदी ने कहा- भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर तैयारी रखी जनरल सेठ उप सेना प्रमुख के पद पर रह चुके सेना बैकग्राउंड वाले परिवार से आते हैं सेठ आर्मी चीफ सेठ सेना के बैकग्राउंड वाले परिवार से आते हैं। उनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण मोहन सेठ भारतीय सेना में एडजुटेंट जनरल के पद से 1997 में रिटायर हुए थे। जनरल कृष्ण मोहन सेठ ने सेना की दो बड़ी और अहम टुकड़ियों XXI स्ट्राइक कोर और III कोर की कमान भी संभाली थी। धीरज सेठ खेलों में भी गहरी रुचि रखते हैं। उन्हें टेनिस और गोल्फ खेलना पसंद है। उनकी पत्नी का नाम कोमल सेठ है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक:5 सेना, 1 एयरफोर्स का जवान, 2 को वीरता सम्मान मिला; वॉर मेमोरियल में नाम दर्ज ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 6 जवान शहीद हुए थे। केंद्र सरकार ने 13 महीनों बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर इनके नाम सार्वजनिक किए। इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के ‘रोल ऑफ ऑनर’ में शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

  • Related Posts

    NEET PG 2026 Examination Replace

    ] नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2026 परीक्षा के लिए कई बड़े सुधारों की घोषणा की है। इसमें परीक्षार्थियों की यात्रा और परीक्षा…

    Parliament March Police Assault Case

    ] Hindi News National Parliament March Police Assault Case | Supreme Courtroom Listening to On SIT Formation नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक तस्वीर 21 जुलाई की है, दावा किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET PG 2026 Examination Replace

    NEET PG 2026 Examination Replace

    Parliament March Police Assault Case

    Parliament March Police Assault Case

    Parliament March Police Assault Case

    Parliament March Police Assault Case

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign
    ×