MP-UP Thunderstorm Rain | Keralam-Karnataka Red Alert; Monsoon Reaches 13 States

]

  • Hindi News
  • National
  • MP UP Thunderstorm Rain | Keralam Karnataka Red Alert; Monsoon Reaches 13 States

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 12 101780907926 1780942884

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंच गया। इसने सोमवार को तेलंगाना में एंट्री ली।

मानसून पश्चिमी तट पर अब मुंबई से 150 किमी दूर है। अगले 48 घंटे में यह मुंबई में दस्तक दे सकता है।

मध्य प्रदेश और उत्तर पदेश सहित कई राज्यों में प्री मानसून बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश के भोपाल में सोमवार को बारिश हुई। यूपी के गोरखपुर और जालौन में भी तेज बारिश हुई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में 60 से 120 kmph की रफ्तार से हवा चली।

इधर, राजस्थान के पश्चिमी जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। सोमवार को श्रीगंगानगर 45.6°C तापमान रहा। फलोदी में 44.8°C, जैसलमेर और बीकानेर में 44-44°C तापमान दर्ज किया गया।

IMD के मुताबिक, मंगलवार को 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। पूरे केरलम और कर्नाटक के 2 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

Whole 1 1780938100

मानसून अपडेट…

  • केरल में इस बार मानसून 3 दिन की देरी से 4 जून को पहुंचा था। इसके बाद सिर्फ 5 दिनों में यह 13 राज्यों तक पहुंच गया है। सोमवार को मानसून ने तेलंगाना में भी एंट्री कर ली। इससे पहले रविवार को मानसून त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड तक पहुंचा था।
  • IMD के मुकाबिक, अगले 2-3 दिनों में यह कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर के बाकी इलाकों में आगे बढ़ सकता है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले कुछ दिनों में मानसून पहुंच सकता है।
  • पश्चिमी तट पर मानसून अब मुंबई से करीब 150 किमी दूर है। अगले 48 घंटे में इसके मुंबई पहुंचने की संभावना है। मुंबई में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 10 जून है। अगले 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

मध्य प्रदेश के भोपाल में सोमवार शाम को आंधी के साथ बारिश हिुई।

मध्य प्रदेश के भोपाल में सोमवार शाम को आंधी के साथ बारिश हिुई।

केरलम के तिरुवनंतपुरम में लोग बारिश से बचने के लिए छाता लेकर बाहर निकले।

केरलम के तिरुवनंतपुरम में लोग बारिश से बचने के लिए छाता लेकर बाहर निकले।

पटना के मोकामा में सोमवार को आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

पटना के मोकामा में सोमवार को आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

हैदराबाद के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई।

हैदराबाद के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

10 जून:

  • बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अनुमान है।
  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश होगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 40-60 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

11 जून:

  • दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 50-70 kmph की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ओले गिर सकते है।
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।
  • केरल, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

दिल्ली में 43.4°C तक पहुंचा पारा, 8 राज्यों में लू का अलर्ट

उत्तर भारत में गर्मी फिर तेज हो गई है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4°C दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 42.2°C रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

IMD ने आज 8 राज्यों में लू का अलर्ट दिया है। अगले 2-3 दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान 44 से 46°C के बीच रह सकता है। हालांकि 11 जून से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश हो सकती है।

8 2026 1780938170
1 1780938182

  • Related Posts

    Election Commission EPIC Card Changes

    ] नई दिल्ली3 घंटे पहलेलेखक: मुकेश कौशिक कॉपी लिंक निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर वोटरों की पहचान करने के अंतिम दौर में पहुंच रहा है। अब बचे हुए 39 करोड़ 73…

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    ] 6 मिनट पहले कॉपी लिंक बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर रेंज में किया गया। इस टेस्ट के लिए यहां 11 गांव खाली कराए गए थे। भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Election Commission EPIC Card Changes

    Election Commission EPIC Card Changes

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together
    ×