Jagman Samra Claims Swati Maliwal Leaked CM Mann Video Politics


]

NRI जगमन समरा और इनसेट में सीएम भगवंत मान और स्वाति मालीवाल।

पंजाब के CM भगवंत मान के विवादित वीडियो मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुई राज्य सभा सदस्य स्वाति मालीवाल की एंट्री हो गई। जगमन समरा ने एक वीडियो जारी करके साफ कर दिया कि यह वीडियो उसने शूट नहीं किया, बल्कि उसे यह वीडियो सांसद स

.

दावा है कि स्वाति मालीवाल ने उसे यह वीडियो 2024 में दिया था। इसके बाद अक्तूबर 2025 में यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड हुआ है। जगमन समरा का दावा है कि जब इन्होंने स्वाति मालीवाल को पीटा था, तब यह वीडियो बाहर आया। अभी स्वाति मालीवाल के थ्रू जो चीजें आई हैं, वो भी बाहर आएंगी।

दो दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि जगमन समरा ने अरविंद केजरीवाल का मास्क भी लिया था। हालांकि सीएम का कहना है कि इस वीडियो में वह नहीं हैं। उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

स्वाति मालीवाल Aap छोड़कर भाजपा जॉइन कर चुकी हैं।- फाइल फोटो

स्वाति मालीवाल AAP छोड़कर भाजपा जॉइन कर चुकी हैं।- फाइल फोटो

केजरीवाल से विवाद के बाद कनाडा पहुंचा वीडियो स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी की सांसद थीं, लेकिन उनका पार्टी नेताओं से गतिरोध होने लगा। उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि अरविंद केजरीवाल के घर में स्वाति मालीवाल के साथ हाथापाई तक हो गई। यह घटना 2024 की है। जगमन समरा का दावा है कि जब इन्होंने स्वाति मालीवाल को पीटा तो उसने इनके बारे में बहुत सी चीजें दी हैं। उनके थ्रू जो चीजें मिली हैं धीरे-धीरे बाहर आएंगी। जिससे साफ है कि जगमन समरा के पास आप नेताओं के खिलाफ अभी और वीडियो या मैटीरियल हो सकता है।

पंजाब की सियासत गरमाई, विरोधियों ने लपका मुद्दा जैसे ही जगमन समरा ने स्वाति मालीवाल का नाम इस हाई-प्रोफाइल वीडियो लीक मामले से जोड़ा, पंजाब की विपक्षी पार्टियों (कांग्रेस और अकाली दल) को सरकार को घेरने का मौका मिल गया। विपक्षी पार्टियों के बड़े नेताओं ने जगमन समरा के इस नए वीडियो को अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया। इससे पहले राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने भी इस विवादित वीडियो को लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई थी।

मालीवाल की तरफ से अभी चुप्पी जगमन समरा के इस दावे के बाद राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन समरा के इस खुलासे के बाद दिल्ली और पंजाब की राजनीति में एक बड़ी ‘सियासी खिचड़ी’ पकने की ओर साफ इशारा मिल रहा है।

सीएम भगवंत मान ने 25 जून को कहा था कि व्यक्ति ने उनका मास्क लगाकर वीडियो बनाया।

सीएम भगवंत मान ने 25 जून को कहा था कि व्यक्ति ने उनका मास्क लगाकर वीडियो बनाया।

AAP और स्वाति मालीवाल का विवाद…

जनवरी 2024 राज्यसभा एंट्री और मतभेदों की शुरुआत: आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल को दिल्ली से राज्यसभा सदस्य (MP) मनोनीत किया। हालांकि, सांसद बनने के कुछ ही समय बाद पार्टी के अंदरूनी फैसलों और कार्यप्रणाली को लेकर उनके नेतृत्व के साथ मतभेद उभरने की खबरें आने लगी थीं।

13 मई 2024 केजरीवाल आवास पर कथित मारपीट: स्वाति मालीवाल ने दावा किया के 13 मई 2024 को केजरीवाल के आवाज पर उनके साथ मारपीट हुई। यह वह घटना थी जिसने स्वाति मालीवाल और आप के रिश्तों को पूरी तरह से खत्म कर दिया। स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर गई थीं। मालीवाल ने आरोप लगाया कि वहां केजरीवाल के निजी सहायक (PA) बिभव कुमार ने उनके साथ बिना किसी उकसावे के बेरहमी से मारपीट की, उन्हें 5-6 थप्पड़ मारे, छाती और पेट पर लातें मारीं। मालीवाल ने उसी समय पुलिस (112 नंबर) को कॉल किया और बाद में दिल्ली पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में बिभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर 18 मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मई- जून 2024 पार्टी का यू-टर्न: घटना के अगले दिन आप सांसद संजय सिंह ने माना कि बिभव कुमार ने बदसलूकी की थी और केजरीवाल इस पर सख्त एक्शन लेंगे। लेकिन दो दिन बाद ही पार्टी ने पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया। आतिशी और अन्य नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्वाति मालीवाल पर ही भाजपा के इशारे पर साजिश रचने और केजरीवाल को फंसाने के आरोप लगा दिए। पार्टी ने मालीवाल से जुड़े कुछ एडिटेड वीडियो भी जारी किए। इस पर स्वाति मालीवाल ने कहा कि जो पार्टी कभी महिलाओं के हक के लिए लड़ती थी, वह आज एक गुंडे (बिभव कुमार) को बचाने के लिए ट्रोल आर्मी का सहारा ले रही है।

अक्टूबर 2025 शीशमहल तैयार करवाने का दावा: अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास विवाद के बाद स्वाति मालीवाल ने पंजाब और चंडीगढ़ के सरकारी खजाने के खर्चों को लेकर केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली का शीशमहल खाली होने के बाद पंजाब के सुपर CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीशमहल तैयार करवा लिया। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में CM कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी अरविंद केजरीवाल को मिल गई।

अप्रैल 2026 आप छोड़ भाजपा में शामिल होना: महीनों तक पार्टी से अलग-थलग रहने और लगातार बयानों के बाद स्वाति मालीवाल ने आखिरकार आप के साथ अपने सारे रिश्ते औपचारिक रूप से तोड़ लिए। 24 अप्रैल 2026 को स्वाति मालीवाल, राघव चड्ढा के नेतृत्व वाले एक धड़े के साथ आम आदमी पार्टी से अलग होकर आधिकारिक रूप से BJP में शामिल हो गईं।

47Deb2Ab 93A8 42E6 9757 C77D4Be0D32D1782485498 1782495122

————-

ये खबर भी पढ़ें…

पंजाब CM ने शराब वाला वायरल VIDEO नकारा. मान बोले- गले पर निशान बनाना भूले

Cm Punjab 1782406844

पंजाब CM भगवंत मान ने गुरुवार को (25 जून) मोहाली में उनसे जुड़े शराब के छींटे वाले वायरल वीडियो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में वह नहीं हैं। उन्होंने कहा- वीडियो में किसी को मेरे चेहरे वाला मास्क पहनाया गया है। मेरे गले पर निशान नहीं हैं। वे भूल गए कि निशान भी बनाना था। (पढ़ें पूरी खबर)

  • Related Posts

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    ] Hindi News National Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi 12 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा के रायगढ़ा में राज्य सरकार…

    दिल्ली में टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं:सीएम रेखा गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों से की अपील, 3,300 से ज्यादा निक्षय मित्र जुड़े

    ] मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित जनप्रतिनिधियों की सेंसेटाइजेशन वर्कशॉप में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और दिल्ली राज्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    दिल्ली में टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं:सीएम रेखा गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों से की अपील, 3,300 से ज्यादा निक्षय मित्र जुड़े

    दिल्ली में टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं:सीएम रेखा गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों से की अपील, 3,300 से ज्यादा निक्षय मित्र जुड़े

    दिल्ली में 4 अगस्त तक 137 साफ हवा वाले दिन:पिछले साल से 7 दिन ज्यादा, AQI 64 के साथ लगातार पांचवें दिन संतोषजनक

    दिल्ली में 4 अगस्त तक 137 साफ हवा वाले दिन:पिछले साल से 7 दिन ज्यादा, AQI 64 के साथ लगातार पांचवें दिन संतोषजनक

    पंजाब सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल:कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा

    पंजाब सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल:कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा

    सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर एमसीडी का अभियान तेज:एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान की शुरूआत

    सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर एमसीडी का अभियान तेज:एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान की शुरूआत

    पीएम आवास से पहले पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को रोका:ई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ धरने पर बैठे

    पीएम आवास से पहले पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को रोका:ई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ धरने पर बैठे
    ×