दिल्ली में 4 अगस्त तक 137 साफ हवा वाले दिन:पिछले साल से 7 दिन ज्यादा, AQI 64 के साथ लगातार पांचवें दिन संतोषजनक

]

Whatsapp Image 2026 08 04 At 80247 Pm 1785861261
दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। राजधानी में 4 अगस्त 2026 तक 137 साफ हवा वाले दिन दर्ज किए गए हैं। यह संख्या पिछले साल की समान अवधि के 130 दिनों से सात अधिक है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे वायु प्रदूषण के खिलाफ सरकार के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मंगलवार को दिल्ली का AQI 64 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है। राजधानी में लगातार पांचवें दिन AQI इसी श्रेणी में बना हुआ है। प्रदूषण हॉटस्पॉट माने जाने वाले विवेक विहार में AQI 43 रहा, जो ‘अच्छी’ श्रेणी में आता है।
2016 में पूरे साल 110 साफ हवा वाले दिन
सरकार के अनुसार, 2016 में पूरे वर्ष दिल्ली में केवल 110 साफ हवा वाले दिन दर्ज किए गए थे। ऐसे में 2026 में अगस्त की शुरुआत तक 137 दिन का आंकड़ा वायु गुणवत्ता में सुधार को दर्शाता है।
पर्यावरण मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटे में करीब 2,243 मीट्रिक टन निर्माण एवं विध्वंस कचरे का वैज्ञानिक तरीके से संग्रह और निस्तारण किया गया। वाहन प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर 11,797 चालान किए गए। वहीं भलस्वा, गाजीपुर और ओखला लैंडफिल साइट पर बायोमाइनिंग के जरिए करीब 12,277 मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का प्रसंस्करण किया गया।
2,502 किमी सड़कों की सफाई
धूल प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 81 मैकेनिकल रोड स्वीपर्स ने करीब 2,502 किलोमीटर सड़कों की सफाई की। इस दौरान 169 मीट्रिक टन सड़क की धूल एकत्र कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित की गई। सिरसा ने कहा कि सरकार कड़े प्रवर्तन, धूल नियंत्रण, लिगेसी वेस्ट की बायोमाइनिंग, प्रदूषण हॉटस्पॉट की निगरानी और विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से दिल्ली की हवा को और बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।

  • Related Posts

    दिल्ली में टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं:सीएम रेखा गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों से की अपील, 3,300 से ज्यादा निक्षय मित्र जुड़े

    ] मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित जनप्रतिनिधियों की सेंसेटाइजेशन वर्कशॉप में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और दिल्ली राज्य…

    पंजाब सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल:कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा

    ] पंजाब पहले से ही देश में सबसे अधिक सरकारी वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल है और कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी अधिक वेतनमान प्रदान कर रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं:सीएम रेखा गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों से की अपील, 3,300 से ज्यादा निक्षय मित्र जुड़े

    दिल्ली में टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं:सीएम रेखा गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों से की अपील, 3,300 से ज्यादा निक्षय मित्र जुड़े

    दिल्ली में 4 अगस्त तक 137 साफ हवा वाले दिन:पिछले साल से 7 दिन ज्यादा, AQI 64 के साथ लगातार पांचवें दिन संतोषजनक

    दिल्ली में 4 अगस्त तक 137 साफ हवा वाले दिन:पिछले साल से 7 दिन ज्यादा, AQI 64 के साथ लगातार पांचवें दिन संतोषजनक

    पंजाब सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल:कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा

    पंजाब सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल:कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा

    सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर एमसीडी का अभियान तेज:एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान की शुरूआत

    सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर एमसीडी का अभियान तेज:एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान की शुरूआत

    पीएम आवास से पहले पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को रोका:ई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ धरने पर बैठे

    पीएम आवास से पहले पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को रोका:ई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ धरने पर बैठे

    7 साल में 274 भगोड़ों को भारत लाया गया:₹17,874 करोड़ की संपत्ति भी अटैच; सरकार बोली- 36 देशों से प्रत्यर्पण

    7 साल में 274 भगोड़ों को भारत लाया गया:₹17,874 करोड़ की संपत्ति भी अटैच; सरकार बोली- 36 देशों से प्रत्यर्पण
    ×