IIT दिल्ली में खुलीं स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और बायो-इनोवेशन लैब्स:रिसर्च-स्टार्टअप्स और MSME को मिलेगा बड़ा प्लेटफॉर्म; डायग्नोस्टिक्स-एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मिलेगी रफ्तार

]

Whatsapp Image 2026 06 22 At 45011 Pm 1782127630
आईआईटी दिल्ली में खुलीं स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और बायो-इनोवेशन लैब्स, रिसर्च, स्टार्टअप्स, एमएसएमई को मिलेगा बड़ा प्लेटफॉर्म
-तैयार हुईं हाईटेक सुविधाएं, हेल्थकेयर, जीनोमिक्स, डायग्नोस्टिक्स और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नवाचार को मिलेगी नई रफ्तार

देश में उन्नत विनिर्माण और बायोटेक्नोलॉजी आधारित अनुसंधान को नई दिशा देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान ने आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से अपग्रेडेड फाउंडेशन फॉर स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग (एफएसएम) लैब और उन्नत बायो-इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया। इन दोनों सुविधाओं का उद्देश्य छात्रों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स, नवाचारकर्ताओं और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को आधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराना है। ताकि वे अपने विचारों को प्रयोगशाला से बाजार तक पहुंचा सकें। उद्घाटन समारोह में आईआईटी दिल्ली, आईसीआईसीआई बैंक और आईसीआईसीआई फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नई सुविधाओं में रिसर्च, प्रोटोटाइपिंग, टेस्टिंग, वैलिडेशन और स्किल डेवलपमेंट के लिए अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। संस्थान का मानना है कि इन संसाधनों के माध्यम से हेल्थकेयर, डायग्नोस्टिक्स, प्रिसिजन मेडिसिन, जीनोमिक्स और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में नई तकनीकों के विकास को गति मिलेगी और उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप समाधान विकसित किए जा सकेंगे। एफएसएम लैब, वैज्ञानिक खोजों को व्यावसायिक उत्पादों में बदलेगी बायो-इनोवेशन सुविधा आईआईटी दिल्ली की इंडस्ट्री 4.0 परिकल्पना के तहत विकसित एफएसएम लैब आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम, ऑटोमेशन तकनीक और रैपिड प्रोटोटाइपिंग सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां स्टार्टअप्स और एमएसएमई अपने उत्पादों को डिजाइन, विकसित, परीक्षण और परिष्कृत कर तेजी से बाजार में उतार सकेंगे। साथ ही उद्योग की मांग के अनुरूप स्किलिंग और सर्टिफिकेशन कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे, जिससे रोजगार योग्य मानव संसाधन तैयार होंगे। वहीं, बायो-नेस्ट इन्क्यूबेटर के अंतर्गत विकसित उन्नत बायो-इनोवेशन लैब स्वास्थ्य, मेडिकल टेक्नोलॉजी, जीनोमिक्स और डायग्नोस्टिक्स के क्षेत्र में कार्यरत शोधकर्ताओं और उद्यमियों को वैज्ञानिक खोजों को व्यवहारिक समाधान में बदलने का अवसर देगी। यहां मॉलिक्यूलर कैरेक्टराइजेशन, प्रोसेस ऑप्टिमाइजेशन, प्रोडक्ट वैलिडेशन और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विकास, उद्योग अकादमिक सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण उपलब्धि आईआईटी दिल्ली के डीन (कॉरपोरेट रिलेशंस) प्रो जयंत जैन ने कहा, ये सुविधाएं नवाचार आधारित विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। इससे स्टार्टअप्स, छात्रों और एमएसएमई को विश्वस्तरीय संसाधन उपलब्ध होंगे, जो नए विचारों को प्रभावी समाधानों में बदलने में मदद करेंगे। एफएसएम के निदेशक एवं एसोसिएट डीन (आरएंडडी) प्रो सुनील झा ने कहा, यह लैब उन्नत विनिर्माण तकनीकों को उद्योगों तक पहुंचाने का सशक्त मंच बनेगी। इससे नवाचार की गति बढ़ेगी, उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर होगी और भारतीय उद्योगों की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मजबूत होगी।

  • Related Posts

    लोकसभा में जन्म-मृत्यु, जजों से जुड़े बिल पर चर्चा आज:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

    ] संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन है। आज लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़े संशोधन…

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    ] जुलाई का महीना खत्म होते-होते देशभर में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा में जन्म-मृत्यु, जजों से जुड़े बिल पर चर्चा आज:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

    लोकसभा में जन्म-मृत्यु, जजों से जुड़े बिल पर चर्चा आज:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग
    ×