GST अफसरों को मिलेगी डिजिटल टूल्स की मिलेगी ट्रेनिंग:दिल्ली सरकार ने शुरू किया कार्यक्रम, आईटीसी, रिफंड, ऑडिट और प्रवर्तन की बारीकियां सीखेंगे

]

Whatsapp Image 2026 06 16 At 34846 Pm 1781605298
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार कर (टैक्स) प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में ट्रेड एंड टैक्स विभाग के माध्यम से जीएसटी प्रशासन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दो सप्ताह का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि आधुनिक कर प्रशासन केवल राजस्व संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक, कानून, जांच, विश्लेषण और जनसेवा का समन्वित तंत्र बन चुका है। ऐसे में अधिकारियों का नियमित क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री के अनुसार, राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी (एनएसीआईएन) के सहयोग से आयोजित यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 26 जून तक चलेगा। प्रतिदिन तीन सत्रों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों के ज्ञान, कौशल और व्यावसायिक दक्षता को मजबूत करना है। जीएसटी नेटवर्क पर होगा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जीएसटी नेटवर्क पर रिटर्न फाइलिंग, पंजीकरण, संशोधन, निरस्तीकरण, पुनर्बहाली, बैक ऑफिस संचालन, हेल्पडेस्क और शिकायत निवारण तंत्र का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही जांच, पूछताछ, बयान दर्ज करने, तलाशी, जब्ती, गिरफ्तारी और डिजिटल जांच उपकरणों के उपयोग की भी जानकारी दी जाएगी। अनुशासनहीनता पर हो सकती है प्रशासनिक कार्रवाई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थिति अनिवार्य होगी। बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने, देर से पहुंचने, बीच में सत्र छोड़ने या निर्देशों का पालन नहीं करने पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिल्ली के जीएसटी प्रशासन को अधिक दक्ष, तकनीक-सक्षम और परिणामोन्मुख बनाएगा।

  • Related Posts

    नीट परीक्षा में अभिभावकों को मिलेगी गर्मी से राहत:97 केंद्रों के बाहर बनेंगे कूलिंग जोन, पेयजल से प्राथमिक चिकित्सा तक होगी व्यवस्था

    ] नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 21 जून को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी और लू से अभ्यर्थियों के अभिभावकों को राहत…

    भास्कर अपडेट्स:बागी TMC विधायक ऋतब्रत नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे, कलकत्ता हाईकोर्ट का विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

    ] पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) को लेकर जारी विवाद में कलकत्ता हाईकोर्ट ने फिलहाल दखल देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष के उस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नीट परीक्षा में अभिभावकों को मिलेगी गर्मी से राहत:97 केंद्रों के बाहर बनेंगे कूलिंग जोन, पेयजल से प्राथमिक चिकित्सा तक होगी व्यवस्था

    नीट परीक्षा में अभिभावकों को मिलेगी गर्मी से राहत:97 केंद्रों के बाहर बनेंगे कूलिंग जोन, पेयजल से प्राथमिक चिकित्सा तक होगी व्यवस्था

    भास्कर अपडेट्स:बागी TMC विधायक ऋतब्रत नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे, कलकत्ता हाईकोर्ट का विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

    भास्कर अपडेट्स:बागी TMC विधायक ऋतब्रत नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे, कलकत्ता हाईकोर्ट का विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

    Delhi BJP Harsh Malhotra जनसंपर्क

    Delhi BJP Harsh Malhotra जनसंपर्क

    G7 Summit: Trumps Pledge | US Stands With India Against Attack; PM Modi In France For Vivatech

    G7 Summit: Trumps Pledge | US Stands With India Against Attack; PM Modi In France For Vivatech

    मानसून 8 जून से अटका:लगातार तीसरे साल जून में मानसून का लंबा ब्रेक, 17 जून तक देश में 46.2mm बारिश

    ×