DU ने रोका शरणार्थी स्टूडेंट का एडमिशन:हाईकोर्ट ने कहा- जो देश छोड़ भागा, वो पासपोर्ट कहां से लाएगा

]

70Fd09Dc 7E96 47Ed B025 0810204F24E2 1783689082
दिल्ली हाईकोर्ट ने म्यांमार के एक शरणार्थी छात्र को पासपोर्ट न होने के कारण दाखिला न देने पर दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की कड़ी खिंचाई की है। जस्टिस जसमीत सिंह की बेंच ने डीयू की एडमिशन पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए कहा, “कोई शरणार्थी पासपोर्ट कहां से लाएगा?” कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। यह याचिका म्यांमार के शरणार्थी छात्र हेनरी ह्ट्टू आंग ली ने दायर की है, जिसे संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचआरसी) की ओर से आधिकारिक तौर पर शरणार्थी के रूप में मान्यता मिल चुकी है। सताए लोगों से पासपोर्ट मांगना भेदभावपूर्ण सुनवाई के दौरान हेनरी के वकील अशोक अग्रवाल ने दलील दी कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की विदेशी छात्रों को दाखिला देने की नीति भेदभावपूर्ण है, क्योंकि इसमें शरणार्थियों को विदेशी छात्रों के रूप में अलग से राहत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि जो शरणार्थी अपने देश में प्रताड़ना और जान के खतरे के बाद भागकर आए हैं, उन्हें वहां की सरकार से पासपोर्ट मिलना मुमकिन नहीं है। याचिका में मांग की गई है कि डीयू विदेशी छात्र श्रेणी में शरणार्थियों से पासपोर्ट मांगने की शर्त को हटाए या याचिकाकर्ता को इससे छूट दे। केस बैकग्राउंड: भारत में ही की स्कूल की पढ़ाई हिंसा के कारण भारत आया परिवार: याचिका के मुताबिक, हेनरी और उसका परिवार म्यांमार में राजनीतिक उथल-पुथल, हिंसा और उत्पीड़न के कारण भारत भाग आया था। वे यहां UNHCR की सुरक्षा में रह रहे हैं। यूएनएचआरसी कार्ड को मानने से डीयू का इनकार: हेनरी ने अपनी स्कूली शिक्षा भारत में ही पूरी की है। उसने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विदेशी छात्र कोटे के तहत डीयू में आवेदन किया था। हालांकि, डीयू ने पासपोर्ट न होने के कारण उसके आवेदन को अधूरा घोषित कर दिया। हेनरी ने आग्रह किया था कि उसके UNHCR शरणार्थी दस्तावेज को ही पासपोर्ट के रूप में स्वीकार किया जाए, लेकिन डीयू से राहत न मिलने पर उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

  • Related Posts

    विद्या वाहिनी योजना में 3 हजार छात्राओं को मिलीं साइकिलें:दिल्ली सरकार की पहल, 1लाख 40 हजार लड़कियों को मिलेगा लाभ

    ] राजधानी दिल्ली में छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और स्कूल तक उनकी पहुँच को आसान बनाने के उद्देश्य से ‘विद्या वाहिनी योजना’ का शुभारंभ किया गया है। योजना…

    Delhi Police Households Press Convention

    ] Hindi News National Delhi Police Households Press Convention | Jantar Mantar Parliament Protest नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के परिजन ने शुक्रवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विद्या वाहिनी योजना में 3 हजार छात्राओं को मिलीं साइकिलें:दिल्ली सरकार की पहल, 1लाख 40 हजार लड़कियों को मिलेगा लाभ

    विद्या वाहिनी योजना में 3 हजार छात्राओं को मिलीं साइकिलें:दिल्ली सरकार की पहल, 1लाख 40 हजार लड़कियों को मिलेगा लाभ

    Delhi Police Households Press Convention

    Delhi Police Households Press Convention

    लोकसभा में जन्म-मृत्यु, जजों से जुड़े बिल पर चर्चा आज:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

    लोकसभा में जन्म-मृत्यु, जजों से जुड़े बिल पर चर्चा आज:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस
    ×