Delhi Police Households Press Convention

]

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Police Households Press Convention | Jantar Mantar Parliament Protest

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Gifs 35 1 1785475307761

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के परिजन ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और 20 जुलाई को संसद मार्च में हुई हिंसा पर अपना पक्ष रखा।

पुलिस जवान की बेटी गुंजन ने कहा, ‘मेरे पिता फ्रंटलाइन में थे। जब वो घर आते थे, तो कहते थे कि ये अब स्टूडेंट प्रोटेस्ट नहीं रहा, इसमें गलत लोग जुड़ गए हैं। 20 जुलाई को मेरे पिता के साथी उन्हें रात 10 बजे घर लेकर आए।’

‘उनके सिर पर 5 टांके थे। यूनिफार्म खून से लाल थी। सोशल मीडिया में मेरे ही पिता को क्रिमिनल बता रहे थे। जिन्होंने मेरे पिता के साथ ये किया वो पुलिसवालों को क्रिमिनल साबित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जा रहे थे। इसके बाद हम भी सुप्रीम कोर्ट गए। हमने बात रखी।’

20 जुलाई को संसद मार्च में छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया।

20 जुलाई को संसद मार्च में छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया।

वहीं दिल्ली में पुलिस में ASI की पत्नी सीमा ने बताया, ‘मैंने 20 जुलाई शाम 7 बजे पति को कॉल किया, तो वो हॉस्पिटल में थे। इलाज करा रहे थे। भीड़ में शरारती तत्व एक्टिव हो गए थे। उन्होंने पत्थर और हथियारों से पुलिस के जवानों को घायल कर दिया था। फिर उनका फोन बंद हो गया।’

‘मुझे डर लग रहा था। 11 बजे वो घर आए, उन्होंने बताया कि संसद की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई थी, उसे तोड़ा और पुलिस फोर्स पर हमला किया। ड्यूटी के दौरान मिला हेलमेट पूरी तरह टूट गया था। इससे मेरी रूह कांप गई थी।’

‘मैं संसद में बैठे प्रतिनिधियों से अपील करना चाहती हूं कि जो हमारे पुलिसकर्मी और परिवार हैं, उसके अधिकारों और हमलों के बारे में संसद में सवाल किए जाएं। 20 तारीख के बाद ये ही नेरेटिव चलाया जा रहा है कि छात्रों को पुलिस ने पीटा, लेकिन प्रोटेस्ट का दूसरा हिस्सा कुछ ओर ही है।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान 148 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इनमें कई को गंभीर चोटें आई थीं।

खबर को अपडेट किया जा रहा है।

  • Related Posts

    लोकसभा में जन्म-मृत्यु, जजों से जुड़े बिल पर चर्चा आज:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

    ] संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन है। आज लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़े संशोधन…

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    ] जुलाई का महीना खत्म होते-होते देशभर में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Police Households Press Convention

    Delhi Police Households Press Convention

    लोकसभा में जन्म-मृत्यु, जजों से जुड़े बिल पर चर्चा आज:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

    लोकसभा में जन्म-मृत्यु, जजों से जुड़े बिल पर चर्चा आज:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस
    ×