Delhi Little one Rape-Homicide Accused Shot Throughout Escape Try

]

नई दिल्ली20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एकाउंटर के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। - Dainik Bhaskar

एकाउंटर के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी।

दिल्ली में 11 साल की बच्ची से रेप और उसकी हत्या का आरोपी मंगलवार रात पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया।

पुलिस का दावा है कि उसे क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने भागने की कोशिश की। रोकने के लिए उसे पैर में गोली मार दी गई। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

पीड़ित बच्ची गुब्बारा बेचती थी। सोमवार सुबह फुटपाथ पर सो रही थी। आरोप है कि टैक्सी ड्राइवर बबलू ने उसे अगवा किया। उसका रेप किया और हत्या कर लाश महरौली के जंगल में फेंक दी।

सोमवार सुबह करीब 6 बजे परिवार ने PCR कॉल के जरिए महरौली थाने में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर की मदद से चार घंटे में ही बबलू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

एनकाउंटर की 3 तस्वीरें…

पुलिस टीम घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट करने पहुंची थी। उसका दावा है कि आरोपी ने यहीं से भागने की कोशिश की।

पुलिस टीम घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट करने पहुंची थी। उसका दावा है कि आरोपी ने यहीं से भागने की कोशिश की।

आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद पुलिसकर्मी उसे कंधे पर उठाकर अस्पताल लाए।

आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद पुलिसकर्मी उसे कंधे पर उठाकर अस्पताल लाए।

अस्पताल में आरोपी दर्द से कराहता रहा।

अस्पताल में आरोपी दर्द से कराहता रहा।

नींद में बच्ची को उठाया, जंगल में ले गया

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सड़क से गुजरते समय उसने सीडीआर चौक के पास फुटपाथ पर बच्ची को सोते हुए देखा था। उसने नींद में ही बच्ची को उठाया और कार की पिछली सीट पर लिटाकर महरौली के जंगलों में ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार फुटपाथ पर ही सोता था। बच्ची गुब्बारे बेचती थी, जबकि माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परिवार में चार बच्चे हैं, जिसमें ये 11 साल की बच्ची भी शामिल थी।

7 1782239090
इसी कैब से बच्ची को किडनैप कर जंगल में ले गया था आरोपी।

इसी कैब से बच्ची को किडनैप कर जंगल में ले गया था आरोपी।

पीड़ित परिवार और आरोपी बिहार के रहने वाले

महरौली पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। परिवार पहले किराए पर रहता था। गरीबी के चलते किराया नहीं दे पाए तो घर खाली करना पड़ा। इसके बाद परिवार फुटपाथ पर ही रहने लगा था।

वहीं, एप बेस्ड कैब चलाने वाला आरोपी ड्राइवर भी बिहार का ही रहने वाला है। उसके ऊपर पहले से भी मारपीट और नशे में टैक्सी चलाने के कुछ केस दर्ज हैं।

——————————

ये खबर भी पढ़ें…

फगवाड़ा में ग्रंथी के बेटे ने 4 साल की बच्ची का रेप किया, गुरुद्वारे में माथा टेकने जाती थी बच्ची

19 1782202582

कपूरथला के फगवाड़ा में 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया। आरोप है कि ग्रंथी का बेटा उसे बहला-फुसला कर आपने साथ कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया गया। मासूम ने घर लौटकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा

    ] सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के आरोप में 22 साल जेल में रहे ओडिशा के अर्जुन जानी नाम के शख्स को बरी कर दिया। मंगलवार को जारी फैसले में कोर्ट…

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    ] Hindi News National Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi 34 मिनट पहले कॉपी लिंक नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा

    हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    उड़ीसा में आदिवासियों से जमीन छीनने का भाजपा पर आरोप:पुलिस बल से 12 गांवों की 950 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रही सरकार- संजय सिंह

    उड़ीसा में आदिवासियों से जमीन छीनने का भाजपा पर आरोप:पुलिस बल से 12 गांवों की 950 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रही सरकार- संजय सिंह

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition
    ×