वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए एमसीडी की अनोखी पहल:स्कूली बच्चे करेंगे पीएम संग्रहालय का भ्रमण; लोकतंत्र की मिलेगी जानकारी

]

D061189A F747 427B 9Acc Cf652B74Ad6F 1781875386
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपने प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षणिक पहल की शुरुआत की है। महापौर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को प्लेनेटेरियम और प्रधानमंत्री संग्रहालय भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकालकर अनुभव आधारित शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे विज्ञान, तकनीक और देश के इतिहास को करीब से समझ सकें। कार्यक्रम के तहत निगम विद्यालयों के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, ग्रह-नक्षत्रों की गतिविधियों और भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों से परिचित कराया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री संग्रहालय के माध्यम से उन्हें देश के लोकतांत्रिक विकास और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समझने का अवसर मिलेगा। 200 विद्यार्थियों को भ्रमण कराया शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि पहले चरण में 200 विद्यार्थियों को भ्रमण कराया गया है, जबकि अगले दिन भी 200 बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम विद्यालयों में पढ़ने वाले कई बच्चों के लिए यह पहला अवसर है, जब वे आधुनिक वैज्ञानिक प्रस्तुतियों और देश के लोकतांत्रिक इतिहास को इतने करीब से देख पा रहे हैं। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी वर्मा ने कहा कि यह पहल केवल एक शैक्षणिक भ्रमण नहीं, बल्कि सीखने और प्रेरणा प्राप्त करने का माध्यम है। इससे विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और देश के इतिहास तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी समझ भी मजबूत होगी।

  • Related Posts

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    ] Hindi News National Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide | Jharkhand Lightning Deaths कोलकाता/शिमला/मुंबई2 घंटे पहले कॉपी लिंक मानसून पिछले 11 दिनों से तेलंगाना में अटका हुआ है।…

    NEET परीक्षा से पहले केजरीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया:संदेश देते हुए बोले- शांत दिमाग से पेपर दो; आप अच्छे डॉक्टर बनोगे

    ] मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET) के आयोजन से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    NEET परीक्षा से पहले केजरीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया:संदेश देते हुए बोले- शांत दिमाग से पेपर दो; आप अच्छे डॉक्टर बनोगे

    NEET परीक्षा से पहले केजरीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया:संदेश देते हुए बोले- शांत दिमाग से पेपर दो; आप अच्छे डॉक्टर बनोगे

    PM Narendra Modi Incentive DBT Transfer Update; PM-VBRY Yojana

    PM Narendra Modi Incentive DBT Transfer Update; PM-VBRY Yojana

    दिल्ली के जनकल्याण शिविरों में पहुंचे 15,186 लोग:त्रिलोकपुरी केंद्र पर सबसे ज्यादा भीड़, 42 केंद्रों पर राशन कार्ड की शिकायत कराई दर्ज

    दिल्ली के जनकल्याण शिविरों में पहुंचे 15,186 लोग:त्रिलोकपुरी केंद्र पर सबसे ज्यादा भीड़, 42 केंद्रों पर राशन कार्ड की शिकायत कराई दर्ज

    वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए एमसीडी की अनोखी पहल:स्कूली बच्चे करेंगे पीएम संग्रहालय का भ्रमण; लोकतंत्र की मिलेगी जानकारी

    वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए एमसीडी की अनोखी पहल:स्कूली बच्चे करेंगे पीएम संग्रहालय का भ्रमण; लोकतंत्र की मिलेगी जानकारी

    डेंगू-मलेरिया के खिलाफ एमसीडी की बड़ी मुहिम:100 ऑटो रिक्शा और 450 कर्मी सड़कों पर उतरे, 250 वार्डों में पहुंचेगा जागरूकता अभियान

    डेंगू-मलेरिया के खिलाफ एमसीडी की बड़ी मुहिम:100 ऑटो रिक्शा और 450 कर्मी सड़कों पर उतरे, 250 वार्डों में पहुंचेगा जागरूकता अभियान
    ×