CJP Founder Abhijit Deepak Threatens Nationwide Protest Over Education Minister Resignation


]

  • Hindi News
  • National
  • CJP Founder Abhijit Deepak Threatens Nationwide Protest Over Education Minister Resignation

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
अभिजीत ने रविवार रात X पर अपना एक वीडियो मैसेज जारी किया। - Dainik Bhaskar

अभिजीत ने रविवार रात X पर अपना एक वीडियो मैसेज जारी किया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने रविवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा- अगर 13 जून तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो मैं खुद अलग-अलग राज्यों और शहरों में प्रदर्शन के लिए जाऊंगा।

उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर के छात्र फिर से दिल्ली जाएंगे और शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे। CJP ने 6 जून को जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया था और परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी।

अभिजीत 6 जून को प्रदर्शन के लिए अमेरिका से भारत आए हैं। वे रविवार सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर पहुंचे। उन्होंने शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा- पिछले 10-12 साल में देश की राजनीति हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर केंद्रित रही है। इससे रोजगार नहीं मिलेगा।

घर पहुंचने पर अभिजीत के पेरेंट्स ने उन्हें माला पहनाई और आरती उतारी।

घर पहुंचने पर अभिजीत के पेरेंट्स ने उन्हें माला पहनाई और आरती उतारी।

24 घंटे में 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़े

कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ गई है। प्रदर्शन से पहले उनके फॉलोअर्स की संख्या 2.21 करोड़ थी। 7 जून को दोपहर 3 बजे तक यह संख्या बढ़कर 2.27 करोड़ हो गई। X पर उनके 2.70 लाख फॉलोअर्स हैं।

अभिजीत के सामने 3 बड़ी चुनौतियां

  • फॉलोअर्स को वोटर्स में बदलना: सोशल मीडिया पर समर्थन की तुलना में जंतर-मंतर की कम भीड़ ने साबित किया कि पार्टी को जमीनीस्तर पर ब्लॉक और जिला कमेटियां बनानी होंगी। पार्टी के पास पॉलिटिक्स का अनुभव नहीं है। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की ताकत तो है, लेकिन सवाल है कि अगर वे चुनाव में उतरते हैं तो क्या इसे वोट बैंक में बदल पाएंगे।
  • अन्ना आंदोलन जैसा मददगार कैडर नहीं: 2011 के अन्ना आंदोलन की कामयाबी के पीछे अलग-अलग संगठनों का समर्थन था। कॉकरोच जनता पार्टी के पास कैडर नहीं है। उसका पूरा आधार क्लिक एक्टिविज्म पर टिका है। इंस्टाग्राम पर 2.2 करोड़ फॉलोअर्स होना डिजिटल उपलब्धि तो है, लेकिन इस वर्चुअल कैडर के पास न लीडर हैं और न ही बूथ मैनेजमेंट की कोई समझ।
  • सिंगल पॉइंट एजेंडा नहीं: कामयाब राजनीतिक या सामाजिक आंदोलन की पहली शर्त सिंगल पॉइंट एजेंडा है। अन्ना आंदोलन का एक साफ मकसद था- लोकपाल बिल। इससे लोग जुड़ गए। कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में आए लोगों में कोई मणिपुर की बात कर रहा था, कोई टैक्स और पानी के संकट की, तो कोई करप्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर की। पार्टी को स्पष्ट राष्ट्रीय नीति और एजेंडा सामने रखना होगा।

कॉकरोच जनता पार्टी पर भास्कर के 2 कार्टून…

Whatsapp Image 2026 06 06 At 45610 Pm 1780815043
6Bhopal City Pg 4 09Dfd2B80 778F 443B A005 64F1B83 1780815043

CJI सूर्यकांत का बयान बना CJP के बनने की वजह

CJP का जन्म चीफ जस्टिस सूर्यकांत के युवाओं पर दिए एक बयान के बाद हुआ। दरअसल CJI सूर्यकांत ने 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा था। उन्होंने कहा- कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं।

CJI और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने एक वकील की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने सीनियर एडवोकेट का दर्जा पाने मांग की थी। बेंच ने वकील को फटकार लगाते हुए कहा- समाज में पहले से ही पैरासाइट (परजीवी) हैं, जो सिस्टम पर हमला करते हैं।

इसके बाद 16 मई को अमेरिका से अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की। एक्स-इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के लिए 22 मई को वेबसाइट पर ऑनलाइन पिटीशन लगाई। इस पिटीशन में 8 लाख से ज्यादा लोगों ने साइन किया था।

1 1 1780831250

——————————

ये खबर भी पढ़ें…

जंतर-मंतर पर ‘मैं भी अन्ना’ की जगह ‘मैं हूं कॉकरोच’: 5 घंटे का प्रोटेस्ट, उम्मीद से कम भीड़; कॉकरोच जनता पार्टी को क्या मिला

Gr07062026Cjp Cover11780752801 1780815655

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। 2011 इसी जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट अन्ना हजारे ने आमरण अनशन से करप्शन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था।

तब नारे लगे थे- मैं भी अन्ना। इस बार आंदोलन का मकसद एजुकेशन सिस्टम में बदलाव है। नारा है- मैं हूं कॉकरोच। पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। जंतर-मंतर पर उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं आई, लेकिन पहली बार पार्टी जमीन पर दिखाई दी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    Election Commission EPIC Card Changes

    ] नई दिल्ली3 घंटे पहलेलेखक: मुकेश कौशिक कॉपी लिंक निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर वोटरों की पहचान करने के अंतिम दौर में पहुंच रहा है। अब बचे हुए 39 करोड़ 73…

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    ] 6 मिनट पहले कॉपी लिंक बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर रेंज में किया गया। इस टेस्ट के लिए यहां 11 गांव खाली कराए गए थे। भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Election Commission EPIC Card Changes

    Election Commission EPIC Card Changes

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together
    ×