]
- Hindi News
- National
- Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 7 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi
5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

डाबर इंडिया ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें ‘100% शुद्ध’ और ‘100% प्राकृतिक’ जैसे दावे करने वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाई गई है। कंपनी ने इस आदेश को लेकर कोर्ट से राहत की मांग की है।
आज की बाकी बड़ी खबरें…
सरकार ने सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का समय घटाया, 2 घंटे में हटाना होगा

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब संवेदनशील मामलों में ऑनलाइन कंटेंट को हटाने के लिए समय सीमा को 24 घंटे से घटाकर 2 घंटे कर दिया गया है। गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई है।
सरकार ने यह कदम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रही आपत्तिजनक और संवेदनशील सामग्री पर लगाम लगाने के लिए उठाया है, ताकि गलत सूचना, हिंसा भड़काने वाली सामग्री और अन्य गंभीर मामलों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
अब तक सोशल मीडिया कंपनियों को किसी भी संवेदनशील कंटेंट को हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया जाता था। सरकार के नए निर्देश के बाद अब कंपनियों को इस अवधि के भीतर ही कार्रवाई पूरी करनी होगी।
सियालदह स्टेशन पर लगेगा भारत-पाक बंटवारे के पीड़ितों का दर्द दिखाने वाला मेमोरियल

फाइल फोटो।
केंद्र सरकार ने कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन परिसर में बंटवारे के पीड़ितों की याद में एक मेमोरियल स्टेच्यू लगाने की योजना बनाई है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार शाम 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल की राजधानी के स्टेशन परिसर में मूर्ति के लिए जगह आवंटित की है।





