Delhi Protest Replace | Govt Assertion on CJP FIRs & Motion Towards Criminals


]

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Protest Replace | Govt Assertion On CJP FIRs & Motion Towards Criminals

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
कॉकरोच जनता पार्टी ने पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर 36 दिन प्रदर्शन किया था। इस दौरान कई बार पुलिस से झड़प हुई। - Dainik Bhaskar

कॉकरोच जनता पार्टी ने पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर 36 दिन प्रदर्शन किया था। इस दौरान कई बार पुलिस से झड़प हुई।

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। पुलिस ने एक बयान में कहा है कि 29 जुलाई की शाम 6 बजे तक NEET (UG) परीक्षा में अनियमितताओं से जुड़े प्रदर्शन को लेकर 13 FIR दर्ज की गई थीं।

सरकार के आदेश के अनुसार, जिन लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है, उन्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। हालांकि, सरकार ने कहा कि जिन लोगों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

सरकार ने यह भी कहा कि इस मामले को अब बंद माना जाएगा और भविष्य में इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई नई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

अबतक 4 राज्यों ने केस वापस लिए

अबतक 4 राज्य सरकारें NEET-UG 2026 पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले और FIR वापस लेने की घोषणा कर चुकी हैं। इनमें असम, बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस का दावा- प्रदर्शनकारियों में रेपिस्ट-डकैत भी शामिल थे

Comp 17 A 1784897442 1785170915339

दिल्ली पुलिस फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FCR) के जरिए जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करने वालों की पहचान की।

दिल्ली पुलिस की जांच में दावा किया गया है कि जांच में 2,873 लोगों का वैरिफिकेशन हुआ। इनमें से 989 पर हत्या, डकैती, लूट, रेप से जुड़े मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक जांच में 101 लोग हत्या, 62 हत्या के प्रयास, 284 लूट-डकैती, 229 आर्म्स एक्ट, 135 स्नैचिंग, 19 अपहरण और 67 NDPS एक्ट से जुड़े मामलों में आरोपी पाए गए।

इसके अलावा 61 लोगों के खिलाफ रेप, 25 के खिलाफ महिलाओं से छेड़छाड़ और 6 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामले दर्ज पाए गए।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह हालात पर कड़ी नजर रख रही है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।


  • Related Posts

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    ] दिल्ली सरकार राजधानी में भूमि और संपत्ति प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और विवाद मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार जल्द ही…

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    ] पंजाब में कथित परीक्षा पेपर लीक मामलों को लेकर दिल्ली भाजपा ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कैनिंग लेन स्थित कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    Priyanka Gandhi Controversy | 215 Educationists Write Letter to Congress Chief

    Priyanka Gandhi Controversy | 215 Educationists Write Letter to Congress Chief

    Delhi Protest Replace | Govt Assertion on CJP FIRs & Motion Towards Criminals

    Delhi Protest Replace | Govt Assertion on CJP FIRs & Motion Towards Criminals

    दिल्ली में 'Waste to Wealth' को मिली नई रफ्तार:MCD और ऑयल इंडिया के बीच MoU, 800 TPD क्षमता के लगेंगे दो बायो-गैस प्लांट

    दिल्ली में 'Waste to Wealth' को मिली नई रफ्तार:MCD और ऑयल इंडिया के बीच MoU, 800 TPD क्षमता के लगेंगे दो बायो-गैस प्लांट

    अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला:बोले- चीन बना रहा कृत्रिम सूरज और हमारे पीएम बच्चों पर FIR में व्यस्त

    अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला:बोले- चीन बना रहा कृत्रिम सूरज और हमारे पीएम बच्चों पर FIR में व्यस्त
    ×