कॉकरोच पार्टी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया:दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बर्गर खाते हुए VIDEO पर विवाद हुआ हरियाणा के रहने वाले

]

Ezgif 5312E1397E6645Bb 1784635313
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बर्गर विवाद में घिरे अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटा दिया है। पार्टी ने मंगलवार को X पर पोस्ट कर कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और पार्टी की टीम पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान सामने आए विजेता दहिया के वीडियो बेहद असंवेदनशील हैं। उन्हें सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से भी मुक्त किया जाता है। विजेता दहिया सोनीपत के रहने वाले हैं। सोमवार को दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान एक मेट्रो स्टेशन पर वीडियो में विजेता दहिया बर्गर खाते हुए दिखे थे। बाद में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कार में बर्गर खाते हुए कहा- “प्रदर्शन में शामिल होना मेरी नौकरी है क्या? आपने मुझे चुना है क्या?” अब जानिए दहिया ने क्या सफाई दी… भूख लगी थी, इसलिए बर्गर खाया सोमवार को विवाद बढ़ने पर विजेता दहिया ने सफाई देते हुए कहा, “मैं दो रातों से लगातार आंदोलन में मौजूद था और संसद मार्च में भी शामिल हुआ था। मुझे लगा कि मार्च समाप्त हो गया है, इसलिए मैं नहाने के लिए घर जा रहा था। रास्ते में मुझे भूख लगी, इसलिए मैं बर्गर खाने के लिए रुक गया। कोई भी इंसान भूख लगने पर खाना खाता है। मुझे भी भूख लगी थी, इसलिए मैंने बर्गर खाया।” वीडियो को गलत तरीके से पेश किया दहिया ने यह भी कहा, “आंदोलन के दौरान मेरी टीम के कई सदस्यों के साथ पुलिस ने मारपीट की। मेरे एक साथी के सिर में चोट लगी, दूसरे कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा गया और उन पर स्याही फेंकी गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पूरी घटना को गलत तरीके से पेश किया गया। जो लोग आंदोलन में मौजूद थे, वे जानते हैं कि मैं लगातार प्रदर्शन का हिस्सा था।” फिल्ममेकर हैं विजेता दहिया सोनीपत के रहने वाले विजेता दहिया राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक, फिल्ममेकर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बीटेक) की पढ़ाई की है, लेकिन बाद में राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिसर्च, लेखन और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण को अपना करियर बनाया। सोशल मीडिया पर वह राजनीति, इतिहास और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े वीडियो और विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं। जून 2026 में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने उन्हें अपने आधिकारिक प्रवक्ताओं में शामिल किया था। पार्टी के मीडिया पक्ष को रखने और विभिन्न आंदोलनों में संगठन का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी। हालांकि, संसद मार्च के दौरान बर्गर खाते हुए वायरल वीडियो और उसके बाद दिए गए विवादित बयानों के चलते वह विवादों में आ गए। ध्रुव राठी के साथ काम कर चुके विजेता दहिया ने दैनिक भास्कर को बताया था कि मैं अब तक दो किताबें लिख चुका हूं। इनमें ‘पावर ऑफ यूनिवर्स’ और ‘टू हेल विद दैट जॉब’ शामिल हैं। हिंदी में पब्लिश मेरी बुक ‘भाड़ में जाए नौकरी’ मेरे जीवन के अनुभवों, करियर में किए गए बदलावों और सोच-समझकर लिए गए फैसलों पर आधारित है। करीब 275 पन्नों की इस किताब में मैंने अपने संघर्ष, आत्ममंथन और जीवन के विभिन्न पड़ावों को साझा किया है। मैंने यूट्यूबर ध्रुव राठी के साथ करीब पांच साल तक रिचसर्चर और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में काम किया। इस दौरान मुझे जनसंचार, राजनीतिक विश्लेषण और बड़े स्तर पर कंटेंट निर्माण का अनुभव मिला। फिलहाल मैं फ्रीलांस आधार पर काम कर रहा हूं और ध्रुव राठी के अलावा अन्य लोगों के लिए भी रिसर्च और कंटेंट तैयार करता हूं।

  • Related Posts

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टी.एस. संधू ने मंगलवार को द्वारका सेक्टर-29 में अत्याधुनिक डॉग शेल्टर की आधारशिला रखी। इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक कैलाश गहलोत, एमसीडी…

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    ] सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा कि क्या भगवान जगन्नाथ को एनिमेटेड रूप में दिखाने से भक्तों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    NEET UG Paper Leak Case

    NEET UG Paper Leak Case

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट
    ×