दिल्ली में भाजपा की नई टीम घोषित:2027 एमसीडी और 2029 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर हुआ गठन

]

Whatsapp Image 2026 07 20 At 100634 Pm 1784620249
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को प्रदेश संगठन की नई टीम-2026 की घोषणा कर दी। नई टीम में कई बड़े और चर्चित चेहरों को जगह नहीं मिली है। वहीं, संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे नेताओं को प्रमोट कर महामंत्री, उपाध्यक्ष और मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई टीम के गठन में 2027 के एमसीडी चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखा गया है। क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के साथ-साथ संगठनात्मक अनुभव को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन और केंद्रीय नेतृत्व से परामर्श के बाद टीम का गठन किया गया। मल्होत्रा ने कहा उन्हें उम्मीद है कि नई टीम दिल्ली में संगठन को और मजबूत करेगी तथा केंद्र और दिल्ली सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। घोषित 38 पदाधिकारियों में से 19 नेता पिछली टीम में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं, तीन पूर्व मोर्चा अध्यक्षों को इस बार मुख्य संगठन में शामिल किया गया है। पार्टी ने विष्णु मित्तल, योगिता सिंह और मोहनलाल गिराहा को प्रदेश महामंत्री बनाया है, जबकि सतीश गर्ग को एक बार फिर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम में 10 उपाध्यक्ष और 9 मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा, प्रवीण शंकर कपूर को दोबारा मीडिया प्रमुख बनाया गया है। डॉ. अनिल गुप्ता को मुख्य प्रवक्ता और रोहित उपाध्याय को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।
नई टीम की प्रमुख नियुक्तियां
-महामंत्री: विष्णु मित्तल, योगिता सिंह, मोहनलाल गिराहा
-कोषाध्यक्ष: सतीश गर्ग
-मीडिया प्रमुख: प्रवीण शंकर कपूर
-मुख्य प्रवक्ता: डॉ. अनिल गुप्ता
-सोशल मीडिया प्रमुख: रोहित उपाध्याय
-आईटी प्रमुख: पुनीत अग्रवाल
10 नए उपाध्यक्ष
-राजेश भाटिया
-सुनील यादव
-ऋचा पांडेय मिश्रा
-कौशल मिश्रा
-सारिका जैन
-विनोद बछेती
-विक्रम बिधूड़ी
-रंजीत कश्यप
-सोना कुमारी
-विजय सोलंकी
संगठन में क्या है खास?
-कुल 38 पदाधिकारियों की घोषणा।
-19 नेता पिछली टीम में भी रहे शामिल।
-तीन पूर्व मोर्चा अध्यक्षों को मुख्य टीम में जिम्मेदारी।
-क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर विशेष ध्यान।
-2027 एमसीडी और 2029 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर टीम का गठन।

  • Related Posts

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टी.एस. संधू ने मंगलवार को द्वारका सेक्टर-29 में अत्याधुनिक डॉग शेल्टर की आधारशिला रखी। इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक कैलाश गहलोत, एमसीडी…

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    ] सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा कि क्या भगवान जगन्नाथ को एनिमेटेड रूप में दिखाने से भक्तों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    NEET UG Paper Leak Case

    NEET UG Paper Leak Case

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट
    ×