Delhi Information | Rahul Gandhi & Punjab MPs Detained Exterior PM Home

]

चरणजीत सिंह चन्नी को उठाकर ले जाती हुई पुलिस। सुखजिंदर सिंह रंधावा से धक्का मुक्की हुई।

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और पीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में पीएम आवास के पास धरना दिया। इसमें पंजाब से कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

.

पुलिस चन्नी को घसीटते हुए बस तक ले गई, इस दौरान उन्होंने नारे लगाए- जब-जब मोदी डरता है, तब-तब पुलिस को आगे करता है, BJP का ये आतंकवाद है, सरकार छात्रों की नहीं सुनती है। वहीं रंधावा और राजा वडिंग के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की हुई।

कांग्रेस नेताओं ने पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए। कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर से पीएम आवास तक पैदल मार्च करके पहुंचे। जब ये लोग 100 मीटर दूर थे तब मीडिया को जानकारी दी गई।

राहुल गांधी के साथ CJP के समर्थन में दिए जा रहे धरने में पंजाब कांग्रेस के प्रधान एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पटियाला के सांसद धर्मवीर गांधी, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह व अन्य धरने में शामिल हुए।

चरणजीत चन्नी को हिरासत में लेकर जाती हुई पुलिस। इस दौरान उन्होंने पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए।

चरणजीत चन्नी को हिरासत में लेकर जाती हुई पुलिस। इस दौरान उन्होंने पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए।

कुछ किलोमीटर दूर जाकर छोड़ा

दिल्ली पुलिस ने जिन सांसदों को पीएम हाउस के बाहर से डिटेन किया, उन्हें कुछ किलोमीटर दूर जाकर छोड़ दिया। पंजाब के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि पुलिस ने उनको धक्के मारे और जबरन उठाकर ले गई। उनका कहना है कि पुलिस ने ऐसा व्यवहार उनके साथ किया तो बच्चों के साथ कैसे किया होगा।

सरकार की जिम्मेदारी सिस्टम ठीक करना- रंधावा

रंधावा ने कहा कि मोदी देश को बर्बाद करने पर तुले हैं। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक हुआ है, इससे बच्चों को परेशानी हुई है। वह शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं, तो उन्हें दे देना चाहिए। रंधावा ने कहा कि भाजपा बार-बार कांग्रेस के समय की बात करती है। इसका मतलब यह नहीं है कि पहले जो हुआ अब उसे ठीक नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि सरकार की जिम्मेदारी है सिस्टम को ठीक करना।

कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग से पुलिस की धक्का मुक्की।

कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग से पुलिस की धक्का मुक्की।

सरकार बच्चों की बात नहीं सुन रही: बाजवा

एलओपी प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार बच्चों की बात नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि या तो गृहमंत्री के साथ मीटिंग होती या शिक्षा मंत्री के साथ होती। उन्होंने कहा कि नड्‌डा के साथ मीटिंग करने का क्या औचित्य है। उनका कहना है कि सरकार दरअसल बच्चों से बात ही नहीं कर रही है।

खड़गे के आवास पर बनी सीक्रेट प्लानिंग

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से पीएम आवास तक मार्च निकालने और धरना देने की सीक्रेट प्लानिंग की थी। आज (21 जुलाई) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 84वां जन्मदिन है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस सांसदों को खड़गे का जन्मदिन मनाने के लिए उनके आवास पर बुलाया गया। जब सब वहां एकत्र हुए, तभी वहां तय किया गया कि पीएम आवास तक मार्च करते हुए जाएंगे और पीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना देंगे।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाब के मंत्री ने बताया जंतर-मंतर का हाल: CJP के प्रदर्शन पर बैंस बोले- दिल्ली पुलिस बर्बरता को तत्पर, युवाओं ने भी पत्थर फेंके

Comp 1 2026 07 20T1934163851784556312 1784633735

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संसद मार्च में शामिल हुए। वहां से उन्होंने एक वीडियो जारी कर प्रदर्शन स्थल के हालात साझा किए और आंदोलन का समर्थन किया। (पढ़ें पूरी खबर)

  • Related Posts

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    ] दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) और मेडिकल डायरेक्टर (एमडी) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक…

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    ] नई दिल्ली: संसद में ‘वंदे मातरम विधेयक’ पर चर्चा के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज
    ×